संसद का बजट सत्र 31जनवरी से 13फरवरी तक 1फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट
मोदी सरकार अपना अंतिरिम बजट एक फरवरी को पेश करेगी। संसदीय मामलोंकी कैबिनेट कमेटी ने संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक बुलाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की है। माना जा रहा है कर अंतरिम बजट पेश हो जाने के तत्काल बाद चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करेगा। चूंकि इस बार आम बजट की जगह अंतरिम बजट पेश किया जाएगा, इसलिए सरकार कोई नीतिगत निर्णय या लोकलुभावन घोषणाएं नहीं कर पाएगी
हालांकि सरकारी सूत्रों का कहना है कि अंतरिम बजट से पहले ही मोदी सरकार किसान वर्ग के लिए कई अहम घोषणा करेगी। इसके अलावा सरकार मध्यम वर्ग को राहत देने केलिए भी इसी महीने बड़ी घोषणा करने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में मोदी सरकार ने नाराज चल रहे अगड़ों को साधने लिए सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है।
Comments
Post a Comment