पीएम बोले- असम में NDA की हैट्रिक होगी:कांग्रेस के पास विजन नहीं; पुडुचेरी में राहुल बोले- युवाओं को हर महीने ₹2 हजार की मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंचे हैं। उनकी आज 3 रैलियां हैं। बरपेटा में उन्होंने कहा कि असम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की जीत की हैट्रिक लगेगी, कांग्रेस की हार की सेंचुरी होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है करके दिखाती है। कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है। उसके पास दूरगामी सोच नहीं है। उनकी सरकार एक-दो राज्यों में ही है। इसलिए अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पुडुचेरी पहुंचे हैं। उन्होंने लॉस्पेट में कहा कि पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹2 हजार की मदद देंगे। सरकारी और निजी क्षेत्रों में 30 हजार नई नौकरियां जनरेट करेंगे। राहुल ने कहा कि पुडुचेरी में महिलाओं को फ्री बस सर्विस मिलेगी। सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए उम्र की सीमा 40 साल तक बढ़ाएंगे। पुडुचेरी के हर परिवार को 20 लाख रुपये का हेल्थकेयर बीमा उपलब्ध होगा। पीएम के संबोधन की 5 बड़ी बातें.. 5 राज्यों में हो रही चुनावी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।