तूफान अकवान आज आंध्र-ओडिशा के बीच टकराएगा:हवा की रफ्तार 110kmph रहेगी; ओडिशा में 80 हजार लोगों की शिफ्टिंग, 10 राज्यों में असर
बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अकवान शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 110 किमी प्रति घंटा रह सकती है। तूफान से पहले ही ओडिशा में 80 हजार लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल, आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। 74 रेस्क्यू टीम तैनात हैं। तूफान के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जारी है। नेवी और दूसरी एजेंसियां बचाव की तैयारियों में जुटी हैं। चक्रवात का असर 10 राज्यों में रहेगा। तूफान ने रास्ता बदला, ओडिशा की तरफ मुड़ा पहले अनुमान था कि अकवान आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा, लेकिन गुरुवार को इसने रास्ता बदला और अब यह आंध्र और ओडिशा के बीच टकराएगा। इधर, न्यूज एजेंसी ANI ने तूफान के गुरुवार को ही तट से टकराने की जानकारी दी थी, बाद में कहा कि शुक्रवार को टकराएगा। पहले तूफान का रूट यह बदला हुआ रूट ओडिशा, आंध्र और बंगाल में बारिश, 9 तस्वीरें 1. ओडिशा की 4 तस्वीरें 2. आंध्र प्रदेश की 2 तस्वीरें 3. पश्चिम बंगाल की 2 तस्वीरें 10 राज्यों में चक्रवात का असर, बचाव की तैयारी 1. आंध्...