खोखरेश्वर महादेव का सह्त्रधारा जलाभिशेक



चांदरास: कोठारी नदी स्थित समेलिया महादेव चावंडिया से इक्यावन कावडिया जल लेकर व इक्यावन महिलाऐ  सिर पर कलश लेकर सुबह आठ बजे रवाना होकर खोखरेश्वर महादेव पहुचे व किया सह्त्रधारा  जलाभिशेक।
समेलिया महादेव से कावडिये सुबह आठ बजे हुए रवाना हूए। और कावडिये व शिव भक्तो ने बम बम भोले हर हर महादेव का जय घोस करते हुए चल रहे थे।गांव मे जगह जगह पर पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया व कावडयो को जगह जगह पर फलहार दिया गया ग्रामवासीयो द्वारा।कावडये मोटरो का खेडा चारभुजा मंदिर पर हवन किया फिर सोजी का खेडा शिव मंदिर पर अभिशेक किया,शाकम्भरी राज राणी की पुजा अर्चना की ,मन्सापुर्ण महादेव के अभिशेक कीया,चारभुजा मंदिर मे पुजा अर्चना कर,हनुमान मंदिर व गढ के कालाजी पुजा अर्चना की व बाबा रामदेव मंदिर व गांव की हथाई पर शिवजी का अभिशेक कर पुरे गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए खोखरेश्वर महादेव मंदिर पहुच कर भगवान शिव का जल से सह्त्रधारा जलाभिशेक पंडित कैलाश चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया । बाद श्रृंगार कराया गया।उसके बाद महादेव की महाआरती की और शिवजी को भोग लगाकर भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।यह कार्यक्रम समस्त ग्रामवासी एवम खोखरैश्वर मित्र मंडल चांदरास द्वारा किया गया। उसमे भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय लाल भडाणा भी जुलुस मे शामिल हुए ।भडाणा का स्वागत बक्षु लाल गुजर,भागीरथ शर्मा द्वारा किया गया।

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।