Posts

Showing posts from November, 2025


महाराष्ट्र में प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से की शादी:पिता-भाईयों ने कर दी थी हत्या, शादी की रस्में पूरी कर कहा- हमारा प्यार जीत गया

महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम खाई। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है। हमारा प्यार जीत गया- आंचल प्रेमी के हत्यारों अपने पिता और भाईयों के लिए मौत की सजा मांगते हुए प्रेमिका ने कहा- उसकी मौत में भी हमारा प्यार जीत गया और मेरे पिता और भाई हार गए। प्रेमिका ने आगे कहा कि उसने उससे शादी इसलिए की, क्योंकि भले ही टेट मर चुका है, लेकिन उनका प्यार अभी भी जिंदा है। नांदेड़ शहर के जूना गंज इलाके में रहने वाले सक्षम ताते (22) और 20 वर्षीय आंचल मामडिवार के बीच तीन सालों से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सक्षम की दूसरी जाति के होने के चलते आंचल के घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं था। पिछले काफी समय से परिवार के लोग आंचल पर सक्षम से अलग होने का दबाव बना रहे थे। गोली मारकर सिर कुचला वहीं, आंचल और सक्षम कोर्ट मैरिज करने की योजना बना रहे थे। जब यह बात आंचल के ...

SIR की डेडलाइन 7 दिन बढ़ाई गई:12 राज्यों में वोटर वेरिफिकेशन 11 दिसंबर तक चलेगा; फाइनल लिस्ट 14 फरवरी को जारी होगी

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। आयोग ने शनिवार को कहा कि अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता जोड़ने-हटाने का एन्यूमरेशन पीरियड यानी वोटर वेरिफिकेशन अब 11 दिसंबर तक चलेगा, जो पहले 4 दिसंबर तक तय था। वहीं, पहले ड्राफ्ट लिस्ट 9 दिसंबर को जारी होनी थी, लेकिन अब इसे 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा। दरअसल बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा। अब नई तारीखें देखें... 99.53% फॉर्म लोगों तक पहुंचे शनिवार को चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 51 करोड़ मतदाताओं के लिए बनाए गए गणना फॉर्म में से 99.53% फॉर्म लोगों तक पहुंचा दिए गए हैं। इनमें से लगभग 79% फॉर्म का डिजिटलीकरण भी पूरा हो चुका है। यानी यानी घर-घर से BLO जो फॉर्म भरकर लाते हैं, उनमें लिखे नाम, पते और अन्य विवरण को ...

दिल्ली MCD उपचुनाव- 12 वार्डों पर वोटिंग जारी:कुल 51 उम्मीदवार मैदान में; CM बनने के बाद रेखा गुप्ता की पहली परीक्षा

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनाव हो रहा है। वोटिंग सुबह 7:30 बजे शुरू हुई, शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा। इसी साल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद सीएम रेखा गुप्ता की यह पहली परीक्षा है। वहीं आम आदमी पार्टी सत्ता गंवाने के बाद वापसी की उम्मीद करेगी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदान किया जा रहा है। ये उपचुनाव ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, डिचाओं कलां, नारैना, संगम विहार ए, दक्षित पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी वार्डों में कराए जा रहे हैं। इनमें से 11 सीटें पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं। जबकि द्वारका बी सीट 2024 में खाली हुई थी, जब यहां की पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीता था। दिल्ली में वोटिंग की 3 तस्वीरें.... 2025 विधानसभा चुनाव में भाजपा+ का वोट शेयर AAP से 3.6% ज्यादा: 26 सीटें ज्यादा जीतीं इसी साल फरवरी में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव...

मोबाइल में एक्टिव सिम से ही चलेंगे वॉट्सएप-टेलीग्राम-स्नैपचैट:सिम हटाई तो एप बंद, कम्प्यूटर पर भी हर 6 घंटे में लॉगआउट; दावा- साइबर फ्रॉड घटेगा

केंद्र सरकार ने शनिवार को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को लेकर नया आदेश जारी किया है। वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स मोबाइल में एक्टिव सिम कार्ड के बिना नहीं चल पाएंगे। सरकार का दावा है कि इससे साइबर धोखेबाजों का पता लगाने में मदद मिलेगी। दूरसंचार विभाग के आदेश में कहा गया है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स यह तय करें कि एप तभी चलेगा, जब यूजर की रजिस्टर्ड सिम उस मोबाइल में एक्टिव होगी। इतना ही नहीं ‘सिम बाइंडिंग’ के तहत अगर मोबाइल से सिम निकाल ली जाती है तो वॉट्सएप और बाकी दूसरे मैसेजिंग एप बंद हो जाएंगे। वेब ब्राउजर यानी लैपटॉप या डेस्कटॉप के जरिए लॉगिन करने वाले यूजर के लिए भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को हर छह घंटे में यूजर को लॉगआउट करना होगा। इसके बाद क्यूआर कोड के जरिए ही लॉगिन हो सकेगा। मैसेजिंग एप के लिए नियम से जुड़े सवाल-जवाब सवाल- अभी मोबाइल में ये एप कैसे चलाए जाते हैं? जवाब- अभी एप्स सिर्फ इंस्टॉलेशन के वक्त मोबाइल नंबर का एक बार वेरिफिकेशन करते हैं। इसके बाद एप सिम हटाने या नंबर बंद ...

नेशनल हेराल्ड केस- सोनिया और राहुल पर नई FIR:दिल्ली पुलिस ने ED की शिकायत पर दर्ज की; AJL कंपनी को धोखाधड़ी से हासिल करने का आरोप

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। इसमें उनके अलावा छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों के नाम शामिल हैं। ये तीन कंपनियां हैं- AJL, डोटेक्स मर्चेंडाइज और यंग इंडियन। इन सभी पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखाधड़ी से हासिल करने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, 2010 में AJL के पास करीब 2,000 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियां थीं। कोलकाता की डोटेक्स मर्चेंडाइज ने यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपए दिए, जिसके बाद यंग इंडियन ने कांग्रेस को 50 लाख रुपए चुकाकर AJL पर नियंत्रण हासिल किया। यंग इंडियन में राहुल और सोनिया गांधी की 76% हिस्सेदारी है। FIR 3 अक्टूबर को ED की हेडक्वार्टर्स इन्वेस्टिगेशन यूनिट (HIU) की शिकायत पर दर्ज की गई थी। ED ने 2008 से 2024 तक की अपनी जांच रिपोर्ट साझा की थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई। इसकी जानकारी शनिवार को सामने आई। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस जल्द ही AJL के शेयरधारकों को तलब कर सकती है, ताकि यह पता चले कि क्या इस ट्रांसफर से पहले कांग्रेस ने उनसे अनुमति ली थी। क...

रिजिजू बोले-विंटर सेशन में ठंडे दिमाग से काम की उम्मीद:SIR पर कहा- मैं EC का प्रवक्ता नहीं; कल से सत्र, आज सर्वदलीय बैठक

1 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस मीटिंग में विपक्ष के सभी सीनियर लीडर शामिल हुए। पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने कहा- हम अपोज़िशन पार्टियों की बात सुनेंगे। यह विंटर सेशन है, हम उम्मीद करते हैं कि सब लोग ठंडे दिमाग से काम करेंगे और गरमागरम बहस से बचेंगे। पार्लियामेंट में एक सार्थक चर्चा होगी, कोई डिस्टर्बेंस नहीं होगा। अगर हम ठंडे दिमाग से काम करेंगे, तो यह देश के लिए फायदेमंद होगा और पार्लियामेंट सेशन आसानी से चलेगा। SIR मुद्दे पर रिजिजू ने कहा- मैं यह नहीं कह सकता कि हम चर्चा के लिए कौन से मुद्दे लाएंगे। इलेक्शन कमीशन अपना काम करता है। मैं इलेक्शन कमीशन का स्पोक्सपर्सन नहीं हूं। संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन में पूरे सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी। एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। उधर विपक्ष SIR मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। सर्वदलीय बैठक से जुड़ी 3 तस्वीरें... अहम बिल जो पेश होंगे, उनसे क्या बदलाव 2025 में 19 दिन के शीतकालीन सत्र के दौर...

मन की बात का 128वां एपिसोड:PM बोले- खेलों के लिए नवंबर शानदार रहा; महिला-ब्लाइंड महिला टीम को वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 128वें एपिसोड में भारत में खेलों की प्रगति, विंटर टूरिज्म, वोकल फॉर लोकल के साथ ही वाराणसी में होने वाले काशी-तमिल संगमम का जिक्र किया। PM ने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह महीना शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, और बॉक्सिंग कप में भी भारत ने 20 मेडल हासिल किए। इसके अलावा PM ने कहा कि 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई | 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ | इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ | मन की बात की 5 बड़ी बातें... 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी...

MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे:राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; केदारनाथ में तापमान -15°C, हिमाचल में 4-5 दिसंबर को बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। जबलपुर, ग्वालियर समेत राज्य के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है। बीते 2 दिनों में हल्की बारिश के बाद राजस्थान में भी सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत 5 जिलों में रविवार को घना कोहरा छा सकता है। 1 दिसंबर से राज्य में शीतलहर का अलर्ट है। उत्तराखंड में शनिवार को बादल छाए रहे। पहाड़ी इलाकों का पाला गिर रहा है। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस 15 दर्ज हुआ है। वहीं हिमाचल में 4-5 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बर्फबारी हो सकती है। राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें...

खबर हटके- 25 लाख बिल्लियों को खत्म करेगा न्यूजीलैंड:अपने बालों से हीरे बनवा रहे लोग; देखिए 5 रोचक खबरें

इन दिनों बिल्लियां न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी दुश्मन बन चुकी हैं, जिनको ख़त्म करने के लिए ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। वहीं कई लोग अपने बालों से हीरे बनवाकर पार्टनर को गिफ्ट कर रहे हैं तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

साइक्लोन दितवाह आज तमिलनाडु-पुडुचेरी से टकराएगा:आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; श्रीलंका में 150 लोगों की मौत, 300 भारतीय फंसे

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी की तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के तटीय जिलों में राहत-बचाव के लिए NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गई थी। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे। श्रीलंका में दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 123 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 150 से ज्यादा लापता हैं। चेन्नई की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण कोलंबो एयरपोर्ट पर लगभग 300 भारतीय यात्री पिछले तीन दिनों से फंसे हैं। ये सभी दुबई से श्रीलंका के रास्ते भारत आने वाले थे। साइक्लोन दितवाह का असर, 5 तस्वी...

चुनाव आयोग का ऐलान- BLO को मिलेगी डबल सैलरी:इससे पहले 2015 में बढ़ी थी; पहली बार इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स-असिस्टेंट को भी मानदेय मिलेगा

भारतीय चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स की सैलरी 6000 से बढ़ाकर 12000 रुपए कर दी है। इसके अलावा वोटर रोल तैयार करने और उनमें बदलाव करने वाले BLO सुपरवाइजर की सैलरी भी 12000 से बढ़ाकर 18000 रुपए कर दी गई है। आयोग ने शनिवार को जारी एक रिलीज में कहा कि पिछला ऐसा बदलाव 2015 में किया गया था। पहली बार इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (EROs) और असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (AEROs) को भी मानदेय दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही मौजूदा SIR प्रक्रिया में कुल 5.32 लाख BLO काम कर रहे हैं। हर एक BLO के पास करीब 956 वोटर्स के लिस्ट रिवीजन का काम है। 12 राज्यों में चल रही है SIR प्रक्रिया भारत का चुनाव आयोग 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का दूसरा फेज चल रहा है, जिसकी फाइनल वोटर लिस्ट 7 फरवरी 2026 को पब्लिश होने वाली है। SIR का पहला फेज सितंबर में बिहार में असेंबली इलेक्शन से पहले पूरा हो गया था। इस एक्सरसाइज में अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप...

दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन में चार मंजिला बिल्डिंग में आग:4 की मौत, जूतों की दुकान से भड़की; मरने वालों में बिल्डिंग का मालिक भी शामिल

साउथ दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन में शनिवार शाम एक फुटवियर शॉप में भीषण आग लगने से भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 घायल हैं। मरने वालों में बिल्डिंग का मालिक सतेंदर और उसकी बहन अनीता भी शामिल है। घायलों में से एक का नाम ममता है, वह 25% जल गई है। बाकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक शाम 6 बजे उनके पास एक PCR कॉल आया, जिसमें कहा गया कि टिगरी एक्सटेंशन में जूतों की दुकान में आग लगी है। आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके बाद आग बुझाने के लिए 4 फायर टेंडर भेजे गए थे। क्राइम और फोरेंसिक टीमों को जांच करने के लिए बुलाया गया। आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पहले देखिए हादसे की तस्वीरें... बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाई पुलिस ने बताया कि लोगों का कहना है कि ऊपर मंजिल पर रह रहे लोगों ने छत पर भागकर अपनी जान बचाई। आग जैसे ही ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो ममता नाम की महिला ने खुद को बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लग दी। इस दौरान उन्हें चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी ...

BSF बोली- फोर्स ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार:हमने 118 पाकिस्तानी पोस्ट तबाह कीं, उसने बॉर्डर से 72 टेरर लॉन्चपैड शिफ्ट किए

जम्मू के बीएसएफ कैंपस में शनिवार को एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जो देश में बीएसएफ के 60 साल पूरे होने से जुड़ी रही। इसे Celebrating Glorious 60 Years नाम दिया गया। बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए भी तैयार है। BSF की जम्मू फ्रंटियर के IG शशांक आनंद ने कहा, 'साल 2025 में अब तक BSF ने पाकिस्तान की 118 चौकियां तबाह की हैं। सरकार ने हमें जीरो घुसपैठ का टारगेट दिया है। हम उसको पूरा करेंगे।' वहीं, BSF डीआईजी विक्रम कुंवर ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF ने कई आतंकी लॉन्च पैड नष्ट किए, इसके बाद पाकिस्तान ने बॉर्डर से 72 से ज्यादा टेरर लॉंचिंग पैड शिफ्ट किए हैं। इनमें सियालकोट-जफ्फरवाल में एक्टिव 12 लॉन्च पैड और दूसरी जगहों पर एक्टिव 60 लॉन्च पैड शामिल हैं। हालांकि, ये सभी बॉर्डर से दूर हैं। कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें... पहले जानिए पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरुषों को सिर और सीने ...

मौलाना मदनी बोले- जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा:भोपाल में कहा- मुर्दा कौमें सरेंडर करती हैं, मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा

भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी की बैठक में शनिवार को मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मौजूदा दौर में इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिशें बढ़ गई हैं। जिहाद जैसे मुकद्दस शब्द को आतंक और हिंसा से जोड़ना जानबूझकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा- लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए गढ़े गए हैं। इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष है। जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों को लगातार टारगेट किया जा रहा है और उनके धार्मिक पहनावे, पहचान और जीवनशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान इस देश के बराबर के नागरिक हैं, लेकिन शिक्षा, रोज़गार और सामाजिक बराबरी के अधिकार जमीनी स्तर पर कमजोर हो रहे हैं। मदनी के भाषण की 5 बड़ी बातें भाजपा ने कहा- बयान देश को बांटने वाला जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया गया है। संबित पात्रा ने कहा कि मौलाना का भोपाल में दिया गया बयान भड़काऊ और देश को बांटने वाला है। जिहाद के नाम पर जिस प्रक...

बंगाल में 8 महीने बाद वक्फ संशोधन कानून लागू:ममता बोली थीं- गोली मार दो, लेकिन धर्म के आधार पर बंटवारा नहीं होगा

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार 8 महीने के विरोध के बाद नए वक्फ संशोधन कानून को लागू करने पर राजी हो गई है। राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य की 8063 वक्फ संपत्तियों की जानकारी 6 दिसंबर 2025 तक केंद्र सरकार की UMID वेबसाइट पर अपलोड करें। वक्फ संशोधन कानून इस साल 4 अप्रैल को संसद के दोनों सदनों से पास हुआ था। तब पश्चिम बंगाल ने इसे अपने राज्य में लागू करने से मना कर दिया था। सीएम ममता बनर्जी ने 8 अप्रैल को एक रैली में कहा था कि जब तक पश्चिम बंगाल में ममता दीदी है, मुस्लिम समुदाय की संपत्ति की रक्षा करेगी। चाहे कोई गोली मार दे, मुझे एकता से अलग नहीं किया जा सकता। बंगाल में धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं होगा। ममता क्यों हुईं राजी, 3 वजहें अब पढ़िए वक्फ कानून कब लागू हुआ, विवाद, सुप्रीम कोर्ट का फैसला और टाइमलाइन... 8 अप्रैल: वक्फ संशोधन कानून देशभर में लागू, प. बंगाल ने विरोध किया वक्फ संशोधन कानून 8 अप्रैल से देशभर में लागू कर दिया गया था। वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा से और 3 अप्रैल को राज्यसभा से पास हुआ था। 5 अप्रैल को राष्ट्रपति की मंजूरी मि...

साइक्लोन दितवाह- तमिलनाडु में बारिश, 54 फ्लाइट्स कैंसिल:पुडुचेरी यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं रोकीं; श्रीलंका में 123 लोगों की मौत, 200 भारतीय फंसे

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो चुकी है। शनिवार शाम तक इसके और तेज होने की संभावना है। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 54 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण शनिवार को छुट्टी घोषित करते हुए सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे। श्रीलंका में दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 123 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 130 से ज्यादा लापता हैं। चेन्नई की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण कोलंबो एयरपोर्ट पर लगभग 300 भारतीय यात्री पिछले तीन दिनों से फंसे हुए हैं। ये सभी दुबई से श्रीलंका के रास्ते भारत आने वाले थे। साइक्लोन दितवाह का असर, 8 तस्वीरें... 30 नवंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से टकराएगा दितवाह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMS) ने बताया कि साइक्लोन दितवाह 30 नवंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट से टकराएगा। इसके कारण राज्यभर में भारी बारिश...

भागवत बोले- भारत के स्वभाव में झगड़ा नहीं भाईचारा है:भारत की राष्ट्रवाद की अवधारणा पश्चिमी सोच से बिल्कुल अलग, वे नेशनहुड नहीं समझते

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा, 'झगड़ों में पड़ना भारत के स्वभाव में नहीं है, देश की परंपरा ने हमेशा भाईचारे और सामूहिक सद्भाव पर जोर दिया है।' उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रवाद का कॉन्सेप्ट पश्चिमी व्याख्याओं से पूरी तरह अलग है। हमारी किसी से कोई बहस नहीं होती। हम झगड़ों से दूर रहते हैं। दुनिया के दूसरे हिस्से संघर्ष से भरे हालात में बने हैं। नागपुर में नेशनल बुक फेस्टिवल में भागवत ने कहा- एक बार जब कोई राय बन जाती है, तो उसके अलावा कुछ भी मंजूर नहीं होता। ऐसी राय दूसरी बातों के लिए दरवाजा बंद कर देती हैं। उन बातों को बहस कहा जाता है। भागवत ने कहा कि पश्चिम देश नेशनहुड के बारे में हमारे विचार नहीं समझते, इसलिए उन्होंने इसे नेशनलिज्म कहना शुरू कर दिया। राष्ट्र का हमारा कॉन्सेप्ट वेस्टर्न देशों के नेशन के आइडिया से अलग है। हमारे बीच इस बारे में कोई मतभेद नहीं है कि यह नेशन है या नहीं, यह एक राष्ट्र है और यह पुराने समय से है। पश्चिमी देश हमारे विचार नहीं समझते RSS प्रमुख ने कहा कि पश्चिम देश नेशनहुड के बारे में हमारे विचार न...

पत्रकार का घर गिराया, हिंदू परिवार ने अपनी जमीन दी:सीएम उमर बोले- अधिकारी समुदाय विशेष को निशाना बना रहे, सभी अवैध कब्जेदारों की लिस्ट दिखाएं

जम्मू के नरवाल इलाके में गुरुवार को पत्रकार अर्फाज अहमद डैंग का घर जमींदोज किए जाने के बाद मामला गरमा गया है। वरिष्ठ वकीलों और पत्रकारों ने इस कार्रवाई की निंदा की है। इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता शेख शकील अहमद ने सवाल उठाया कि क्या जम्मू विकास प्राधिकरण ने घर तोड़ने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन किया? उन्होंने आरोप लगाया कि जनिपुर में उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता का घर भी अवैध जमीन पर बना है, फिर उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। इस बीच, जम्मू के रहने वाले कुलदीप कुमार शर्मा ने भाईचारा दिखाते हुए पत्रकार अर्फाज डैंग को पांच मरला (1360 वर्ग फीट) जमीन देने की घोषणा की है। कुलदीप बोले- भाई को सड़क पर नहीं रहने देंगे कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया के सामने डैंग को गले लगाकर कहा कि वह अपने ‘भाई’ को सड़क पर नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि डैंग के छोटे बच्चों की हालत देखकर उनका दिल रो पड़ा। उन्होंने अपनी बेटी से जमीन के कागजात मंगवाए और मीडिया के सामने डैंग को सौंप दिए। शर्मा ने कहा कि वह जमीन के सभी का...

दिल्ली धमाका-आतंकी शाहीन के फ्लैट से मिले ₹18.50 लाख:अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सीक्रेट लॉकर में छुपाए; सोने के 2 बिस्कुट, जेवर, विदेशी करेंसी भी बरामद

दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल में शामिल लेडी आतंकी डॉ. शाहीन सईद के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को 18.50 लाख कैश सहित सोने के बिस्कुट और कुछ गहने मिले है। अलमारी से अरब के अन्य देशों की करेंसी भी मिली है। गुरुवार की रात को जांच एजेंसी शाहीन को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची थी। टीम ने यहां पर उसकी सभी गतिविधियों की जांच की। जांच एजेंसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर शाहीन का 22 नंबर फ्लैट है। इस फ्लैट में वह काफी समय तक रही। जांच एजेंसी ने फ्लैट में रखी अलमारी का लॉक खुलवाया तो अंदर सीक्रेट लॉकर मिला। इसके खुलवाया गया तो अंदर कई पैकेट रखे हुए थे। टीम ने जब इन पैकेट को खोल कर देखा तो सभी चौक गए। इन पैकेट में 500-500 रूपए के नोट रखे गए थे। टीम के सदस्यों ने बिना मशीन के जब इन नोटों को गिना तो 18.50 लाख रुपए हुए। सोने के 2 बिस्कुट, 300 ग्राम जेवर भी मिले इसके बाद टीम ने अलमारी के दूसरे लॉकर की तलाशी ली। इसमें सोने के 2 बिस्कुट के साथ करीब 300 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए। सूत्रों ने ...

राजस्थान में बारिश-कोहरा, हिमाचल में रात का टेम्परेचर 5°:उत्तराखंड में बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग; साइक्लोन दितवाह कल आंध्र-तमिलनाडु तट से टकराएगा

पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। हिमाचल के 16 शहरों में रात का तापमान 5° सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा में पानी की टंकियां, पाइप लाइन और सड़क किनारे पानी में बर्फ जमने लगी है। उत्तराखंड के 4 धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। आदि कैलाश में भी पारा माइनस 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे वहां गौरी कुंड सरोवर जम गया है। कई पहाड़ी इलाकों में लोग बर्फ पिघलाकर पी रहे हैं। सर्दी के बीच राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, उदयपुर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज और कल शीतलहर की संभावना जताई है। सुबह के समय कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 2-3 डिग्री कम हो सकता है। वहीं, साइक्लोन दितवाह 30 नवंबर को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तट तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। लोगों से घरों में रहने की सलाह दी गई है। राज्यों में मौसम की 4 तस्वीरें... अब राज्यों में मौसम का हाल देखिए... राजस्थान में आज और कल कोहरे का अलर्ट: 2 दिसंबर से शीत...

नेशनल हेराल्ड केस पर फैसला तीसरी बार टला:ED चार्जशीट पर संज्ञान लें या नहीं, कोर्ट को तय करना है; आरोपियों में राहुल-सोनिया के नाम

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला तीसरी बार टल गया है। कोर्ट का यह तय करना है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लें या नहीं। चार्जशीट में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और दूसरे कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं के नाम हैं। ED ने इन नेताओं पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़ी फाइनेंशियल गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। यह कंपनी ही असल में नेशनल हेराल्ड अखबार पब्लिश करती थी। कोर्ट ने 14 जुलाई को बहस पूरी होने के बाद फैसला 29 जुलाई तक के लिए सुरक्षित रखा था। इसके बाद 8 अगस्त और 29 नवंबर को फैसला टला। अब कोर्ट 16 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। अप्रैल में ED ने ₹661 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने का नोटिस जारी किया था ED ने अप्रैल में एक बयान में कहा कि उसने 661 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किया है। ED ने PMLA एक्ट की धारा 8 और नियम 5(1) के अनुसार संबंधित संपत्ति रजिस्ट्रार को दस्तावेज सौंपे थे। ED ने कब्जे में लिए जाने वाली संपत्तियां खा...

सिद्धारमैया-शिवकुमार ने पहले ब्रेकफास्ट, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की:सीएम बोले- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं; दोनों में कुर्सी को लेकर खींचतान

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज सुबह 10:15 बजे CM सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने साथ में ब्रेकफास्ट किया। एक घंटे बाद दोनों नेताओं ने जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की। सिद्धारमैया ने कहा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और न ही भविष्य में होगा। हम साथ में मिलकर काम करेंगे। वहीं डीके शिवकुमार ने कहा- हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे और कोई ग्रुप नहीं है। मैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, कर्नाटक के विकास को प्राथमिकता देंगे। दरअसल दोनों नेताओं की ये मुलाकात हाईकमान के आदेश के बाद हुई है। पिछले 15 दिनों से दोनों गुटों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को सीएम पद पर देखना चाह रहे है। 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं। वहीं पार्टी की तरफ से भी इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। मुलाकात के बाद CM, डिप्टी CM का X पर पोस्ट... प्रेस कांफ्रेस की 3 बड़ी बातें... 28 नवंबर को एक प्रोग्राम में साथ नजर आए थे दोनों नेता अब जानिए क्यों हो रही कुर्सी की खींचतान, 2.5...

आतंकी डॉक्टर्स के मददगारों पर NIA लेगी बड़ा एक्शन:हरियाणा, यूपी व Jk के 5 शहरों में लिस्ट तैयार; छिपने के ठिकाने, वाहन और फाइनेंस किया

दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर्स के जमीनी मददगारों (Over Ground Workers) पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने आतंकी मॉड्यूल को लॉजिस्टिक सपोर्ट, शेल्टर, वाहन और फाइनेंस मुहैया कराया। हरियाणा में फरीदाबाद-नूंह-गुरुग्राम के अलावा यूपी के लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर और जम्मू-कश्मीर में ऐसे संदिग्धों की लिस्ट तैयार की गई है। NIA को सबूत मिले हैं कि UP और हरियाणा के कई शहरों में इनसे जुड़े ये वर्कर सक्रिय थे। फरीदाबाद से जांच एजेंसी ने दर्जन भर ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर इनको मदद करने का आरोप है। यह पहले ही सामने आ चुका है कि डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. शाहीन सईद और डॉ. उमर नबी मरीजों की मदद के बहाने ऐसे शिकार ढूंढते थे, जिनका वो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें। ये डॉक्टर मरीजों के घर तक पहुंच जाते थे और उनके परिवार का बारीकी से जायजा लेते थे। ब्लास्ट में डॉक्टर नेटवर्क NIA की जांच में सामने आया है कि दिल्ली ब्लास्ट में पूरा एक डॉक्टर नेटवर्क काम कर रहा था। ये डॉक्टर सुरक्षा एजेंसियों से बचने के...

भास्कर अपडेट्स:लेह हिंसा- बयान दर्ज करने के लिए ज्यूडिशियल जांच का समय 10 दिन बढ़ाया गया

लेह हिंसा की जांच कर रहे ज्यूडिशियल जांच कमीशन ने लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के औपचारिक अनुरोध के बाद बयान दर्ज करने और सबूत जमा करने की समय सीमा 10 दिन बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीएस चौहान की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यों वाले कमीशन को 17 अक्टूबर को गृह मंत्रालय ने यह पता लगाने के लिए नोटिफाई किया था कि 24 सितंबर को लेह में हिंसा वजह क्या थी। शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार, आयोग को 27 नवंबर को LAB के को-चेयरमैन से एक लिखित अनुरोध मिला, जिसमें अतिरिक्त समय मांगा गया था, यह कहते हुए कि "बहुत से लोग अभी भी आयोग के सामने अपने बयान देना और सबूत जमा करना चाहते हैं।" केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में चार आम लोगों की मौत हो गई और 90 लोग घायल हो गए, जिससे महीनों से चल रहा आंदोलन और बढ़ गया। आज की अन्य बड़ी खबरें... इंडिया गेट प्रोटेस्ट केस: कोर्ट ने 2 आरोपियों को 1 दिन की पुलिस कस्टडी और 13 को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रव...

एयरबस A320 फैमिली प्लेन में सोलर रेडिएशन का खतरा:फ्लाइट कंट्रोल डेटा करप्ट होने की संभावना; सॉफ्टवेयर अपडेट होने तक नहीं उड़ेंगे 250 प्लेन

भारतीय एयरलाइंस के लगभग 200-250 एयरक्राफ्ट्स पर तेज सोलर रेडिएशन का खतरा मंडरा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक यह रेडिएशन एयरबस A320 फैमिली प्लेन को फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा पर असर डाल सकता है। इसलिए सोलर रेडिएशन की समस्या को ठीक करने के लिए सॉफ्वेटयर में बदलाव करने होंगे। इसके लिए संबंधित एयरक्राफ्ट को कुछ समय के लिए ग्राउंड करना होगा, जिससे ऑपरेशनल दिक्कतें आएंगी। यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने कहा कि एयरबस ने एयरलाइन ऑपरेटरों से प्रभावित एयरक्राफ्ट में एक सर्विसेबल एलिवेटर एलरॉन कम्प्यूटर (ELAC) लगाने को कहा। आम तौर पर, ELAC फ़्लाइट कंट्रोल के लिए होता है। भारत A320 फैमिली नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट के लिए एक बड़ा मार्केट है, और इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस इन प्लेन्स को ऑपरेट करते हैं। डोमेस्टिक एयरलाइंस लगभग 560 ऐसे प्लेन ऑपरेट करती हैं। A320 फैमिली एयरक्राफ्ट में A320 CEOs और Neos, A321 CEOs और Neos शामिल हैं। सोलर रेडिएशन का प्लेन पर क्या असर होगा A320 फैमिली दुनिया की सबसे जयादा इस्तेमाल की जाने वाली सिंगल-आइल प्लेन फैमिली है। ह...

खबर हटके-दो लड़कों की अपनी आर्मी, तानाशाह बनने का सपना:छोटे से पत्थर के लिए खर्च हुए ₹4 हजार करोड़; देखिए 5 रोचक खबरें

दो लड़कों ने बेघर लोगों को इकट्ठा कर अपनी अलग आर्मी बना ली। अमेरिकी सेना में भर्ती होने की भी योजना बनाई। वहीं जापान ने छोटे से पत्थर को बचाने के लिए 4 हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिए। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

पीरियड्स के सबूत मांगने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:केंद्र-हरियाणा से जवाब मांगा; जस्टिस नागरत्ना बोलीं- क्या छुट्टी देने के लिए भी सबूत मांगेंगे?

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में 4 महिला सफाई कर्मचारियों से पीरियड्स का सबूत मांगने के मामले में केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और अन्य पक्षों से जवाब मांगा है। जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कह- यह महिलाओं के प्रति लोगों की सोच दिखाता है। अगर उनकी गैरमौजूदगी की वजह से कोई भारी काम नहीं हो सका तो किसी और को लगाया जा सकता था। कर्नाटक में पीरियड्स की छुट्टी दी जा रही है लेकिन अब क्या वे छुट्टी देने के लिए सबूत मांगेंगे? सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कोर्ट को बताया कि यह एक गंभीर आपराधिक मामला है और इसकी हाई लेवल जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार को विस्तृत जांच के निर्देश दिए जाएं। सरकार से गाइडलाइन बनाने की मांग याचिका में कहा गया कि ऐसी गाइडलाइंस बनाई जाएं जो पीरियड्स के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान, निजता और शारीरिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करें। जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की बेंच मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को करेगी। MDU में सैनिटरी पैड की फोटो मांगी गई...

छत्तीसगढ़ में 25 लाख के इनामी नक्सली चैतू का सरेंडर:2013 के झीरम हमले का मास्टरमाइंड था, कांग्रेस नेताओं समेत 32 लोग मारे गए थे

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड नक्सली चैतू उर्फ श्याम दादा ने सरेंडर कर दिया है। झीरम घाटी में कांग्रेस के टॉप लीडरशिप समेत 32 लोगों का कत्ल हुआ था। बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा को 100 गोलियां मारी गई थी। उनके सीने पर चढ़कर नक्सली नाचे थे। चैतू उर्फ श्याम दादा वर्तमान में DKSZCM कैडर का है। इस पर 25 लाख का इनाम था। बस्तर के जंगलों में कई बार सुरक्षाबलों की गोलियों से बच निकला था। फोर्स की लगातार मौजूदगी के बाद चैतू उर्फ श्याम ने हथियार डाले हैं। 45 साल से नक्सल संगठन में था, जिसमें 35 साल बस्तर में काम किया है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि चैतू समेत सरेंडर सभी नक्सलियों पर 65 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पोलित ब्यूरो सदस्य देवजी, केंद्रीय समिति सदस्य रामदर, DKSZC सदस्य पापाराव, देवा (बार्से देवा) और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। चैतू बोला- अब नक्सल संगठन में कुछ नहीं रखा आत्मसमर्पण करने के बाद चैतू ने कहा कि, रूपेश और सोनू दादा ने भी हथियार डाल दिए हैं। नक्सल संगठन में अब कुछ नहीं रखा है। मेरी उम्र करीब 63 साल है। वर्तमान की परिस्थितियों ...

कर्नाटक CM विवाद, सिद्धारमैया बोले- शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया:हाईकमान ने मीटिंग करने को कहा है; डिप्टी सीएम ने कहा- मुझे कुछ नहीं चाहिए

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच शुक्रवार को CM सिद्धारमैया ने कहा- पार्टी हाईकमान ने मुझे और शिवकुमार को बुलाया था। हमें आपस में मीटिंग करने को कहा है। इसलिए मैंने उन्हें कल (शनिवार) सुबह नाश्ते पर बुलाया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि CM बदलाव पर हाईकमान जो कहेगा, मैं मानूंगा। हम दोनों (मैं और शिवकुमार) ने पहले भी कहा है कि पार्टी हाईकमान का जो भी फैसला होगा, हम उसका पालन करेंगे। अगर हाईकमान बुलाएगा दिल्ली भी जाएंगे। इससे पहले मीडिया से बातचीत में शिवकुमार ने कहा- मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं किसी जल्दी में नहीं हूं। फैसला मेरी पार्टी करेगी। मैं किसी समुदाय की राजनीति नहीं चाहता। कांग्रेस ही मेरा समुदाय है और मुझे सभी वर्गों से प्यार है। 2.5 साल पूरे होने पर बढ़ी खींचतान कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिवकुमार के समर्थक विधायकों का कहना है कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस स...

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तीन संदिग्ध आतंकी दिखे:अवंतीपोरा में सर्च ऑपरेशन में आतंकियों का मददगार अरेस्ट, हथियार भी बरामद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को तीन संदिग्ध आतंकियों देखे गए। सुरक्षा बलों ने हाई लेवल सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। शुरुआती सूचना के अनुसार, ये तीनों संदिग्ध चिल्ला बलोठा गांव में एक स्थानीय व्यक्ति से खाना लेकर पास के जंगल की ओर भाग गए। जानकारी मिलते ही सेना और JK पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और बसंतगढ़ के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ड्रोन और स्निफर डॉग भी सर्चिंग के लिए लगाए गए हैं। पहाड़ी और घना जंगल होने के कारण ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। उधर अवंतीपोरा में CRPF और SOG की जॉइंट टीम ने नजीर अहमद गनी नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया गया। उसके पास से दो चीनी ग्रेनेड, एक कमर्शियल डेटोनेटर बरामद किया गया। पकड़ा गया शख्स आतंकियों का मददगार है। 10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों के लिंक खंगाले जा रहे हैं। शुक्रवार को भी पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की थी। 27 नवंबर- JeI से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों...

उत्तराखंड में 14 जनवरी से होगा अर्धकुंभ:4 शाही स्नान सहित 10 मुख्य स्नान की तिथियां तय; CM और 13 अखाड़ों की बैठक में फैसला

उत्तराखंड में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तिथियां तय हो गई हैं। हरिद्वार में होने वाला ये भव्य आयोजन 14 जनवरी से शुरू होगा और 20 अप्रैल को खत्म होगा। 97 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 10 प्रमुख स्नान शामिल हैं। जिसमें पहली बार चार शाही अमृत स्नान भी होंगे, जिसे एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है। कई दिनों से अर्धकुंभ की तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति थी, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार डाम कोठी में अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मेला प्रशासन की ओर से 13 अखाड़ों के दो-दो सचिव या नामित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तिथियों की घोषणा के बाद संतों ने कहा कि यह मेला कुंभ की ही तरह दिव्य और भव्य रूप में आयोजित होगा, जिससे हरिद्वार में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 4 शाही स्नानों सहित 10 मुख्य स्नान तय अर्धकुंभ 2027 में कुल 10 प्रमुख स्नान पर्व तय किए गए हैं, जिनमें 4 शाही स्नान शामिल हैं। यह पहली बार है जब किसी अर्धकुंभ में शाही अमृत स्नान होगा। प्रशासन ने बताया कि भीड़ प्रबंधन, गंगा घाटों की क्षमता और मार्गों को देखत...

एशिया पावर इंडेक्स- अमेरिका-चीन के बाद भारत तीसरी बड़ी ताकत:ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस रेटिंग बढ़ी, निवेश में चीन से आगे निकले

ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार को बताया कि भारत अब एशिया पावर इंडेक्स-2025 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन गया है। रैंकिंग में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दर्जा तेज आर्थिक वृद्धि और बढ़ती सैन्य क्षमता के आधार पर मिला है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के प्रदर्शन ने भी डिफेंस रेटिंग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। 2024 में भारत 39.1 स्कोर के साथ मध्यम ताकत की श्रेणी में था। 2025 में स्कोर 0.9 बढ़कर 40 पॉइंट हो गया, जिसके बाद भारत बड़ी ताकत की श्रेणी में शामिल हो गया। लिस्ट में भारत के बाद जापान चौथे नंबर पर है जबकि पाकिस्तान 14.5 पॉइंट के साथ 16वें नंबर पर है। अमेरिका का कुल स्कोर 1.2 पॉइंट घटा है। एशिया पावर इंडेक्स 27 देशों का 131 पैरामीटर्स पर मूल्यांकन करता है। इसमें संसाधन, अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव शामिल हैं। अमेरिका एशिया में न होते हुए भी अपने बड़े प्रभाव के कारण इसमें शामिल है। निवेश में चीन को पीछे छोड़ा इंडेक्स के अनुसार भारत निवेश के लिए तेजी से आकर्षक बन रहा है। अमेरिका के बाद सबसे ...

राहुल बोले- दिल्ली के प्रदूषण पर मोदी जी चुप क्यों:मांएं मुझसे कहती हैं- बच्चे जहरीली हवा में बड़े हो रहे, संसद में चर्चा हो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर मोदी जी चुप क्यों हैं। आपकी सरकार प्रदूषण रोकने के लिए न तो कोई तुरंत कार्रवाई कर रही, न ही कोई योजना और जवाबदेही दिखा रही है। उन्होंने X पर दिल्ली की महिलाओं के साथ प्रदूषण पर बातचीत का वीडियो शेयर किया। साथ में लिखा- मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वो कहती हैं कि उनका बच्चा जहरीली हवा में सांस लेकर बड़ा हो रहा है। लोग थके, डरे हुए और गुस्से में हैं। मोदी जी भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं। राहुल ने 1 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा की मांग की। साथ ही कहा कि इस हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए एक सख्त और तुरंत लागू करने वाले एक्शन प्लान की जरूरत है। हमारे बच्चों को बहाने नहीं बल्कि साफ हवा चाहिए। दिल्ली में एयर क्वालिटी का स्तर 545, यह खतरनाक राहुल की महिलाओं के साथ प्रदूषण पर बातचीत से जुड़ी 3 फोटोज... राहुल बोले- जहरीली हवाओं से बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे राहुल गांधी ने शुक्रवार को ही एक दूसरे X पोस्ट में लिखा- बच्चों का दर्द सबसे गहरी च...

अल-फलाह की ‘सीक्रेट’ पार्किंग फर्जी, भास्कर की खबर पर मुहर:ED ने कहा- मरे लोगों के फेक साइन कराकर जमीन तरबिया फाउंडेशन के नाम कराई

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी ने दिल्ली के मदनपुर खादर में अपनी 'सीक्रेट' पार्किंग की जमीन फर्जी दस्तावेजों की मदद से रजिस्ट्री कराई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दैनिक भास्कर के खुलासे पर मुहर लगा दी है। भास्कर ने 20 नवंबर को बताया था कि जवाद ने मरे हुए लोगों के फर्जी साइन कराकर खसरा नंबर 792 की जमीन तरबिया एजुकेशन फाउंडेशन के नाम करवाई गई थी। ED की जांच में पता चला है कि पहले जवाद के करीबी विनोद कुमार के नाम पर जमीन ट्रांसफर की गई, फिर फाउंडेशन को बेची गई। हैरानी की बात यह है कि कई जमीन मालिकों की मौत साल 1972 और 1998 के बीच ही हो गई थी। इसके बावजूद, 2004 में जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) में मरे हुए लोगों के साइन या अंगूठे के निशान लिए गए थे। फर्जीवाड़ा कैसे हुआ, ED ने अपनी जांच में बताया ED ने बताया कि 7 जनवरी 2004 को खसरा नंबर 792 की जमीन पर एक GPA बनाई गई। इसे विनोद कुमार पुत्र भूले राम के नाम किया गया। इसमें सभी मृत जमीन मालिकों के नाम, उनके हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान दर्ज किए गए। बाद में जमीनों को सेल डीड के ...