जयपुर चुनाव तैयारी को लेकर आएगा आयोग का फुल कमीशन



राज्य में विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर प्रदेश के संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक सोमवार को सचिवालय में हुई। बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत की ओर से बुलाई गई थी। लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंच सके। ऐसे में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगाराम ने बैठक ली। इसमें प्रदेश के पुलिस सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ प्रदेश में चल रही चुनाव तैयारी को लेकर समीक्षा की गई।

बैठक में सभी नोडल अधिकारियों से अब तक की जा चुकी तैयारियों का फीडबैक लिया और उन्हें आयोग की गाइड लांइस के अनुरूप बनाई गई कार्य योजना की जानकारी दी गई। प्रत्येक विभाग के अधिकारी को कहा गया है कि उन्हें विभाग की तैयारियों की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्तों के समक्ष देनी होगी। बताया जा रहा है कि आयोग का माह के अंत में तैयारियों की समीक्षा को लेकर फुल कमीशन जयपुर आ सकती है।...

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।