श्री कृष्णा कल्याण सेना ने मनाया संस्कृत दिवस । 



भीलवाडा/उदयपुर(जयन्तिलालकोशिथल)श्री कृष्णा कल्याण सेना ने मनाया संस्कृत दिवस । रविवार को श्री कृष्णा कल्याण सेना के तत्वावधान में श्री कल्लाजी अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर मुख्य कार्यालय पर माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलन कर  संस्कृत दिवस मनाया गया ।संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने सम्बोधित करते हुए बताया कि संस्कृत भाषा देश की सबसे प्राचीनतम भाषा है । इसी से देश की अन्य भाषाएँ निकली है । सर्व प्रथम भारत मे संस्कृत भाषा बोली गई , यह *देववाणी* भी कहलाती है।आज ऐसे भारत देश की  22 अनुसूचित भाषाओं मेसे एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है ।भारत के सभी प्राचीन ग्रंथो की रचना इसी देववाणी में हुई थी ।
आज संस्कृत दिवस पूरे विश्व मे मनाया जाता है इसके मनाने का उद्देश्य यही है कि इस भाषा व संस्कृति को अधिक से अधिक बढ़ावा मिले और सम्पूर्ण विश्व हमारे गौरवमयी इतिहास व संस्कृति से परिचित हो और भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन हो ।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं व संस्कृत प्रेमियों द्वारा श्रीमदभगवदगीता के श्लोको का उच्चारण किया गया

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है