बंगाल के 15 बूथों पर रीपोल होगा:यहां हिंसा की शिकायतें आई थीं; राज्य के सभी स्ट्रॉन्ग रूम के पास भीड़ लगाने पर रोक
कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्गरूम के बाहर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के धरना और प्रदर्शन के बाद सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने कोलकाता के 7 स्ट्रॉन्ग रूम के 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है और CAPF की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है। दरअसल TMC ने गुरुवार रात चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए थे। चुनाव आयोग ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी EVM सुरक्षित हैं। 3 लेवल की सिक्योरिटी में यह नामुमकिन है। ममता कल स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे बैठीं भाजपा नेता और भवानीपुर से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम में जाएंगे। गुरुवार रात 8 बजे CM ममता बनर्जी भी इसी EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं थीं और करीब 4 घंटे अंदर रहीं। स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर आकर ममता ने कहा था, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे। चुनाव के ऐलान के बाद से राज्य की पुलिस चुनाव आयोग के दबाव में काम कर रही है। रोजाना पुलिस को सस्पेंड करने और केस लगाने को लेकर डराया जा रहा है। 5 फोटो-वीडियो में देखिए गुरुवार रात का पूरा घटनाक्रम शाम 8 बजे: धरना शुरू रात 8:20 बजे: चुनाव आयोग ने समझाया रात 9 बजे: सुरक्षा बढ़ा दी गई रात 9:30 बजे : कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज रात करीब 12.30 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम से निकलीं देखिए वह VIDEO जिसके बाद हंगामा हुआ… बंगाल चुनाव से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Comments
Post a Comment