सात समंदर पार से मिल रही सहायता व सहयोग
भीलवाडा(जयन्तिलालकोशिथल)सात समंदर पार से मिल रही है सहायता/सहयोग।राजसमन्द जिले के भीम पंचायत समिति की ग्राम पंचायत छापली में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवलियापग में सात समंदर पार अमेरिका से बच्चों के लिए सहायता सामग्री प्राप्त हो रही है । प्रधानाध्यापक श्री रामसिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के कवि जसवंत लाल खटीक का सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से होलिमोड एलिमेंट्री स्कूल वर्जिनिया (अमेरिका) की अध्यापिका चेरिल मोरिशन से सम्पर्क हुआ जो कि हमारे मुल्क के अभावग्रस्त विद्यालयो एवं बच्चों के लिए काम करती है । इससे पहले श्री ऋतुराज दवे के राजकीय माध्यमिक विद्यालय देवथड़ी में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवायी । मेडम चेरिल मोरिशन ने कल ही विद्यालय में 8 कुर्सियां ,2 टेबल ,और दीवारों को साफ करने के लिए मोल्ड क्लीनर ( टाइलेक्स मोल्ड ) भिजवाई है । मेडम ने आश्वासन दिया है कि इस वर्ष के अंत तक विद्यालय में समस्त आधारभूत सुविधाएं पूर्ण की जा सकेगी । प्रधानाध्यापक श्री राम सिंह वर्मा ने इस पुनीत दान कार्य हेतु मेडम चेरिल मोरिशन , मैनेजर श्री ऋतुराज दवे तथा प्रेरक कवि जसवंत लाल खटीक का बहुत आभार प्रकट किया और समस्त विद्यालय परिवार की और से साधुवाद किया ।
Comments
Post a Comment