Posts

Showing posts from February, 2026


नामीबिया, साउथ-अफ्रीका के बाद बोत्सवाना से आए 9 चीते:विशेषज्ञ बोले- जेनेटिक विविधता मजबूत होगी, देश में कुनबा बढ़कर हुआ 48

एमपी के कूनो नेशनल पार्क में शनिवार सुबह 9 और चीते लाए गए। दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना से 6 मादा और 3 नर चीता वायुसेना के विशेष विमान से पहले ग्वालियर, फिर हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क लाए गए। कूनो में अब चीतों का कुनबा 36 से बढ़कर 45 गया है। गांधी सागर अभयारण्य के तीन चीतों को मिलाकर देश में 48 चीते हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सुबह विशेष विमान से ग्वालियर, फिर हेलीकॉप्टर के जरिए कूनो पहुंचे। सुबह करीब 9:20 बजे उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से क्रेट का हैंडल घुमाकर दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में रिलीज किया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई खेप में मादा चीतों की अधिक संख्या से कूनो में लिंगानुपात (Sex Ratio) बेहतर होगा, जिससे भविष्य में प्राकृतिक प्रजनन की संभावनाएं और प्रबल होंगी। जेनेटिक विविधता और संतुलन पर जोर जानकारों के मुताबिक, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना के चीतों के शामिल होने से कूनो में जेनेटिक विविधता (Genetic Diversity) और मजबूत होगी। कूनो में अब वयस्क चीतों की संख्या में 18 मादा और 16 नर शामिल हैं। सभी 9 चीतों को अगले ...

ओडिशा में रेप-मर्डर मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:पहले प्रेमी गलत काम कर छोड़कर भागा, फिर अनजान शख्स ने रेप कर चौथी मंजिल से फेंका

ओडिशा में 23 साल की महिला के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान युवती के प्रेमी सोमनाथ ओझा और झारखंड के धनबाद निवासी शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना जगतसिंहपुर जिले की है, जहां महिला के साथ उसके प्रेमी और एक अनजान व्यक्ति ने दो बार रेप कर युवती का मर्डर कर दिया। मामले में एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को युवती सुबह 10 बजे घर से लापता हुई थी। उसके प्रेमी सोमनाथ ओझा ने शादी करने की बात कहकर मंदिर में बुलाया था। सोमनाथ युवती को अपने साथ सुनसान जगह ले गया, वहां उसका रेप किया। बाद में युवती को राहामा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया था। वहां युवती को शुभम कुमार नाम का युवक मिला। वह युवती को मदद करने के बहाने अपने रूम पर ले गया। वहां उसका रेप किया और इमारत की चौथी मंजिल से फेंककर युवती की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी के फोन में एडल्ट कंटेंट बरामद पुलिस ने बताया, दोनों आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद जांच में मुख्य आरोपी शुभम के मोबाइल फोन से भारी मात्रा में एडल्ट वीडियो कंटेंट बरा...

राहुल गांधी का वित्त मंत्री सीतारमण को लेटर:लिखा- एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के लिए पर्याप्त बजट दें, दिव्यांगता पेंशन से इनकम टैक्स हटाएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। उन्होंने सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की है। 25 फरवरी 2026 को लिखे लेटर में राहुल ने एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने और दिव्यांगता पेंशन पर लगाए गए नए आयकर प्रावधान को वापस लेने मांग की। राहुल ने लिखा है कि एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है, लेकिन यह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश की सेवा की, वे आज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इस लेटर एक कॉपी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी भेजी गई है। दरअसल, राहुल गांधी डिफेंस की पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं। वे लगातार एक्स-सर्विसमेन के लिए सरकारी सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। राहुल ने लेटर में उठाए मुद्दे… 1 अप्रैल 2026 से दिव्यांगता पेंशन पर नए आयकर नियम लागू केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होने वाले नए आय...

ईरान-इजराइल जंग- दुबई-इजराइल की फ्लाइट्स लौटीं:दिल्ली और तिरुचिरापल्ली से उड़ान भरी थी; एअर इंडिया-इंडिगो ने मिडल-ईस्ट की फ्लाइट्स कैंसल कीं

ईरान पर ईजराइन और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच इजराइल एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इस वजह से एअर इंडिया ने शनिवार को अपनी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट कर दी। वहीं, तिरुचिरापल्ली- दुबई फ्लाइट वापस आ रही है। एअर इंडिया और इंडिगो ने हमले के बाद मिडल ईस्ट अपने फ्लाइट ऑपरेशंस को भी रोक दिया है। इसी के साथ एअर इंडिया ने इससे जुड़ी ज़्यादा जानकारी के लिए +91 1169329333, +911169329999 नंबर भी जारी किए हैं। एअर इंडिया ने कहा… 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए ऑपरेट करने वाली AI139, इजराइल में एयरस्पेस बंद होने और यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के हित में भारत लौट रही है। फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है। दरअसल, इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागी हैं। एयर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं एयर इंडिया ने क...

आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत:6 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया। पुलिस अधिकारी ने बताया- धमाका इतना तेज था कि लाशें पास के धान के खेतों में जाकर गिरीं। हरे-भरे धान के खेतों के बीच डरावना मंजर देखने को मिला, जब स्थानीय लोग बाराकालू, यानी खाद की बोरियों से बनी चादरों में लाशें ले जाते दिखे। पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हॉस्पिटल में आए घायल 90 से 100 परसेंट तक जले हुए हैं। उनका इलाज जारी है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… CM नायडू ने दुख जताया मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है...

PM गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन:22,516 करोड़ की लागत से तैयार हुआ, मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का पहला प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3.45 बजे अहमदाबाद के पास साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट में पहली बार मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल्स का कमर्शियल प्रोडक्शन और शिपमेंट शुरू होगा। यह केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का पहला प्रोजेक्ट है। यह प्लांट 22,516 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री यहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। एटीएमपी टेक्नोलॉजी पर आधारित है प्लांट यह प्लांट एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। प्लांट में सेमीकंडक्टर चिप्स को जोड़ा जाएगा, उनकी जांच की जाएगी, उन पर जरूरी मार्किंग और फिर पैकेजिंग की जाएगी। इससे देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को मजबूती मिलेगी और देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। अब तक भारत माइक्रो चिप्स के मामले में आयात पर निर्भर रहा है। ऐसे में यह प्लांट देश में त...

10वीं छात्रा गैंगरेप-मर्डर केस, SP बोले-जहरीले पदार्थ से हुई मौत:पिता ने कहा- बेटी नौंवी तक जींद में पढ़ी; रोल नंबर लेने स्कूल गई थी

हरियाणा के चरखी दादरी में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह कौन है। परिवार सहेली पर ही आरोप लगा रहा है कि वही उसे बहला-फुसलाकर उन युवकों के पास लेकर गई थी। दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में लड़की के पिता ने कहा कि बेटी नौवीं क्लास तक जींद में अपने नाना के यहां पढ़ी। पिछले साल उसने 10वीं में चरखी दादरी में एडमिशन लिया था। 24 फरवरी को वह स्कूल में रोल नंबर लेने के लिए गई थी। इसके बाद उसके साथ यह घटना हुई। 26 फरवरी को उसका पहला बोर्ड का एग्जाम होना था। शुक्रवार शाम को जींद में लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, चरखी दादरी एसपी अर्श वर्मा का कहना है कि मृतका का पोस्टमॉर्टम बोर्ड से कराया गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जहरीला पदार्थ निगलने से ही छात्रा की मौत हुई। अब जानिए लड़की के पिता ने क्या-क्या बताया…. माली बोला- पानी पिलाते ही लड़की ने उल्टी की रोज गार्डन के माली राम बाबू ने बताया कि मैं कुछ लोगों के साथ उस दिन पार्क में बैठा था। पार्क में लड़की पर नजर...

पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट आज पब्लिश होगी:दो बार तारीख बढ़ी; SIR के बाद ड्राफ्ट रोल में 58 लाख नाम कटे थे

पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट आज पब्लिश होगी। राज्य में 27 अक्टूबर 2025 से SIR की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले 16 दिसंबर को राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी। इसमें से बंगाल में 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाने के लिए चिह्नित किए गए थे। बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट इससे पहले 14 फरवरी को पब्लिश की जानी थी। लेकिन कार्य पूरा ना होने के कारण इसे पहले 21 फरवरी और फिर 28 फरवरी किया गया। इससे पहले 8 राज्यों की लिस्ट आई 23 फरवरी- तमिलनाडु में कुल 5.67 करोड़ वोटर के नाम हैं। इस प्रोसेस में करीब 74 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 21 फरवरी- मध्य प्रदेश में कुल 5,39,81,065 वोटर के नाम दर्ज हैं। इस प्रक्रिया में राज्य में 34,25,078 वोटर के नाम कट चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 5,15,19,929 वोटर के नाम हैं। राज्य में 31,36,286 वोटर के नाम कट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में कुल 1,87,30,914 वोटर दर्ज हैं। ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में 2,34,994 नए वोटर बढ़े हैं। पूरी खबर पढ़ें… केरल में कुल 2,69,53,6...

PM नरेंद्र मोदी अजमेर पहुंचे:लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। यहां के कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा चल रही है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। साधु-संतों के लिए अलग मंच प्रधानमंत्री की सभा में साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके लिए सभा स्थल पर ही साइड में छोटा मंच बनाया गया है। सभा स्थल की PHOTOS… सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत, हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

केजरीवाल कुछ देर में कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचेंगे:सिसोदिया समेत अन्य पार्टी नेता साथ होंगे; कल दिल्ली शराब नीति केस में बरी हुए

दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP नेता अरविंद केजरीवाल कुछ देर बाद कनॉट प्लेस पहुंचेंगे। वे यहां हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके साथ मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता भी होंगे। एक दिन पहले ही दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में बरी किया। कल शाम केजरीवाल ने AAP दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई, कोर्ट में ये साबित हो गया। दरअसल, दिल्ली शराब नीति केस 2021-22 की आबकारी नीति में घोटाले का नाम है। आरोप है कि केजरीवाल की सरकार के दौरान नई शराब नीति में लाइसेंस देने और मार्जिन तय करने में अनियमितताएं हुईं। इससे कुछ निजी कारोबारियों को फायदा पहुंचा। बाद में यह नीति वापस ले ली गई। CBI केस में आरोपियों को बरी किया गया है। ED मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। ED मामले में भी बरी हो सकते हैं केजरीवाल अगस्त 2022 में CBI की ...

पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट आज पब्लिश होगी:दो बार तारीख बढ़ी; SIR के बाद ड्राफ्ट रोल में 58 लाख नाम कटे थे

पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट आज पब्लिश होगी। राज्य में 27 अक्टूबर 2025 से SIR की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले 16 दिसंबर को राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी। इसमें से बंगाल में 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाने के लिए चिह्नित किए गए थे। बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट इससे पहले 14 फरवरी को पब्लिश की जानी थी। लेकिन कार्य पूरा ना होने के कारण इसे पहले 21 फरवरी और फिर 28 फरवरी किया गया। इससे पहले 8 राज्यों की लिस्ट आई 23 फरवरी- तमिलनाडु में कुल 5.67 करोड़ वोटर के नाम हैं। इस प्रोसेस में करीब 74 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 21 फरवरी- मध्य प्रदेश में कुल 5,39,81,065 वोटर के नाम दर्ज हैं। इस प्रक्रिया में राज्य में 34,25,078 वोटर के नाम कट चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 5,15,19,929 वोटर के नाम हैं। राज्य में 31,36,286 वोटर के नाम कट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में कुल 1,87,30,914 वोटर दर्ज हैं। ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में 2,34,994 नए वोटर बढ़े हैं। पूरी खबर पढ़ें… केरल में कुल 2,69,53,6...

राजस्थान-MP में तापमान 35 डिग्री के पार:हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के पास बर्फबारी

राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी धूप निकल रही है। दोनों राज्यों के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.5 डिग्री दर्ज हुआ। इधर मध्य प्रदेश के खंडवा और खरगोन में तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों पर भी मौसम बदल गया है। शुक्रवार शाम हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित मनाली में ऊंचे इलाकों पर अचानक बर्फबारी हुई। रोहतांग स्थित अटल टनल पर बर्फबारी के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले कुछ दिनों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध और तेज हवा के बीच कुछ इलाकों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सड़क यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 1 मार्च- पश्चिम बं...

भास्कर अपडेट्स:PM गरीब कल्याण अन्न योजना में फोर्टिफाइड चावल कुछ समय के लिए बंद, सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं के कारण वितरण रोका

सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं का हवाला देते हुए PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल फोर्टिफिकेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने सप्लाई इसलिए रोकी है क्योंकि उसके स्टोरेज टाइम और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। अब इसकी समीक्षा की जा रही है। फोर्टिफाइड चावल वह चावल है जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया कम करना था, खासकर गरीब और ग्रामीण आबादी में। फोर्टिफाइड चावल में मिलाए गए पोषक तत्व समय के साथ खराब हो सकते हैं। अगर यह लंबे समय तक गोदामों में रखा रहे तो इसकी पोषण गुणवत्ता घट सकती है। साथ ही स्वाद और रंग में बदलाव आ सकता है। यह प्रोग्राम 2019 में पायलट के तौर पर शुरू किया गया था। शुरुआत में खास ज़िलों को टारगेट किया गया था। इसे फेज में बढ़ाया गया। मार्च 2022 तक ICDS और PM POSHAN को कवर किया गया, मार्च 2023 तक PDS के तहत ज़्यादा बोझ वाले 291 ज़िलों तक पहुंच गया, और मार्च 2024 तक पूरे देश में रोलआउट किया गया। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने अप्रैल 2022 में सभी स्कीमों में पूरी तरह स...

खबर हटके- रोबोट बना धर्मगुरु, दे रहा उपदेश:'IAS से ज्यादा सैलरी सफाईकर्मियों की'; हाईकोर्ट में 5 साल तक फर्जी जज बना रहा शख्स

जापान की एक यूनिवर्सिटी ने रोबोट को धर्मगुरु बना दिया। वहीं तेलंगाना में कई सफाईकर्मियों की सैलरी IAS ऑफिसर से भी ज्यादा हो गई है। उधर एक शख्स 5 साल तक हाईकोर्ट में फर्जी जज बनकर फैसले सुनाता रहा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

TMC ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया:इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम; जीते तो पहले LGBTQ सांसद होंगे

तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। TMC ने X पर एक पोस्ट में लिखा- हम इन उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे। पश्चिम बंगाल समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो जाएगा। इन खाली सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी। बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से चार TMC के पास थीं। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में मजबूत संख्या के साथ TMC पांच में से चार राज्यसभा सीटें जीतने वाली है, जबकि विपक्षी BJP को एक सीट मिलने की उम्मीद है। TMC ने जिस सीनियर एडवोकेट मेनका अपना उम्मीदवार बनाया है, वे LGBTQ से हैं। अगर वे जीत जाते हैं तो संसद ...

AIADMK से निष्कासित पूर्व CM पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल:मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई, तीन बार तमिलनाडु के CM रह चुके

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने शुक्रवार को DMK का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है। तीन बार सीएम रहे पन्नीरसेल्वम जे जयललिता के करीबी ओ.पन्नीरसेल्वम पहली बार 2001 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि 6 महीने बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2014 में उन्होंने दूसरी बार सीएम पद का कार्यभार संभाला था। लेकिन इस बार भी वे एक महीने तक ही मुख्यमंत्री रह सके। इसके बाद वे 2016 में तीसरी बार राज्य के सीएम बने थे, लेकिन 2017 में उन्होंने एक बार फिर इस्तीफा दे दिया था। उन्हें लेकर AIADMK के अंदर खींचतान भी चल रही थी। बताया जाता है कि पार्टी के कई नेता उनके खिलाफ थे। इसके चलते 2022 में उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था। ओपीएस ने कहा- डीएमके नेता का धन्यवाद DMK में शामिल होने के बाद पन्नीरसेल्वम ने कहा- पार्टी में शामिल करने के लिए डीएमके नेता का धन्यव...

5 कुत्तों ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला:शरीर के हर हिस्से पर काटा, पिता ने छुड़वाया; जालंधर में मां संग खेत पर गया था

जालंधर में 5 कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। वह अपनी मां के साथ खेत पर पिता को खाना देने गया था। जहां बच्चा शौच के लिए खेत में चला गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने उसके सिर पर सबसे ज्यादा नोचा, इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काट लिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता भागे और बेटे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद वे तुरंत ही बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 6 वर्षीय इतवारी के नाम से हुई, जो सुल्तानपुर लोधी, गिला गाखला में माता-पिता के साथ रहता था। जबकि परिवार मूलरूप से यूपी के बहराइच जिले का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बच्चे की मौत से पहले की PHOTOS… मां के साथ पिता को खाना देने गया था बेटा मृतक बच्चे के पिता मुनेजर ने बताया कि वह खेतों में आलू की बुआई कर रहे थे। दोपहर में पत्नी के साथ बेटा खाना देने के लिए आया था। जिसके बाद बेटे ने शौच जाने के लिए कहा और औ...

PM बोले- 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी:विकसित देश हमारे साथ ट्रेड डील कर रहे; मिलेनियल्स के बाद Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने अपने अंदर की ताकत को पहचाना और खुद को मजबूत किया है। इसी आत्मविश्वास के कारण विकसित देश अब भारत के साथ व्यापार समझौते करने के लिए आगे आ रहे हैं। ‘न्यूज18 राइजिंग भारत समिट’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत अपनी क्षमता नहीं पहचानता और संस्थागत सुधार नहीं करता, तो कोई भी देश उसके साथ व्यापार समझौता करने के लिए तैयार नहीं होता। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा- कांग्रेस के वोट चोरी नहीं हो रहे हैं, बल्कि देश की जनता अब कांग्रेस को वोट देने लायक नहीं समझती। यह सिलसिला 1984 के बाद शुरू हुआ।पहले तो मिलेनियल्स ने कांग्रेस को सबक सिखाया, और अब GEN-Z भी तैयार है। PM बोले- आजादी के बाद देश में हीन भावना घर कर गई थी प्रधानमंत्री ने कहा- किसी देश की क्षमता अचानक विकसित नहीं होती, बल्कि वह पीढ़ियों के ज्ञान, परंपरा, परिश्रम और अनुभव से निर्मित होती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोगों ने औपनिवेशिक मानसिकता को बनाए रखा, जिससे देश में हीन भावना घर कर गई थी। मोदी ने 2014 से ...

ओवैसी बोले- मोदी की विचारधारा में इजराइल के लिए प्यार:हमने हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए था

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी का इजराइल के लिए प्यार उनकी विचारधारा से जुड़ा है। हैदराबाद में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि मोदी को अपने भाषण में इजराइली आतंकवाद के बारे में भी बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि AIMIM ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हमेशा बोला है। दरअसल, मोदी 25 फरवरी को अपने 2 दिन के दौर पर इजराइल पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को भी संबोधित किया। उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। मोदी नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। ओवैसी की ये टिप्पणी इसी दौरे को लेकर आई। ओवैसी ने और क्या कहा… हिमंता बिस्व सरमा पर कहा- सरमा बिजली के फायदे के लिए देश को कमजोर करेंगे असम के चीफ मिनिस्टर हिमंता बिस्व सरमा पर मुस्लिम ऑटो ड्राइवरों के लिए कम किराए का सुझाव देने वाली टिप्पणी पर भी ओवेसी ने निशाना साधा। ओवैसी ने पूछा कि क्या सरमा बिजली के फायदे के लिए देश को कमजोर करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने के लि...

चीफ इलेक्शन कमीशन बोले-तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव होगा:इसपर आखिरी फैसला जल्द करेंगे, SIR के बाद राज्य में 5.67 करोड़ वोटर बचे

चीफ इलेक्शन कमिश्नर(CEC) ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में एक फेज में ही चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि इसपर आखिरी फैसला जल्द करेंगे। CEC ने कहा कि तमिलनाडु इलेक्शन में रिकॉर्ड बनाएगा और बिहार से बहुत बेहतर होगा। उन्होंने राज्य के सभी वोटरों से आने वाले विधानसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) कराया गया है। इसके बाद वर्तमान में यहां 5 करोड़ 67 लाख वोटर हैं। यहां 75,000 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 44,000 ग्रामीण इलाकों में होंगे। ट्रांसपेरेंसी पक्का करने के लिए हर पोलिंग बूथ पर 100% वेबकास्टिंग होगी। ज्ञानेश कुमार ने और क्या बताया… 23 फरवरी: तमिलनाडु में SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश हुई, 74 लाख नाम कटे चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) 2026 के तहत तमिलनाडु की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश कर दी है। इसके मुताबिक राज्य में अब कुल 5.67 करोड़ वोटर के नाम हैं। इस प्रो...

