शाहपुरा मेंणा घाट स्थित शनिदेव मंदिर में मेले का आयोजन
शाहपुरा@ आज मेणा घाट स्थित शनिदेव मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें शनिदेव के मंदिर को फूलों से सजाया गया एवं कथा वाचक पंडित सुनील भट्ट ने शनिदेव की कथा भक्तजनों को सुनाई वह बताया कि मनुष्य के जीवन में आचरण की शुद्धता जरूरी है तभी न्याय के देवता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है गौ, माता ,पिता गुरुजन वह मुख बधीर प्राणियों की सेवा करने वाले पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है कथा के बाद मंत्रों द्वारा महंत सीताराम बाबा के सानिध्य में मूर्ति पर तेल का अभिषेक किया गया वह पुजारी रामकुमार वह जगदीश द्वारा स्पेशल महाआरती का आयोजन किया गया। वह भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया ।महिला मंडल की औरतों ने शनिदेव मंदिर प्रांगण में सत्संग किया। इस मौके पर समाज सेवी रामेश्वर धाकड़, मीडिया प्रभारी महावीर मीणा, सुभाष व्यास, राजा राम पोरवाल, मुकेश प्रजापत, तेज प्रकाश पाठक, गिसु माली ,सत्यव्रत वैष्णव, सोभाग मिस्त्री आदि गणमान्य नागरिक इस आयोजन में उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment