प्रो कबड्डी स्वागत मैच में ख़ामोर ने ढोकलिया को हराया
शाहपुरा।ख़ामोर में बजरंगी क्लब खामोर की ओर से जिला स्तरीय प्रो कबड्डी नाईट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का शुभारम्भ ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर की अध्यक्षता व ब्लॉक उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में सपन्न हुआ।कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि बार संघ अध्यक्ष हितेष शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बलवन्त सिंह राठौड़ व युवा नेता पंकज उपाध्याय थे।

उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिलीप गुर्जर और रामेश्वर सोलंकी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हब बनाकर खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराने के भरकस प्रयास किए जाएँगे।
आयोजन समिति के सदस्य , ग्रामवासीयो भूपेन्द्र सिंह मोहिल, भेरू जाट, जीवण गुर्जर, रामकिशन गुर्जर, बाबू जाट, अंकित शर्मा, महादेव गुर्जर, शुभम शर्मा, अज़ीज़ मोहम्मद, ज़मील रंगरेज, विश्वेंद्र सिंह ने अतिथियों को माला व साफ़ा पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन बालकिशन त्रिवेदी ने किया। प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 42 टीमें भाग ले रही है।विजेता टीम को ग्यारह हज़ार रुपए व उप विजेता टीम को इक्यावन सौ रुपए नक़द व ट्रोफ़ी पारितोषिक के रूप में प्रदान किए जाएँगे।

शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित प्रथम मैच में खामोर ने ढोकलियाँ को हराया।
कार्यक्रम में सलेमान मंसूरी, कालू सिंह राजपूत, रज़्ज़ाक़ मंसूरी, शिवराज जाट, शब्बीर मंसूरी, ज़मील मंसूरी, भोलूराम जाट, जीवराज गुर्जर, बनवारी खटिक, गोर्धन गुर्जर सहित सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment