ईरान जंग पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट:जयशंकर बोले- भारत शांति के पक्ष में, गल्फ के भारतीयों को जनवरी में अलर्ट किया था

संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हुआ। विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लोकसभा में आज प्रस्ताव लाएगा। उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर स्पीच दी। विदेश मंत्री के बोलते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। जयशंकर ने कहा, 'इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है।' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर, एनर्जी संकट पर शॉर्ट डिबेट हो।’ उधर, आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसको लेकर जमकर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा- 67,000 नागरिक इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके, 5 बड़ी बातें संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं....

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा