गोवंश भरे ट्रक को रोका, ट्रक सवारों से की मारपीट


कोटड़ी (दिनेश पारीक)-नेशनल हाईवे 758 पर सवाईपुर कस्बे के पास कल देर रात गोवंश से भरकर ले जा रहे ट्रक को कुछ लोगों ने रोका और गायों को कत्लखाने ले जाने की आशंका से हंगामा खड़ा कर दिया और वाहन सवार युवकों से मारपीट की
सुचना पर कोटडी थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से खदेड़ा और ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर सवाईपुर चौकी ले आए
जहां जांच पड़ताल में पता चला कि ट्रकों में भरे गोवंशों को बासवाड़ा ले जाया जा रहा था
कोटडी थाना प्रभारी भंवर सिंह गौड़ ने बताया कि कोटडी स्थित देवनारायण गोशाला से दो ट्रकों में 23 गोवंशों को भरकर बांसवाड़ा भेजा जा रहा था
ट्रक में सवार युवकों ने लोगों से समझा इसकी कि यह गौवंश कोटडी गौशाला से बांसवाड़ा ले जा रहे हैं
लेकिन लोग इस बात को स्वीकार ने को राजी नहीं थे और उनके साथ बदसलूकी कर मारपीट की
अज्ञात लोगों के खिलाफ कोटडी थाने में मामला दर्ज किया गया ||

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।