कुछ ही देर में गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे:मां गंगा-यमुना की डोली धाम पहुंची; बाबा केदार की डोली भी ऊखीमठ से रवाना

उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अब से कुछ ही देर में गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। वहीं केदारनाथ की डोली भी आज ही अपनी शीतकालीन गद्दी ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा की डोली बीते कल ही अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा से रवाना हो चुकी थी जो आज सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम में पहुंच गई है, फिलहाल यहां पर हवन पूजन किया जा रहा है। डोली के देखने के लिए 5-6 हजार लोग पहुंचे हैं। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस दौरान यहां पर सीएम धामी भी मौजूद रहेंगे जो पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा करवाएंगे। उधर मां युमना की डोली आज सुबह ही खरसाली से निकली है, जो 5 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई के बाद यमुनोत्री धाम पहुंच चुकी है, जिसके बाद करीब 12 बजकर 35 मिनट पर मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री-यमुनोत्री की PHOTOS देखें… दोनों धामों के बारे में जानिए….. दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं चार धाम यात्रा से जुड़ी पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले