तालाब के परकोटे की खाई में मूर्ति समझ रहे लोगों ने पास जाकर देखा तो निकला महिला का शव
शाहपुरा स्थित पिवणिया तालाब की चादर के पास बने परकोटे की खाई में दो दिन से तैर रही वस्तु को आसपास रहने वाले मूर्ति समझ रहे थे। शनिवार को पास जाकर देखा तो वह अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव निकला। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया तथा शिनाख्त के प्रयास शुरू किए है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वास्तविकता शिनाख्त के बाद सामने आएगी।
पुलिस ने बताया कि पिवणिया तालाब की चादर के पास परकोटे की खाई में ग्रामीणों ने जलकुंभी के बीच करीब पांच दिन पुराने अज्ञात महिला के शव को तैरता देख शाहपुरा थाने में सूचना दी। इस पर शाहपुरा डीएसपी दिनेश कुमार यादव, एसएचओ देरावर सिंह भाटी, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा, पूर्व सरपंच अशोक भारद्वाज, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता मोहन गुर्जर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, पार्षद सद्दीक पठान, प्रवीण सोनी आदि मौके पर पहुंचे। पालिका प्रशासन को सूचना दी, जहां से सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा पानी पर तैरती जलकुंभी को हटाकर नाव से उसमें फंसे महिला के शव को ढ़ाई-तीन घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतका ने हरा ब्लाउज पहन रखा। ओढऩी ओढ़े महिला ने हाथों में प्लास्टिक की चूडिय़ां तथा एक पैर में चप्पल पहन रखी है। पैरों में आर्टिफिशयल पायजेब पहन रखे, जिन पर जंग लगा है।
संदेहास्पद हालत में मिला शव, हत्या की आशंका, अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई
गुमशुदा महिलाओं के परिजनों को बुला शिनाख्त के प्रयास ...पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त को लेकर गुमशुदा महिलाओं के परिजनों को सूचना दी। शाम को फूलिया थाने में समेलिया गांव की एक महिला की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इस पर पुलिस ने सेमलिया से महिला के पति बाबू नायक को शाहपुरा बुलाया तथा शव दिखाया। बाबू ने कहा कि यह उसकी प|ी नहीं है। पुलिस अब अन्य गुमशुदा महिलाओं के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास में लगी है।
भास्कर संवाददाता | शाहपुरा

ग्रामीणों का कहना हैं कि शव परकोटे की खाई में तैरता मिला, जहां काफी मात्रा में जलकुंभी है। चारों तरफ करीब 30 फीट ऊंची दीवार हैं। वहां से उस स्थान तक पहुंचना असंभव है। परकोटे की ऊपर की दीवार तक पहुंचने के लिए करीब 6 फीट की चादर चढ़कर जाना पड़ता है। ऐसे में एक महिला का वहां पहुंचना संभव नहीं हो सकता। इसके चलते घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। शाम को करीब 3 घंटे मशक्कत के बाद सफाईकर्मी पुष्पेंद्र घूसर ने नाव से महिला का शव निकाला। शव करीब पांच दिन पुराना होने से सड़ गया था। घटना को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इससे पुलिस को शव निकालने में भी परेशानी हुई। पानी से महिला का शव निकालकर उसे नगर पालिका के ट्रैक्टर से सेटेलाइट चिकित्सालय पहुंचाया। शिनाख्त के अभाव में शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Comments
Post a Comment