बंगाल में ममता की वापसी या पहली बार भाजपा सरकार:293 सीटों पर वोटों की गिनती 8 बजे से; भास्कर एप पर देखें 5 राज्यों की Live टैली

बंगाल की सत्ता पर 15 साल से काबिज ममता चौथी बार वापसी करेंगी या पहली बार भाजपा सरकार बनेगी, जवाब चंद घंटों में। आज 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। एक सीट (फालता) पर 21 मई को री-पोल होना बाकी है। काउंटिंग के दौरान किसे बढ़त, कौन पीछे, किस पार्टी की कितनी सीटें, दिग्गजों में किसकी हार-जीत; पल-पल का हाल दैनिक भास्कर एप पर Live टैली में देख सकते हैं। टीएमसी और भाजपा दोनों 200 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। सियासी तस्वीर दोपहर 1 बजे तक साफ हो सकती है, इससे पहले देखिए एग्जिट पोल, जहां 8 में से 6 ने ममता सरकार की विदाई का अनुमान जताया है… 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।