सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया:विवादित ऑन स्क्रीन मार्किंग के टेंडर की जांच के आदेश; आज री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक
केंद्र सरकार ने CBSE में ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया को लेकर विवाद के चलते बोर्ड चेयरमैन और सचिव को हटा दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, छात्रों ने ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की थी, जिसके बाद मंगलवार को यह कदम उठाया गया। OSM सर्विस की टेंडर प्रक्रिया की जांच कमेटी का गठन किया है। उधर, री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और अंकों के वेरिफिकेशन के लिए मंगलवार सुबह शुरू किए गए पोर्टल पर साइबर अटैक हुआ। CBSE ने बताया कि पोर्टल पर महज 2 मिनट में 15 लाख एक्सेस हिट्स दर्ज हुईं। सिस्टम में मौजूद फाइलों तक बिना अनुमति पहुंचने के लिए एक लाख से ज्यादा कोशिशें की गईं। साइबर अटैक के बावजूद दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया। पोर्टल सोमवार से शुरू होना था।
स्टूडेंट ने संसदीय समिति को बताया- OSM में 15 खामियां अभी तक क्या-क्या हुआ…. CBSE-ओएसएम में गड़बड़ी के व्हिसल ब्लोअर COEMPT पर तेलंगाना बोर्ड एग्जाम में गड़बड़ी के आरोप COEMPT एडुटेक तेलंगाना के हैदराबाद की कंपनी है। ये फर्म तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में डिजिटल इवैल्युएशन का काम करती है। 2019 में इसका नाम ग्लोबरेना टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड था। तब इस पर तेलंगाना में 12वीं के बोर्ड एग्जाम में डेटा प्रोसेसिंग में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। उस साल राज्य में 9.74 लाख में से 3 लाख से ज्यादा बच्चे फेल हो गए थे। यूथ कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन तेज करेगा इंडियन यूथ कांग्रेस ने परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर अपने देशव्यापी आंदोलन को तेज करने की योजना की घोषणा की है। कांग्रेस का यूथ विंग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की अपनी मांग कर रही है। विरोध प्रदर्शनों में मशाल जुलूस, छात्र संपर्क कार्यक्रम, प्रदर्शन और घेराव शामिल होंगे। इस अभियान में महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु सहित अन्य राज्य शामिल होंगे। हालांकि, इसकी तय तारीख के बारे में नहीं बताया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को भारत लौटेंगे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ पर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। पढ़ें पूरी खबर…
Comments
Post a Comment