Posts



SIR के खिलाफ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा:याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव अधिकारी अदालत नहीं जो नागरिकता तय करेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि चुनाव आयोग (ECI) को SIR प्रक्रिया में सभी राज्यों में नियमों का सही ढंग से पालन करना चाहिए। तमिलनाडु में जिन लोगों का नाम स्पेलिंग एरर के चलते काटा गया है। उनकी लिस्ट ग्राम पंचायत भवन, सब-डिवीजन के तालुका ऑफिस और शहरी इलाकों के वार्ड ऑफिस में लगाई जाए। उधर याचिकाकर्ता की तरफ से पेश एडवोकेट प्रशांत भूषण ने दलील दी कि नई वोटर लिस्ट बनाने की कोशिश में महिलाओं के नाम कट रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। गरीब और कमजोर लोगों पर बोझ डाला गया। वोटर को खुद फॉर्म भरने की जिम्मेदारी दी गई है। जो अनपढ़ हैं या प्रवासी हैं वो फॅार्म नहीं भर पा रहे हैं। चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता है। चुनाव अधिकारी यह कैसे तय कर सकता है कि कोई नागरिक है या नहीं? वे कोई अदालत नहीं है। अगर विवाद हो तो जिरह का मौका मिलना चाहिए। कोर्ट रूम LIVE… कोर्ट: हम भारत के चुनाव आयोग से उम्मीद करते हैं कि वह उन सभी राज्यों में इन प्रक्रियात्मक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगा जहां SIR प्र...

अजित के सुरक्षाकर्मी का अंतिम संस्कार, बेटे ने मुखाग्नि दी:फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी की ठाणे में अंतिम विदाई, कैप्टन सुमित कपूर का शव दिल्ली पहुंचा

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित परवार का निधन हो गया। अजित के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार का आज बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं प्लेन की को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का दिल्ली में और क्रू मेंबर पिंकी माली का मुंबई के ठाणे में अंतिम संस्कार किया गया। प्लेन के पायलट सुमित कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके निजी सिक्योरिटी अधिकारी (PSO) विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ था। विदिप जाधव को बेटे ने मुखाग्नि दी दिलीप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया अजित पवार के सुरक्षाकर्मी विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव सतारा अंतिम संस्कार हुआ। 9 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।नदिलीप को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। जाधव पिछले चार साल से पवार के साथ काम कर रहे थे। 2009 से मुंबई पुलिस में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी संध्या, एक बेटी, एक ब...

अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी–CM बन सकती हैं:प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल ने मुलाकात की; पार्टी के शरद गुट में विलय की भी चर्चा

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी CM बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा से मुलाकात की है। सुनेत्रा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं, वे अब अजित पवार की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस प्रस्ताव पर एनसीपी के नेता सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे। उधर एनसीपी पार्टी का शरद गुट से भी विलय हो सकता है। दरअसल अजित पवार का बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है। अजित पवार का प्लेन कैसे क्रैश हुआ… केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को वापस ऊंचाई पर ले गया। दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। विमानन कंपनी VSR वेंचर्स ने कह...

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:केंद्र को नया ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश; देशभर में नियमों का विरोध

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने कहा कि इसके प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट विनीत जिंदल और राहुल दीवान की याचिकाओं पर की, जिनमें आरोप लगाया गया है कि नए नियम जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं। UGC ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इनका देशभर में विरोध हो रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और UGC को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही नियमों का ड्राफ्ट फिर से तैयार करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई अब 19 मार्च को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल 2012 के UGC नियम देशभर में लागू रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के 4 अहम कमेंट्स- पहले इस पूरे मामले को समझें UGC के नए कानून का नाम है- 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026।' इसके तहत कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में SC, ST और OBC छात्रों के खिलाफ जातीय भेदभा...

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी:तीनों सेनाओं ने राष्ट्रपति मुर्मू को नेशनल सैल्यूट दिया; उपराष्ट्रपति और PM भी मौजूद

दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार शाम को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हो रही है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों का समापन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेरेमनी में मौजूद हैं। समारोह की शुरुआत में सेना द्वारा राष्ट्रपति को नेशनल सैल्यूट दिया। इसके बाद तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। तीनों सेनाओं के बैंड ने सेरेमनी की शुरुआत धुन 'कदम-कदम बढ़ाए जा' बजाकर की। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और आम जनता मौजूद रही। विजय चौक की सभी प्रमुख इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है। अलग अलग बैंड्स ने इन धुनों की प्रस्तुति दी इसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड ने ‘अतुल्य भारत', ‘वीर सैनिक', ‘मिली झुली', ‘नृत्य सरिता', ‘मरूनी' और ‘झेलम' जैसी मधुर धुनें पेश कीं। वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के बैंड ने ‘विजय भारत', ‘हथरोही', ‘जय हो' और ‘वीर सिपाही' की धुनें बजाईं। भारतीय वायुसे...

BJP के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बने:पार्टी ने सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव भी जीता, AAP और कांग्रेस के गठबंधन टूटने का फायदा मिला

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। नए मेयर सौरभ जोशी बन गए हैं। भाजपा को 18 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को सात और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। वोटिंग से पहले ही भाजपा पार्षद सौरव जोशी को बधाई दे दी गई थी। सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने हैं। इस बार चुनाव सिक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर हुआ। पहली बार तीनों पार्टियां मेयर का चुनाव लड़ रही थीं। पिछले 2 चुनाव में AAP और कांग्रेस का गठबंधन था। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए और भाषण देते हुए बोले कि मेरे पिता ने कहा था कि तुम सही रास्ते पर चलो, सब बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं का खूब साथ मिला है। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा के उम्मीदवार जसमनप्रीत सिंह की जीत हुई है। आप के 11 पार्षदों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद डिप्टी मेयर के लिए भी वोटिंग होगी। मेयर चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

खबर हटके- दूसरी पत्नी के लिए बॉर्डर पार की कोशिश:521 भाषाओं में शख्स ने ‘आई लव यू’ बोला; दोस्तों से बातचीत के लिए पैसे मिलेंगे

दूसरी पत्नी से मिलने के लिए एक आदमी अवैध तरीके से समुद्री बॉर्डर पार करने लगा। वहीं एक शख्स ने 521 अलग-अलग भाषाओं में 'आई लव यू' बोला। उधर, अब दोस्तों से बातचीत के लिए पैसे मिलेंगे। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ************* रिसर्च सहयोग: किशन कुमार खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...