पीएम मोदी रिन्यूएबल एनर्जी समिट का इनॉगरेशन करेंगे:130 देश शामिल होंगे, भारत की क्षमता 300 गीगावॉट, टॉप 3 देशों में शामिल
पीएम मोदी सोमवार को इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का इनॉगरेशन करेंगे। चार दिवसीय समिट 2 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। इसकी थीम 'इन्वेस्ट, इनोवेट, इंस्पायर' रखी गई है। मोदी शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस समिट में 130 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें 40 से अधिक मंत्री भी होंगे। इसके अलावा निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन इसमें कंट्री पार्टनर के रूप में हिस्सा लेंगे। 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी रिन्यूबल एनर्जी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। भारत की रिन्यूबल एनर्जी क्षमता कितनी है, आगे क्या चुनौतियां; 5 सवाल-जवाब सवाल: रिन्यूएबल एनर्जी क्या होती है? जवाब: ऐसे ऊर्जा स्रोत, जिनसे बार-बार बिजली बनाई जा स...