एनपिसिडिसीएस व एनसिडी के तत्वावधान में आउट रिच कैम्प आयोजन
पंडेर( मुकेश वैष्णव) के बावड़ी ग्राम में बुधवार को एनपिसिडिसीएस व एनसिडी के तत्वावधान में CHC पंडेर द्वारा आउट रिच कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें116मरीजों की जांच कर शिविर में ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर, कैंसर, हृदय रोग व सांस संबंधित बीमारियों का परीक्षण किया गया। मरीजों को रोगों से बचाव व उपचार की जानकारी दी, एनपिसिडिसीएस व एनसिडी सेल के तत्वाधान में आयोजित शिविर में अनुसंधान सहयोगी डॉ. अभय व्यास, योग निर्देशक ह्रद्यानन्द बारीक ,एलटी झाबर मल चांदोलिया ,काउंसलर भागचंद धाकड़ , आयुष फार्मासिस्ट, अजीज मोहम्मद व ANM शयाम शर्मा का सहयोग रहा ।
Comments
Post a Comment