Posts



दिल्ली में अब तक 127cm बारिश,15 साल का रिकॉर्ड टूटा:दीवार गिरने से 8 गाड़ियां दबीं; लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी

जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है। मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है। देवली इलाके में शनिवार को तेज बारिश से पार्किंग की दीवार गिर गई। इसके मलबे में आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति दिल्ली में बारिश के असर की 4 तस्वीरें… देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

मोदी IIT-दिल्ली में बोले-आप डिग्री नहीं, सपने लेकर निकल रहे:मेधावी छात्रों को मेडल दिया, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन) में कहा कि स्टूडेंट्स यहां से डिग्री नहीं सपने लेकर निकल रहे हैं। सारे स्टूडेंट्स यहां मौजूद हैं, सभी के मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा है। पीएम ने छात्रों को डिग्री दी और मेडल पहनाए। दीक्षांत समारोह में 3,000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। इनमें पीएचडी कर रहे 587 स्टूडेंट भी शामिल हैं। मोदी ने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित 'परम प्रज्ञा'नामक AI बेस्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर का रिमोट से उद्घाटन किया। दीक्षांत समारोह की 3 तस्वीरें… मोदी के स्पीच की 3 बड़ी बातें… 1. नई यात्रा और आज की यादें: आईआईटी से निकलकर छात्र जीवन की नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। परिवारों को उन पर गर्व है और देश के लिए कुछ बड़ा करने के उनके सपनों के लिए बधाई। ओरिएंटेशन से कन्वोकेशन तक का सफर यादगार रहा है। आज के इस पल को पूरी तरह जी लें, क्योंकि आगे की जिम्मेदारियां इन यादों को और खास बनाएंगी। 2. आईआईटी बना दूसरा घर: होस्टल, दोस्तों, प्रतियोगिताओं, मेस के खाने और पसंदीदा जगहों से जुड़ी यादें हमेशा साथ र...

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। कई प्रमुख सड़कें तीन से चार फीट तक पानी में डूब गईं, जिससे घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे अधिक बारिश है। यूपी में शुक्रवार को 70 शहरों में जोरदार बारिश हुई। गाजियाबाद, नोएडा में हाईवे-सड़कें तालाब बन गईं। गली-मोहल्लों में 4 फीट तक पानी भर गया। बुलंदशहर में बारिश के चलते शनिवार को 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। नेपाल में हो रही बारिश से बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बगहा में गंडक नदी का पानी 300 घरों में घुस गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 10 जिलों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे ब्यास नदी का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। चंडीगढ़-...

40 साल बाद बोफोर्स केस बंद:सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका खारिज की, घोटाले के आरोप से राजीव गांधी 1989 का चुनाव हारे थे

करीब 40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आखिरी याचिका भी खारिज कर दी। इसके साथ ही अब यह मामला पूरी तरह खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब इस केस में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने 2005 के दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली अपील भी सुनने से मना कर दिया, जिसमें हिंदुजा ब्रदर्स और बोफोर्स कंपनी को बरी कर दिया गया था। क्या था बोफोर्स घोटाला यह मामला 1986 में भारत सरकार और स्वीडन की कंपनी एबी बोफोर्स के बीच हुई 1,437 करोड़ रुपए की तोप खरीद डील से जुड़ा है। 1987 में खुलासा हुआ कि इस सौदे को हासिल करने के लिए कथित रूप से कमीशन (रिश्वत) दिया गया। घोटाले के आरोप से राजीव गांधी 1989 का चुनाव हार गए थे। इसके बाद यह मामला देश के सबसे बड़े राजनीतिक घोटालों में शामिल हो गया। केस क्यों कमजोर पड़ा, 4 वजहें बोफोर्स केस लंबे समय तक चर्चा में रहा, लेकिन अदालत में यह टिक नहीं सका। इसकी सबसे बड़ी वजह जांच और सबूतों से जुड़ी खामियां रहीं। केस बंद होने से पहले CBI की आखिरी कोशिश सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले तक...

पीएम की एनडीए के 45 नए सांसदों के साथ बैठक:इनमें TMC और उद्धव गुट के बागी सांसद भी थे; कहा- चिंता करने की जरूरत नहीं, हम साथ हैं

पीएम मोदी ने एनडीए के 45 नए लोकसभा सांसदों के साथ शुक्रवार को पीएम आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग की। इनमें TMC और उद्धव गुट के बागी सांसद भी थे। ममता की पार्टी टीएमसी का साथ छोड़कर 20 बागी सांसद नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए थे। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) के 6 सासंद भी शिंदे गुट के साथ आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम ने इन सांसदों से कहा कि NDA एक परिवार है। हम सहयोगी दलों के साथ हैं। हर व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा। मैं NDA के हर सांसद के साथ खड़ा हूं। आपको किसी के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम की सांसदों को 5 सलाह, कहा- तैयारी के साथ बहस करें मानसून सत्र में बागी सांसदों की अलग सिटिंग व्यवस्था ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले TMC के 20 बागी सांसद लोकसभा में अलग बैठ रहे हैं। 15 जून को तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) से विलय कर लिया था। वहीं 22 जून को उद्धव का साथ छोड़कर 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। ये सांसद भी अब शिंदे गुट के साथ संसद में बैठ रहें हें। संसद का मानसून सत्र 20 ज...

उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद:यूपी में 30 गांवों में बाढ़; दिल्ली में युवक नाले में बहा

उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद हैं। राज्य की 132 सड़कें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। दिल्ली-NCR में गुरुवार को तेज बारिश हुई। जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर समेत कई सड़कों पर जाम लग गया। द्वारका सेक्टर-25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। 7 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

खबर हटके- रेस्टोरेंट में बिना कपड़ों के डिनर:उड़ते प्लेन के ऊपर खड़ी हुई 97 साल की दादी; कोबरा के पकोड़े खा रहे लोग

अमेरिका में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां महीने में एक दिन लोग बिना कपड़ों के डिनर करने पहुंचते हैं। वहीं, ब्रिटेन में एक 97 साल की दादी ने उड़ते प्लेन के पंख पर खड़े होकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उधर, इंडोनेशिया में लोग कोबरा के पकोड़े और दूसरे डिश खाते है। ब्रिटेन और अमेरिका में लोग अपने परिजनों की अस्थियां अंतरिक्ष भेज रहे हैं। वहीं, गुरुग्राम में ₹50 हजार के स्कूटी पर ₹10 लाख का चलान बकाया है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…