शराब नीति केस में बरी केजरीवाल रोए, PHOTO-VIDEO:घर पहुंचे तो पत्नी-बेटी ने फूल बरसाए, पति से गले लगकर भावुक हुईं सुनीता

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति केस में बड़ी राहत मिली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी 23 लोगों को CBI मामले में सभी आरोपों में बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता। कोर्ट से बाहर आकर बयान देते वक्त केजरीवाल रोने लगे, कहा- मैंने जिंदगीभर सिर्फ ईमानदारी कमाई। फैसले के बाद केजरीवाल जब घर पहुंचे तो पत्नी-बेटी ने उनका फूलों से स्वागत किया। कोर्ट के फैसले के बाद के 10 फोटो-वीडियो… ………………………. केजरीवाल मामले की पूरी जानकारी के लिए ये खबर पढ़ें… दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया CBI केस में बरी: कोर्ट बोला- चार्जशीट में खामियां; फैसले के बाद केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई ' मैं ईमानदार हूं, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है, आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से खिलवाड़ मत कीजिए देश के साथ। इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए, अच्छे काम कीजिए।...

TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम(TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया। दंपति पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। शादी को 27 साल हो चुके हैं। कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। विजय की टीम और संगीता ने मामले पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है। शादी को 27 साल हो चुके हैं विजय और संगीता की शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं। 25 अगस्त 1999 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने उस दौर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। 2000 में कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेसन संजय है, वहीं 2005 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। रैली में भगदड़ से विवादों में आए विजय 27 सितंबर तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा ...

कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप, 5.4 तीव्रता:तेज झटके महसूस हुए, इमारतें हिलीं, लोग सड़कों पर निकले; बांग्लादेश के ढाका में था केंद्र

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित कई जिलों में शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के ढाका स्थित अगरगांव में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। पश्चिम बंगाल से अगरगांव की दूरी लगभग 26 किलोमीटर बताई जा रही है। झटके इतने तेज थे कि कोलकाता में बहुमंजिला इमारतें कुछ सेकेंड तक हिलती रहीं। अचानक कंपन महसूस होते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। कई इमारतों में बंद पड़े सीलिंग फैन तक हिलते नजर आए। कुछ पुराने मकानों के झुकने की भी खबर सामने आई है। हालांकि अब तक बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। कोलकाता में स्वगता नाम की ने युवती ने बताया कि हम सोफे पर बैठे थे तभी अचानक झटके महसूस हुए। हम तुरंत घर से बाहर भागे। सोफा और पंखा हिल रहे थे, टेबल पर रखी एक बोतल गिर गई। हम सब नीचे की ओर भागे। कोलकाता में भूकंप के बाद की तस्वीरें… कोलकाता में इस महीने दूसरी बार भूकंप कोलकाता में इस महीने यह...

केजरीवाल बोले- मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा:अदालत के फैसले के बाद दिल से बड़ा बोझ उतरा; जनता जानती है कि हम ईमानदार

दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व CM ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। मोदी-शाह ने हमारे खिलाफ इतने केस बनाए। हमारे पीछे ED, CBI, पुलिस छोड़ी। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं। पूर्व CM ने कहा- भाजपा ने पिछले 4 साल ‘शराब घोटाला’ शब्द का खूब इस्तेमाल किया। आज के समय में जब सारी संस्थाओं, अथॉरिटीज को धमकाया का जा रहा है तब कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। इतना बड़ा न्याय करने के लिए जज साहब ने वाकई बहुत हिम्मत दिखाई है। ज्यूडिशियरी और जज का बहुत धन्यवाद। केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपी बरी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में शुक्रवार सुबह केजरीवाल और मनी...

वृंदावन में बांके बिहारी जी को लगा रंग और गुलाल:प्रसाद लूटने के लिए भक्तों में मची होड़, श्रद्धालु बोले- आज ब्रज में होली रे रसिया

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार अनोखा नजारा दिखा। बांके बिहारी मंदिर जी को रंग और अबीर लगाने के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हुई। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। सुबह-सुबह पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी और लड्डू लुटाए। इसे पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही भक्त खुशी से झूम उठे। बांके बिहारी के जयकारों से माहौल झूम उठा। अबीर से सराबोर भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। आशीर्वाद लिया। फिर बाहर आकर हवा में रंग और अबीर उड़ाए। एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान वृंदावन की गलियां भक्तों से भरी रहीं। हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा है। अबीर गुलाल से रंगे भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूम रहे हैं। 'आज ब्रज में होली रे रसिया' गाने पर नाच रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कई भक्त लड्‌डू गोपाल को गोद में लेकर आए हैं। उनके साथ महिलाएं भी हैं। श्रद्धालु राधे-राधे बोलते हुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे हैं। थोड़ी देर बाद राधाबल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकलेगा। बग्गी पर सवार होकर भगवा...

बनभूलपुरा में 'घर खाली कराने’ की खबरों से डर:वकील बोले- सुप्रीम कोर्ट का ये अंतिम आदेश नहीं; 150 सालों से बसे परिवार भविष्य को लेकर चिंतित

“मेरे दादा करीब 150 साल पहले यहां आकर बसे थे और अब मेरे परिवार की चौथी पीढ़ी बनभूलपुरा में रह रही है… लेकिन अब बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।” हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रह रहे मोहम्मद जावेद की यह बात उस बेचैनी को बयां करती है जो सुप्रीम कोर्ट की हालिया सुनवाई के बाद पूरे इलाके में महसूस की जा रही है। दशकों से बसे हजारों परिवार अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। सुनवाई के बाद क्षेत्र में यह खबर तेजी से फैल गई कि लोगों को जमीन खाली करनी होगी, जबकि अदालत ने अभी कोई अंतिम आदेश पारित नहीं किया है। कोर्ट ने पुनर्वास प्रक्रिया आगे बढ़ाने, पात्रता की जांच करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन व्यवस्था करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में होनी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 5 हजार परिवारों और लगभग 27000 लोगों की जिंदगी से जुड़े इस मुद्दे ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। रोजगार, बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक ढांचे के टूटने की आशंका के बीच लोग अदालत के फैसले का सम्मान करने की बात तो करते हैं, लेकिन पुनर्वास यदि दूर हुआ तो जीवन व्यवस्था प्रभावित होने...

AI के कारण एंट्री लेवल जॉब खतरे में:30-50 की उम्र वालों को नए मौके मिलेंगे, अमीर देशों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) अब सिर्फ तकनीक नहीं, यह दुनिया के कारोबार, नौकरियों और समाज को बुनियादी रूप से बदल रहा है। बीसीजी-मोलोको की रिपोर्ट बताती है कि न्यूज, ट्रेवल और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के लिए एआई सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि चैटजीपीटी जैसे टूल्स अब सीधे ग्राहक और ब्रांड के बीच आ गए हैं। ये टूल जो कंपनियां अपना डेटा और ग्राहक संबंध मजबूत नहीं करेंगी, वे पिछड़ जाएंगी। मूडीज की रिपोर्ट कहती है कि एआई से दुनिया की उत्पादकता यानी काम करने की क्षमता सालाना औसतन 1.5% बढ़ेगी। हालांकि, इसमें चेतावनी भी है कि यह फायदा सबको बराबर नहीं मिलेगा। अमीर देश ज्यादा फायदे में रहेंगे। एआई की वजह से महिलाएं, युवा और कम पढ़े-लिखे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। महिला-युवा-बुजुर्ग पर असर? इन्हें नुकसान संभव इन्हें होगा AI का फायदा सोर्स- ये नतीजे 3 रिपोर्ट पर आधारित हैं। पहली- बीसीजी और मोलोको की, जिसे 5 देशों के 238 वरिष्ठ मार्केटिंग लीडर्स के सर्वे के आधार पर बनाया गया। इसमें 3200+ एप्स का डेटा और 200 अरब से ज्यादा डाउनलोड्स का विश्लेषण किया गया। दूसरी और तीसरी- मूडीज की रिपोर्ट।...

फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं। फिर सुबह करीब 10.15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर में 25 मिनट उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया। जैसलमेर के सोनार दुर्ग के ऊपर ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरते हुए राष्ट्रपति ने रेडियो के माध्यम से देश के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा- मैं आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भर रही हूं। प्रचंड हेलिकॉप्टर आत्मन...

दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया CBI केस में बरी:कोर्ट बोला- चार्जशीट में खामियां; फैसले के बाद केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई

शराब घोटाला केस में दिल्ली कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है।इस मामले में CBI ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बरी कर दिया। कोर्ट के बाहर केजरीवाल ने मीडिया से बात की, इस दौरान वे रोने लगे, उन्होंने कहा… पिछले कुछ सालों से जिस तरह से बीजेपी शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी। हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और हम सबको डिसचार्ज कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। भगवान हमारे साथ है। मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आजाद भारत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया। आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐस...

भास्कर अपडेट्स:2 दिन के इजराइल दौरे से लौटे पीएम मोदी; दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे। आज की बाकी बड़ी खबरें… शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है।

राजस्थान-हरियाणा में तापमान 30° पार:उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे, आज से बर्फबारी की आशंका

देश के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। गुरुवार को हरियाणा के भिवानी, नूंह सहित 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तेज धूप और शुष्क मौसम का असर है। 26 फरवरी 2026 को कई इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 36°C से ऊपर चला गया है। बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.3°C दर्ज किया गया, जबकि जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस हुई। मध्य प्रदेश में सुहावना और धूप वाला मौसम है, जहां दिन का तापमान आमतौर पर 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। कल भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास रहा, जबकि बुरहानपुर जैसे दक्षिणी क्षेत्रों में पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति है। उत्तराखंड के 6 शहरों में बुधवार को तापमान -10°C से नीचे रहा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में आज से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्...

खबर हटके- नौकरी करने विदेश गया, रातों-रात करोड़पति बना:रावण के लिए मध्य प्रदेश में भिड़े दो गुट; चॉकलेट से बनी 55 मीटर लंबी ट्रेन

नौकरी करने विदेश गया एक शख्स रातों-रात करोड़पति बन गया। वहीं रावण के लिए मध्य प्रदेश में दो गुट आपस में ही भीड़ गए। उधर एक कलाकार ने चॉकलेट से 55 मीटर लंबी ट्रेन बना दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:अंबानी के जामनगर वाले घर पर पहला इवेंट हुआ; सचिन बोले- बेटा बड़ा हो गया है

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए। सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराने आता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती और अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त हैं। फंक्शन की 2 तस्वीरें… स्पीच देते वक्त इमोशनल हुए सचिन कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक संभाला। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सचिन ने कहा- “अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब कोई बेटा बेटी को घर लाता है और उसका परिचय कराता है, तो पिता समझ जाता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है जो तुमसे उतना...

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी:लोगों को सांस लेने में परेशानी, उल्टियां हुई; घरों से बाहर निकले लोग

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस के असर से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद दो महिलाओं समेत पांच लोगों को एहतियातन अस्पताल भेजा गया। प्रशासन के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है और कोई भी गंभीर नहीं है। सीएमएचओ डॉक्टर माधव हसनी ने बताया कि पांचों की हालत ठीक है। डीसीपी आनंद कालादगी ने बताया कि ककतपुरा पुल के नीचे शहजाद नाम के एक कबाड़ी द्वारा सिलेंडर काटा जा रहा था। इसी दौरान उसमें से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलते ही आसपास मौजूद लोगों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने कबाड़ी शहजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। देखिए तस्वीरें कबाड़ी दुकान में गैस सिलेंडर काटा जा रहा था एक कबाड़ी की दुकान पर गैस से भरा सिलेंडर लाया गया था। बताया जा रहा है कि कबाड़ी सिलेंडर को काट रहा था, उसी दौरान उसमें भरी गैस रिसने लगी। गैस ...

पूर्व-उपराष्ट्रपति बोले- मैंने कभी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरती:इस्तीफा देते समय कहा था- स्वास्थ्य को अहमियत दे रहा हूं

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- मैंने स्वास्थ्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरती। इस्तीफा देते समय मैंने कभी नहीं कहा कि मैं बीमार हूं। मैंने कहा था कि मैं स्वास्थ्य को अहमियत दे रहा हूं, जो सभी को देनी भी चाहिए। उन्होंने ये बात चूरू के सादुलपुर में कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां के आवास पर कही। राहुल कस्वां के पिता पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां और मां कमला कस्वां की सेहत की जानकारी लेने के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ यहां पहुंचे थे। धनखड़ बोले- जब भी मेरे स्वास्थ्य का मुद्दा उठा, रामसिंह सबसे आगे रहे पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा- मैं रामसिंह जी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता करते हुए यहां आया हूं। यह मेरी निजी यात्रा है। मैं अभिभूत हूं कि मुझे इतना सम्मान मिला। ये मेरे ऊपर एक कर्ज है। जब कभी मेरे स्वास्थ्य का मुद्दा उठा, रामसिंह जी सबसे आगे रहे। कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने भी पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. कुलदीप पूनिया, सतवीर पूनिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पढ़िए त्याग पत्र में धनखड़ ने क्या लि...

सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं:अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी CM पद संभाला; उनकी राज्यसभा सीट पर बेटे पार्थ लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गुरुवार को सर्वसम्मति से सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। NCP के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए पार्थ पवार को नामित किया जाएगा। पार्थ अजित पवार और सुनेत्रा के बड़े बेटे हैं। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी CM थे। उनकी मौत के तीसरे दिन, 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, जिसके चलते उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सुनेत्रा पवार जून 2024 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद NCP की ओर से राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुनी गई थीं। NCP महाराष्ट्र सरकार में महायुति गठबंधन का हिस्सा है। इसमें भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल है। पार्थ पवार 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने 2019 के ल...

JNU में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर-जूते फेंके:UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहा था छात्रसंघ; यूनिवर्सिटी ने कोर्ट ऑर्डर का उल्लंघन बताया

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(JNU) में स्टूडेंट यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पत्थर फेंके, पुलिसवालों को दांत से काटा और जूते फेंके। पुलिस ने कहा कि इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसके बाद कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन(JNUSU) UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर मार्च निकाल रहा था। ये मार्च शिक्षा मंत्रालय तक निकाला जाना था लेकिन पुलिस ने इसे बीच में ही रोक दिया। पुलिस का आरोप है कि मार्च रोकने के बाद कुछ प्रोटेस्टर्स ने उनपर हमला कर दिया। इसके बीच यूनिवर्सिटी का भी बयान आया। JNU ने कहा कि यह मांग माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का उल्लंघन है जिसने रेगुलेशन पर स्टे जारी किया था। JNU के वाइस चांसलर या रजिस्ट्रार के पास रेगुलेशन पर कोई अधिकार नहीं है। पुलिस पर हमले की 3 तस्वीरेंं… छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व प्रेसिडेंट व अन्य लोग हिरासत में लिए गए पुलिस ने बताया कि जब प्रोटेस्ट करने वालों ने कैंपस से रैली निकालने की कोशिश की तो कॉलेज गेट पर स्टूडेंट्स की पुलिस से झड़प...

मियां मुसलमान विवाद पर असम CM को हाइकोर्ट का नोटिस:याचिका में हिमंता को हेट स्पीच देने से रोकने की मांग की गई थी

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के मियां मुसलामान वाले बयान पर गुवाहाटी हाइकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। ये नोटिस राज्य में माइनॉरिटी कम्युनिटी के खिलाफ हेट स्पीच देने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के बाद जारी किया गया। याचिका में कहा गया था कि CM सरमा के हेट स्पीच के वीडियो वायरल होने के बावजूद, असम पुलिस ने खुद से FIR दर्ज नहीं की है। इसमें दावा किया गया है कि CM के खिलाफ कार्रवाई न करने से सजा से बचने का माहौल और डरावना असर होता है। असमिया स्कॉलर डॉ. हिरेन गोहेन और दो अन्य लोगों ने इसे दायर किया था। इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने पहुंचे पिटीशनर्स से कहा था कि वे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं। कोर्ट ने केंद्र और असम DGP को भी नोटिस भेजा मामले की सुनवाई के बाद, चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस अरुण देव चौधरी की डिवीजन बेंच ने केंद्र सरकार, असम सरकार, असम डायरेकेटर जनरल ऑफ पुलिस(DGP) और मुख्यमंत्री को नोटिस जाकी किया। कोर्ट ने अंतरिम राहत की अर्जी पर भी नोटिस जारी किया। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस स्टेज पर भारतीय जनता पार्टी (BJP)...

मौत से पहले मां को लिखा- आई लव यू:हैदराबाद में फ्लैट से मिला यूट्यूबर का शव; डायरी में लिखा- आगे बढ़ने से डरती हूं

तेलंगाना के हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को 'आई लव यू मम्मी' का मैसेज भेजा था। मृतका की पहचान बोनू कोमली के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। करीब 11 महीने से हैदराबाद में रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो भी बनाती थी। पुलिस के मुताबिक, कोमली की मां कुवैत में काम करती हैं। सोमवार सुबह उसने मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज भेजकर लिखा था- आई लव यू मम्मी, अपने छोटे भाई का ध्यान रखना। मैसेज के कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। मां ने एक दोस्त को फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। दोस्त ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लैच तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर कोमली फंदे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सीढ़ी और साड़ी भी बरामद हुई है। डायरी में लिखा- ब्रेकअप ने आगे नहीं बढ़ पा रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को फ्लैट से एक डायरी और कुछ कागजात मिले। डायरी में...

संबित पात्रा ने नेहरू को ‘कंप्रोमाइज्ड चाचा’ बताया:कहा- उनकी सरकार में विदेशी एजेंसियों का प्रभाव था; कांग्रेस ने पैसे देकर AI समिट को बदनाम किया

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का कंप्रोमाइज्ड चाचा बताया। पात्रा ने कहा कि मैं बताता हूं कि असली समझौता किसने किया। इस सिलसिले में नेहरू का नाम सबसे पहले आता है। पात्रा ने कहा कि नेहरू के निजी सचिव रहे एम.ओ. माथाई को लेकर कहा जाता था कि वे अमेरिकी एजेंट थे। 1960 के दशक में सोवियत खुफिया एजेंसी केजीबी के एजेंट प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच रखते थे। पात्रा बोले- उस दौर में यह चर्चा आम थी कि विदेशी एजेंसियों को जो भी संवेदनशील दस्तावेज चाहिए होते थे, वे आसानी से मिल जाते थे। संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉंफ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने ये भी कहा कि AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को पैसे के ऑफर्स दिए। भाजपा ने नेहरू पर 6 आरोप लगाएं... संबित पात्रा ने और क्या कहा… कांग्रेस बोलीं- आज पीएम के विरोध पर जेल हो जाती है कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नेहरू आज प्रधानमंत्री नहीं हैं। इसलिए सवाल मौजूदा प्रधानमंत्री से पूछे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी मौजूदा पीएम से सवाल करता है, उसे जेल भे...

दिल्ली में नौकरानी ने मालिक के घर फर्जी रेड कराई:3 लोग ED अफसर बनकर गए, लाखों कैश, लग्जरी घड़ियां-गहने लेकर भाग थे; 2 गिरफ्तार

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक नौकरानी ने अपने मालिक के घर पर फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) रेड कराई। मामला 11 फरवरी का है। 25 फरवरी को पुलिस ने रेखा देवी नाम की नौकरानी और उसकी भाभी पूजा राजपूत को पूरी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग ED अफसर बनकर 86 साल के रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने परिवार को धमकाया और तलाशी के दौरान मोबाइल फोन जब्त कर लिए। सभरवाल के पोते को शक हुआ तो उसने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आरोपी लगभग 3-4 लाख रुपये कैश, सात महंगी घड़ियां और गहने लेकर कार में फरार हो गए। पुलिस ने 24 फरवरी को मामला दर्ज करने के बाद इसकी जांच शुरू की थी। कार की लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने 350 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला। अंत में एक ब्लू रंग की मारुति सुजुकी बलेनो पर शक हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से कार की आवाजाही का पता लगाया तो पता चला कि कार सराय काले खान से होते हुए गाजीपुर बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी। इसके बाद कार गाजियाब...