महिला आरक्षण कानून लागू, देर रात नोटिफिकेशन जारी:थरूर बोले- आबादी बढ़ाने वाले राज्यों को ज्यादा सीट देना इनाम जैसा, यह तमिलनाडु-केरल से अन्याय

लोकसभा में महिला आरक्षण और सीटों के परिसीमन के लिए तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। पहले दिन 13 घंटे चर्चा हुई। इस बीच सरकार ने गुरुवार देर रात महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने वाला 'महिला आरक्षण अधिनियम-2023' लागू कर दिया। नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह कानून 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है। इसे सितंबर 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित किया गया था। इसका मतलब है कि संसद में मौजूदा तीनों बिल पास न हों, तो भी लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। लेकिन यह आरक्षण 2024 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक परिसीमन होने के बाद 2034 से ही लागू होगा। महिला आरक्षण को 2029 के चुनाव से ही लागू करने के लिए तीन कानूनों में संशोधन जरूरी है। इन पर लोकसभा में चर्चा जारी है, शाम 4 बजे वोटिंग होगी। विपक्ष का आरोप है कि जब संसद में महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम पर चर्चा हो रही है, तो कानून को इतनी जल्दी क्यों लागू किया गया। हालांकि नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि सरकार को कानून लागू होने की तारीख तय करने का अधिकार है। अब जानिए संसद में किन तीन बिलों पर चर्चा हो रही है राहुल गांधी दोपहर 3 बजे लोकसभा मे बोलेंगे, फिर अमित शाह जवाब देंगे। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। इस बीच विपक्ष की संसद परिसर में बैठक हो रही है। इसमें खड़गे, राहुल समेत कई नेता मौजूद हैं। ये खबरें भी पढ़ें 1. PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स 2. शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी 3. मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार लोकसभा की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले