G7 लीडर्स से ट्रम्प बोले- आई एम द बॉस:मीटिंग में देर से पहुंचने पर मजाक किया; मोदी से थोड़ी देर में मिलेंगे
फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट के वर्किंग सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को देरी से पहुंचे। ट्रम्प ने जब एंट्री ली तो सभी उनकी तरफ देख रहे थे। ट्रम्प कुछ देर चले और रुककर मजाक में कहा- आई एम द बॉस। इसके बाद सभी हंसने लगे। इस समिट में 14 देशों के नेताओं ने भाग लिया। आज समिट का दूसरा दिन है। मोदी ने कहा- हमें एकजुटता दिखानी होगी मोदी ने आउटरीच सेशन में कहा- 'वेस्ट एशिया में संकट की वजह से फ्यूल, फर्टिलाइजर और फूड सप्लाई चेन में आई रुकावटों का असर ग्लोबल साउथ (दक्षिणी देशों) पर काफी समय तक रहेगा।' उन्होंने कहा कि अगर हम सच में अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत करना चाहते हैं तो सबसे कमजोर देशों को इन संकटों का बोझ अकेले नहीं उठाने देना चाहिए। आज कई समाज बूढ़े होते जा रहे हैं, जबकि भारत और ग्लोबल साउथ के दूसरे देशों में युवा टैलेंट और स्किल्स की भरमार है। मोदी-ट्रम्प की मुलाकात शाम को पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच आज शाम को मुलाकात होगी। दोनों नेता ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले दोनों नेता 16 महीने पहले फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। वर्किंग सेशन की 2 तस्वीरें… मोदी के G7 दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Comments
Post a Comment