दिल्ली में रेस्टोरेंट में आग लगी, 10 की मौत:मालवीय नगर में हादसा, बेसमेंट में फंसे 3 लोगों का रेस्क्यू; शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया था। जिस बिल्डिंग में आग लगी वो 5 मंजिल की है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई। घटना की 5 तस्वीरें… ……………………. यह खबर भी पढ़ें… घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अफसर की मौत: AC ब्लास्ट हुआ था; कॉम्पिटीशन कमीशन के पहले चेयरमैन थे धनेंद्र कुमार रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। हादसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धनेंद्र के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। हरियाणा कैडर के 1968 बैच के IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार 80 साल के थे। वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके थे। पूरी खबर पढ़ें…
Comments
Post a Comment