ममता भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं:कहा- किसी को EVM लूटने नहीं देंगे; चुनाव आयोग बोला- पोस्टल बैलट छंट रहे थे, EVM सुरक्षित

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में TMC ने गुरुवार रात बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और संदिग्ध लोगों की मौजूदगी के आरोप लगाए। कई TMC नेता अपने समर्थकों के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। इस केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी हैं। हंगामे के बीच CM ममता बनर्जी भी रात 8 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं। लगभग 4 घंटे अंदर रहीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’ पूरा विवाद एक वीडियो के बाद शुरू हुआ था, जिसे TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। TMC का दावा है कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा के लोगों के साथ बैलट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी EVM सुरक्षित हैं। 5 फोटो-वीडियो में देखिए गुरुवार रात का पूरा घटनाक्रम शाम 8 बजे: धरना शुरू रात 8:20 बजे: चुनाव आयोग ने समझाया रात 9 बजे: सुरक्षा बढ़ा दी गई रात 9:30 बजे : कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज रात करीब 12.30 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम से निकलीं देखिए वह VIDEO जिसके बाद हंगामा हुआ… TMC ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या है। CCTV फुटेज से यह सामने आया है कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिना अधिकृत पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोल रही है। यह खुला चुनावी घोटाला है, जो चुनाव आयोग की जानकारी और संरक्षण में किया जा रहा है। TMC ने यह फुटेज कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के पास खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बने EVM स्ट्रॉन्ग रूम का खहोने का दावा किया। पार्टी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए EVM से छेड़छाड़ की जा रही है। लेकिन यह बंगाल है। महाराष्ट्र, दिल्ली या बिहार नहीं है। बंगाल चुनाव से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।