६३वी वृत स्तरीय प्राथमिर विद्यालय प्रतियोगिता २३अगस्त से

भीलवाडा(जयन्तिलालकोशिथल)६३वी वृत स्तरीय प्राथमिर विद्यालय प्रतियोगिता २३अगस्त से ।रायपुर तहसील क्षेत्र के 


प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाड़िया माता के खेजड़ा भेरुजी मंदिर परिसर में भैरुनाथ मित्र मंडल द्वारा बाड़िया ग्राम में 63वीं वृत्त स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी तीन दिवसीय साहित्यिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 अगस्त गुरुवार से 25 अगस्त तक किया जा रहा है। जिसमें 23 अगस्त गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे नारायण लाल पचारिया राज्यसभा सदस्य नई दिल्ली एवं कालू लाल गुर्जर मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद सुभाष बहेड़िया के विशिष्ट आतिथ्य में उद्घाटन समारोह प्रातः10बजे आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक डा.बी.आर.चौधरी करेंगे । आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं भैरुनाथ स्थल के भोपा पोखरराम गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता की समस्त तैयारियां पूर्ण कर दी गई है ।ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रभुदयाल योगी ने आवास सहित सभी विभागीय तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया।

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।