मानसून केरलम पहुंचा, इस बार 3 दिन लेट:7 दिन भारी बारिश का अनुमान; दिल्ली-NCR में आंधी से कारों पर पेड़ गिरे, सड़कें जाम
मानसून केरलम पहुंच गया है। अगले 2-3 दिन यह गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर कर सकता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिन में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिविटी के असर से आंधी-बारिश देखने मिल सकती है। इस बार मानसून 3 दिन लेट है। आमतौर पर यह 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है। वहीं दिल्ली-NCR के कई इलाकों में गुरुवार दोपहर को अंधेरा छा गया और तेज बारिश हुई। फिल्म सिटी में आंधी के बाद कई पेड़ टूटकर कारों पर गिर गए। सड़कों पर पानी भर गया जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। मानसून कितना आगे बढ़ा, मैप से समझिए… 24 राज्यों में अलर्ट, केरलम में 11-20cm तक बारिश की संभावना मौसम की बाकी डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़िए... जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ती सन टैनिंग, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें टैनिंग से बचाव के 10 टिप्स, टैनिंग दूर करने के घरेलू उपाय गर्मियों में स्किन टैनिंग एक कॉमन प्रॉब्लम है। ज्यादा सन लाइट एक्सपोजर में UV (अल्ट्रावायलेट) रेज से स्किन टैन हो सकती है। मामूली दिखने वाली टैनिंग कई बार मेलानोमा जैसे स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- स्किन टैनिंग क्या है, किन लोगों में इसका रिस्क ज्यादा है और इससे बचाव के लिए क्या करें। पढ़ें पूरी खबर… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 5 जून: 6 जून: 13 साल में 7वीं बार लेट हुआ मानसून मानसून की लेट-लतीफी पिछले कई सालों से जारी है। पिछले 13 साल में यह 7वीं बार है जब मानसून लेट हुआ है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें अलग-अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरलम पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरलम पहुंचा था। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट; डूंगरपुर में ओले गिरे, बीकानेर में सबसे ज्यादा गर्मी नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बनने से राज्य में बुधवार से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। इस सिस्टम के असर से उदयपुर में बरसात हुई। डूंगरपुर में ओले गिरे। हालांकि सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में रही। यहां तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहा। गुरुवार को 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 39 जिलों में प्री-मानसून बारिश; उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में ओले गिर सकते हैं प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होगी, लेकिन प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार को 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इनमें से उज्जैन, ग्वालियर, सागर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर में 60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 42 जिलों में बारिश का अलर्ट; गर्मी भी बरकरार, 42°C के साथ बस्ती सबसे गर्म यूपी में 10 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। गुरुवार को भी 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 60 से 80kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है। अनुमान है कि 18 से 20 जून तक यूपी में मानसून पहुंच जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 8 जून तक कई जिलों में बने रहेंगे लू के हालात प्रदेश के 6 जिलों बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गयाजी, सासाराम में आज हीटवेव का यलो अलर्ट है। इन जिलों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। बिहार में फिलहाल पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से गर्म हवा चल रही है। इसकी वजह से दिन में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 40.6 डिग्री के साथ बक्सर सबसे ज्यादा गर्म रहा। पढ़ें पूरी खबर… 5. झारखंड: 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी राज्य में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और लोकल वेदर सिस्टम के असर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 6. हरियाणा: 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव; रोहतक-सिरसा सबसे गर्म प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। कुछ जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि गर्मी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। बीते 24 घंटों में रोहतक सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 42.1°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. पंजाब-चंडीगढ़: आंधी-बारिश का अलर्ट, हीटवेव से राहत, लेकिन गर्मी बढ़ी मौसम विभाग ने 6 जून तक बारिश और आंधी का अलर्ट ऑरेंज जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60kmph रह सकती है, जबकि इसके बाद मौसम ड्राई रहेगा। अभी हीटवेव से राहत बनी रहेगी। सभी जिलों में तापमान 35 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. हिमाचल प्रदेश: तूफान का अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; ओले गिरने की भी आशंका प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, तूफान और ओले गिरने की आशंका है। कई भागों में 50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यहां तेज बारिश के साथ तूफान की आशंका जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर… 9. उत्तराखंड: 5 जिलों में भारी बारिश-ओले गिरने की चेतावनी, बाकी में यलो अलर्ट सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी शामिल हैं। यहां गर्जन के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश हो सकती है और 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर… 10 महाराष्ट्र: मुंबई में सिर्फ 45 दिन का जल भंडार बचा मुंबई के सामने जल संकट की आशंका गहराने लगी है। शहर को पानी देने वाली झीलों में केवल 45 दिनों का वाटर स्टोरेज बचा है। मौसम विभाग ने जब से सूखे का अलर्ट जारी किया है तब से बीएमसी की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों ने 2027 की गर्मियों तक पीने का पानी मुहैया कराने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मुंबई को पानी देने वाली 7 प्रमुख झीलों में वाटर लेवल पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी तरह की कटौती का फैसला नहीं लिया गया है।
Comments
Post a Comment