ममता भवानीपुर विधानसभा के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं:TMC का बैलट बॉक्स से छेड़खानी का आरोप, कोलकाता में पार्टी नेताओं ने धरना दिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची। भास्कर रिपोर्टर ने बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों का कहा था कि वे अपने विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचें। खुद ममता भी भवानीपुर के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और करीब 10 मिनट रही। इस दौरान भाजपा के नेता भी वहां मौजूद थे। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने गुरुवार शाम से कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि बैलट बॉक्स उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले जा रहे हैं। TMC ने X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर खुलेआम चुनाव में धांधली कर रहे हैं। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बनाए गए EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, चुनाव आयोग के CCTV और लाइवस्ट्रीम में अंदर कुछ लोग काम करते दिख रहे हैं, लेकिन टीएमसी के किसी प्रतिनिधि को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उनसे अन्य उम्मीदवारों से बात करने को कहा जा रहा है, जो उचित नहीं है। आयोग ने कहा- पोस्टल बैलट के लिए अलग स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जहां बैलट की छंटनी की जा रही थी। इस प्रक्रिया की जानकारी पहले ही सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई थी। जिन स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी गई हैं, वे पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं। पूरी स्थिति शशि पांजा, कुणाल घोष को दिखा दी गई थी। ममता बोलीं- एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि राज्य में फिर से TMC सरकार बनेगी। ममता ने कहा- TMC बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। ममता ने कहा, एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नतीजों के बाद बंगाल में TMC के साथ गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। खड़गे ने कहा, 'अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस बंगाल में खुद को मजबूत करने के लिए अकेले लड़ी है।' बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को बंगाल में सेकेंड फेज चुनाव के दौरान 77 EVM में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने 2 मई तक EVM से छेड़छाड़ वाले बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए। बंगाल में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट आएंगे। बुधवार शाम एग्जिट पोल जारी हुए। बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान जताया गया है। पांच राज्यों में चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी बंगाल में रिकॉर्ड 92% वोटिंग: तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में 85% से ज्यादा मतदान, केरलम में सबसे कम पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।