Posts

Showing posts from January, 2026


भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर- सांबा में बॉर्डर पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखा। ड्रोन चिल्यारी गांव के पास भारतीय इलाके में कुछ मिनट मंडराया और फिर पाकिस्तान की ओर चला गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सीमा से लगे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। जांच की गई कि कहीं हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया गया। एक दिन पहले (शुक्रवार) भी रामगढ़ सेक्टर के रतनपुर गांव में ऐसा ही संदिग्ध ड्रोन देखा गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम के 4 युवकों की बेंगलुरु में मौत, बंद कमरे में मिले शव, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया बेंगलुरु के मुत्संद्रा जिले में किराए के कमरे में असम के चार युवकों के शव मिले है । कमरा अंदर से बंद था। घटना शुक्रवार की है। मृतकों की पहचान जयंत सिंटे खगेश्वर, नरेंद्रनाथ तैद, डॉक्टर तैद और धनंजय तैद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक पास में ही कोका-कोला वेयरहाउस में काम करते थे और उसी इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार आस पास के लोगों ने जब लंबे समय तक कमरे में कोई हलचल नहीं देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ...

शाह बोले- बंगाल में SIR से घुसपैठिए बाहर होंगे:जो रह जाएंगे उनको भाजपा का CM निकाल देगा; ये साल TMC को 'टाटा, बाय-बाय' कहने का है

गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में कहा कि, ममता सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। बंगाल के लोग TMC को उखाड़ फेकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। ममता जी को SIR का जितना विरोध करना हैं कर लें। मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना ही पड़ेगा। जो बचे घुसपैठिये रह जाएंगे वो भाजपा का सीएम आकर निकाल देगा। साल 2026 TMC को 'टाटा, बाय-बाय' कहने का साल है। शाह की स्पीच, 6 बड़ी बातें... अमित शाह दो दिन के दौरे पर, कल कोलकाता पहुंचे थे अमित शाह दो दिन के पश्विम बंगाल दौरे पर हैं। वे शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे थे। नॉर्थ परगना के बैरकपुर में रैली को संबोधित करने के बाद वे दोपहर 2 बजे बागडोगरा चले जाएंगे। जहां वह उत्तर बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ एक संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। एक महीने के अंदर राज्य में शाह का दूसरा दौरा है। इससे पहले 30 और 31 दिसंबर को शाह कोलकाता गए थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कुछ महीनों में होने वाले हैं। ------------ ये खबर भी पढ़ें… अमित शाह बोले- असम में 64-लाख घुसपैठिए, 7 जिलों में इनका बहुमत गृह मंत्री अमित शाह ने श...

अमेरिका में डंकी रूट से रोज 65 भारतीय पकड़े गए:सालभर में 23 हजार लोग गिरफ्तार हुए; तुर्किये-दुबई रूट से US में एंट्री का ट्रेंड बढ़ा

अमेरिका में डंकी रूट से एंट्री करने के मामले में बीते एक साल में हर रोज 65 भारतीय पकड़े गए। जनवरी से दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी बॉर्डर एंड कस्टम ने कुल 23,830 भारतीयों को पकड़ा। विभाग के मुताबिक एंट्री के मामले घटे हैं, लेकिन इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में 2024 में कुल 85,119 भारतीय पकड़े गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस बार एक नया ट्रेंड भी सामने आया है। अमेरिका में एंट्री करते पकड़े गए सभी भारतीय सिंगल एंटिटी यानी अकेले ही थे। कोई भी भारतीय परिवार के साथ नहीं पकड़ा गया। जबकि 2024 में पकड़े गए भारतीयों में से करीब 20 हजार भाई, पत्नी या बच्चों के साथ अमेरिका में अवैध रूप से एंट्री कर रहे थे। वहीं अमेरिका में कनाडा और मैक्सिको बॉर्डर के बजाय अब तुर्किये-दुबई रूट से अवैध एंट्री के मामले सामने आ रहे हैं। कनाडा-मैक्सिको बॉर्डर पर 8 हजार से ज्यादा भारतीय पकड़े गए कनाडा बॉर्डर पर साल 2025 में 6968 जबकि मैक्सिको बॉर्डर पर 1543 भारतीय पकड़े गए। सबसे ज्यादा 15,319 दूसरे अमेरिकी शहरों से भारतीय पकड़े गए। सूत्रों के मुताबिक तु...

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा डिप्टी CM बनेंगी:मुंबई पहुंचीं, शाम को शपथ संभव; बेटे पार्थ को राज्यसभा भेजने की चर्चा

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। विधायक दल की मीटिंग के लिए सुनेत्रा शनिवार सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। फिलहाल वे अजित के आधिकारिक आवास देवगिरी में मौजूद हैं। उनके साथ बेटा पार्थ भी है। 62 साल की सुनेत्रा फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे NCP के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की मीटिंग होगी। जहां उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नाम के ऐलान के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। शपथग्रहण शाम 5 बजे होने की संभावना है। सुनेत्रा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया है। अजित के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग के साथ-साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद था। नॉलेज फैक्ट… शरद पवार बोले- अजित विलय चाहते थे, उनकी इच्छा पूरी होनी चाहिए अजित के निधन के बाद शरद पवार ने पहली बार सुनेत्रा के शपथग्रहण और NCP के दोनों गुटों के विलय पर बयान दिया है। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद ने कहा- "डिप्टी सीएम पद के ...

तिरुपति मंदिर बोर्ड बोला-लड्डू मामले में क्लीन चिट नहीं दी:SIT चार्जशीट में घी में मिलावट के सबूत; CBI रिपोर्ट में चर्बी की पुष्टि नहीं

तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिलावट के मामले में मंदिर के बोर्ड तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम(TTD) ने कहा का उसने किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी है। बोर्ड के चेयरमैन बीआर नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति में पद्मावती रेस्ट हाउस में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि SIT की चार्जशीट में श्रीवारी लड्डू बनाने में मिलावटी घी की मौजूदगी साफ तौर पर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ समूह झूठा दावा करके भक्तों को गुमराह कर रहे हैं कि इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है। दरअसल, सीबीआई ने फाइनल चार्जशीट में कहा है कि लड्‌डुओं में पशु चर्बी नहीं, मिलावटी घी का इस्तेमाल हुआ था। नेल्लोर कोर्ट में पेश चार्जशीट में कहा गया कि प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी में वनस्पति तेल, बीटा केरोटिन व एस्टर केमिकल की मिलावट पाई गई। उत्तराखंड के भगवानपुर की भोले बाबा डेयरी ने मिलावटी घी की सप्लाई की थी। YSRCP के वरिष्ठ नेता और पूर्व TTD चेयरमैन भूमना करुणाकर रेड्डी ने कहा कि CBI रिपोर्ट में तिरुपति लड्डू में कोई पशु चर्बी नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट ने गठबंधन नेताओं के झूठे प्रचार और राजनीतिक नाटक का...

सर्दी ऐसी कि आंखों में पानी जम रहा:उत्तराखंड के कालापानी में पारा माइनस 35°; UP में कोहरे में 11 गाड़ियां टकराईं

देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। सुबह राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के 4 जिलों, मध्य प्रदेश के 5 जिलों, पंजाब के 4 जिलों, हरियाणा के 3 जिलों और राजस्थान, बिहार के एक-एक जिले में, साथ ही दिल्ली में शनिवार सुबह का तापमान 4 से 8 डिग्री के बीच रहा। हालांकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत, नेपाल, चीन बॉर्डर के पास तापमान माइनस 35° रहा है। यहां सर्दी इतनी है कि कुछ देर बाहर रहने पर आंखों में पानी जम जा रहा है। यहां कालापानी इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवान स्पेशल ग्लास लगाकर चीन बॉर्डर पर गश्त कर रहे हैं। यहां नदी, नाले और झरने जम गए हैं। 23 जनवरी के बाद हुई भारी बर्फबारी से नलों और प्राकृतिक स्रोतों का पानी जम चुका है। जवानों को पीने और खाना बनाने के लिए बर्फ को पिघलाना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी के 40 दिन का फेज जिसे चिल्लई कलां कहते हैं। वह 30 जनवरी को खत्म हो ...

शरद पवार बोले- NCP गुटों का विलय तय था:अजित की इच्छा थी, 12 फरवरी को ऐलान होना था; बारामती में शरद के घर बैठक

महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर शरद पवार ने शनिवार को कहा, ‘यह अजित पवार की भी इच्छा थी। इसे जरूर पूरा होना चाहिए।’ शरद ने कहा कि अजित, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को विलय का ऐलान होना था लेकिन दुर्भाग्य से, अजित उससे पहले हमें छोड़कर चले गए। सूत्रों के मुताबिक अजित ने 17 जनवरी को बारामती में शरद पवार से मुलाकात की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विलय पर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग का वीडियो भी सामने आया है। इस मुलाकात के 11 दिन बाद अजित की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। शरद पवार के घर मीटिंग की 2 तस्वीरें… उधर शरद पवार के बारामती घर पर शनिवार सुबह पवार परिवार की बैठक हुई। इस बैठक में सुप्रिया सुले, रोहित पवार, युगेन्द्र पवार और शरद पवार शामिल हैं। इसके अलावा शरद गुट के नेता भी बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। शरद पवार की 3 बड़ी बातें...परिवार में कोई समस्या नहीं NCP विलय को लेकर 3 लोगों के दावे 1. अजित के करीबी किरण गुजर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि वे दोन...

भास्कर अपडेट्स:नए लेबर कोड के विरोध में 9 लाख बैंककर्मी 12 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे

नए लेबर कोड के विरोध में देश में 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल में प्रमुख बैंक यूनियनें एआईबीईए (AIBEA), एआईबीओए (AIBOA) और बीईएफआई (BEFI) भी शामिल होंगी। इन यूनियनों से जुड़े करीब 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारी 27 जनवरी को भी हड़ताल कर चुके हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… बच्चों के कामयाब नहीं होने पर दिल्ली में दंपती ने फांसी लगाकर दी जान उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें बच्चों के कामयाब न होने की वजह से ऐसा कदम उठाने की बात लिखी थी। पुलिस मामला दर्ज कर परिजन से पूछताछ कर रही है। डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि गुरुवार रात 12:05 बजे इस बारे में पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पति-पत्नी के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान अजय दीक्षित (50) और उनकी पत्नी रीता कुमारी (48) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि अजय सोनिया विहार में मेडिकल स्टोर चलाते ...

खबर हटके- मोबाइल सिम से निकाला 30 लाख का सोना:उम्र घटाने के लिए महिला ने खून फिल्टर करवाया; ऑस्ट्रेलिया में पलायन करने लगे लाखों केकड़े

मोबाइल सिम कार्ड से एक शख्स ने 30 लाख रुपए का सोना निकाला। वहीं 8 साल उम्र घटाने के लिए महिला ने अपना खून फिल्टर करवाया। उधर ऑस्ट्रेलिया के सड़कों पर लाखों केकड़े उतर आए हैं, जो समुद्र की ओर पलायन कर रहे हैं। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ************* रिसर्च सहयोग: किशन कुमार खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

अमेरिका में डंकी रूट से रोज 65 भारतीय पकड़े गए:एक साल में कुल 23,830 ने अवैध रूप से US में एंट्री की कोशिश की

अमेरिका में डंकी रूट से एंट्री करने के मामले में बीते एक साल में हर रोज 65 भारतीय पकड़े गए। जनवरी से दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी बॉर्डर एंड कस्टम ने कुल 23,830 भारतीयों को पकड़ा। विभाग के मुताबिक एंट्री के मामले घटे हैं, लेकिन इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में 2024 में कुल 85,119 भारतीय पकड़े गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस बार एक नया ट्रेंड भी सामने आया है। अमेरिका में एंट्री करते पकड़े गए सभी भारतीय सिंगल एंटिटी यानी अकेले ही थे। कोई भी भारतीय परिवार के साथ नहीं पकड़ा गया। जबकि 2024 में पकड़े गए भारतीयों में से करीब 20 हजार भाई, पत्नी या बच्चों के साथ अमेरिका में अवैध रूप से एंट्री कर रहे थे। कनाडा-मैक्सिको बॉर्डर के बजाय अब तुर्किये-दुबई रूट से अमेरिका में एंट्री अमेरिका में कनाडा और मैक्सिको बॉर्डर के बजाय अब तुर्किये-दुबई रूट से अवैध एंट्री के मामले सामने आ रहे हैं। 2025 में कनाडा बॉर्डर पर 6968 जबकि मैक्सिको बॉर्डर पर 1543 भारतीय पकड़े गए। सबसे ज्यादा 15,319 विभिन्न अमेरिकी शहरों से भारतीय पकड़े गए। सूत्रों के मु...

तिरुपति मंदिर बोर्ड बोला-लड्डू मामले में क्लीन चिट नहीं दी:SIT चार्जशीट में घी में मिलावट के सबूत; CBI रिपोर्ट में चर्बी की पुष्टि नहीं

तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिलावट के मामले में मंदिर के बोर्ड तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम(TTD) ने कहा का उसने किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी है। बोर्ड के चेयरमैन बीआर नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति में पद्मावती रेस्ट हाउस में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि SIT की चार्जशीट में श्रीवारी लड्डू बनाने में मिलावटी घी की मौजूदगी साफ तौर पर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ समूह झूठा दावा करके भक्तों को गुमराह कर रहे हैं कि इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है। दरअसल, सीबीआई ने फाइनल चार्जशीट में कहा है कि लड्‌डुओं में पशु चर्बी नहीं, मिलावटी घी का इस्तेमाल हुआ था। नेल्लोर कोर्ट में पेश चार्जशीट में कहा गया कि प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी में वनस्पति तेल, बीटा केरोटिन व एस्टर केमिकल की मिलावट पाई गई। उत्तराखंड के भगवानपुर की भोले बाबा डेयरी ने मिलावटी घी की सप्लाई की थी। YSRCP के वरिष्ठ नेता और पूर्व TTD चेयरमैन भूमना करुणाकर रेड्डी ने कहा कि CBI रिपोर्ट में तिरुपति लड्डू में कोई पशु चर्बी नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट ने गठबंधन नेताओं के झूठे प्रचार और राजनीतिक नाटक का...

कॉन्फिडेंट-ग्रुप चेयरमैन ने IT-रेड के दौरान खुद को गोली मारी:तीन दिन से चल रही थी तलाशी; 9000 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। उन्होंने पुष्टि की कि पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। सुसाइड के बाद आयकर अफसर घटनास्थल से रवाना हो गए। रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए है। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई में फैला था। कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक का रियल एस्टेट डेवलपर है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल, मौके पर कोई IT अधिकारी मौजूद नहीं थे। बेंगलुरु पुलिस जांच के हिस्से के तौर पर IT विभाग से जरूरी जानकारी लेगी। कमिश्नर ने आगे बताया कि सी.जे. रॉय के परिवार के सदस्य फिलहाल विदेश में हैं और बेंगलुरु आ रहे हैं। पुलिस ने कहा- आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भी जांच होगी पुलिस कानूनी आधार पर देख रही है कि इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया जाना चाहिए या आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराएं लगाई जानी चाहिए। कमिश्नर ने पुष्टि की कि कॉन्फिडेंट ग्रुप...

ओडिशा DSP को लाल बालों पर पुलिस विभाग की नसीहत:कहा- वर्दी का सम्मान करें, मर्यादा में रहें; अफसर बोले- तस्वीर से छेड़छाड़ हुई

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DSP) रश्मि रंजन दास का फोटो वायरल है। इसनें उनके बालों का रंग लाल नजर आ रहा है। उन्हें और पुलिस विभाग को ट्रोल किया जा रहा है। मामले पर केंद्रीय रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सत्यजीत नाइक ने कहा- मैंने जगतसिंहपुर एसपी को निर्देश दिया है कि अधिकारी को मर्यादा बनाए रखने और वर्दी के मुताबिक हेयरस्टाइल रखने को कहा जाए। वहीं, DSP दास का कहना है कि मैंने बालों में रंग नहीं कराया है। वायरल तस्वीर असली नहीं है, मॉर्फ की गई है। बीमारी से मेरे बालों का रंग बदला है, जो मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहता। यह समस्या नई नहीं है। IG बोले- हर बात लिखित आदेश में नहीं बता सकते IG नाइक ने कहा कि हर बात लिखित आदेश से नहीं चलाई जा सकती। कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक सभी को वर्दी का सम्मान करना चाहिए और शालीनता को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं, DSP रश्मि रंजन दास ने कहा कि वायरल तस्वीर पीछे कुख्यात अपराधियों का हाथ हो सकता है। क्योंकि मैंने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। विवाद पर अन्य पुलिस अधिकारियों के मत… ……………………. ओडिशा से जुड़ी ये खबर भी...

बेंगलुरु में पालतू कुत्ते का महिला पर हमला, VIDEO:चेहरे-गर्दन पर काटा, 50 से ज्यादा टांके आए; बचाने आए युवक पर भी झपटा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला पर पालतू कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। उनकी गर्दन, चेहरे, हाथों और पैरों पर काट लिया। साथ ही महिला को बचाने आए एक युवक पर भी हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। उसके चेहरे और सिर पर 50 से ज्यादा टांके आए हैं। घटना 26 जनवरी की सुबह करीब 6:54 बजे HSR Layout की टीचर्स कॉलोनी में हुई। महिला अपने घर के सामने टहल रही थी, तभी कुत्ते ने हमला कर दिया था। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। 7 तस्वीरों में पूरी घटना देखें महिला के चेहरे, सिर, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें हमले में महिला के चेहरे, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसके शरीर पर गहरे घाव हैं, जिन पर तुरंत टांके लगाने पड़े। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की तस्वीर भी सामने आई है, इसमें वे गंभीर घायल हैं और चेहरे और सिर पर बहुत सारे टांके दिखाई दे रहे हैं। महिला के पति ने लापरवाही का आरोप लगाया पुलिस के...

शाह बोले-असम में 64-लाख घुसपैठिए, 7 जिलों में इनका बहुमत:कांग्रेस ने राज्य को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम में बदलती डेमोग्राफी पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। गृह मंत्री ने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उनकी पार्टी ने असम को बंदूकें, गोलियों, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया है। शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान असम में घुसपैठियों की आबादी शून्य से बढ़कर 64 लाख हो गई और सात जिलों में घुसपैठिए बहुमत में हो गए। मोदी सरकार राज्य में डेमोग्राफिक ट्रेंड को उलटने का काम कर रही है। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नॉर्थईस्ट का अपमान करने का भी आरोप लगाया। असम के डिब्रूगढ़ में खानिकर परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विदेशियों सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मान के प्रतीक के रूप में स्कार्फ पहना था, लेकिन राहुल ने इनकार कर दिया था। शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन जब तक बीजेपी सत्ता में है। हमारी पार्टी नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। शाह ने कहा- असम से राज्यसभा सांसद रहे मनमोहन सिंह भी काम नहीं कर पाए केंद्रीय गृह मंत्री न...

भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना के खम्मम में मिड-डे मील खाने के बाद 14 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना के खम्मम जिले में सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 14 छात्र बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिड-डे मील में दाल और चावल परोसा गया था। पुलिस के मुताबिक छात्रों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए। फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर है। मिड-डे मील के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पति-पत्नी की लाश मिली दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पति-पत्नी ( 55 और 50 साल उम्र) ने अपने घर में मृत मिले। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में मिले। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात घटना की जानकारी मिली थी। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी मामला सुसाइड का लग रहा है। पति-पत्नी अपने बेटों से अलग रह रहे थे। शशि थरूर बोले- मैंने कभी राहुल गांधी के खिलाफ किसी गलत टिप्पणी का समर्थन नहीं किया कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि मैंने कभी राहुल गांधी के खिलाफ किसी गलत टिप्पणी का समर्थन नहीं किया है। राहुल सांप्रदायिकता, नफरत और विभाजन की राजनीति के खिलाफ लगातार बोलते रहे हैं, इसी कारण लोग उन्हें पसंद क...

अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगी 40 दिन में हिंदू होने का प्रमाण दें:गाय को गोमाता घोषित करें, वरना मानेंगे सिर्फ दिखावे के लिए गेरुआ पहना

प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया। मैंने वह दे दिया। मेरे प्रमाण सच्चे थे, इसलिए उन्हें मानना पड़ा। अब प्रमाण मांगने का समय पीछे छूट गया। अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए। उन्होंने कहा- हम आपको 40 दिन का समय दे रहे। इन दिनों में आप गो-भक्त होने का प्रमाण दीजिए। अगर प्रमाण नहीं दे पाते, तो समझा जाएगा कि आप नकली हिंदू, कालनेमि, पाखंडी और ढोंगी हैं। सिर्फ दिखावे के लिए आपने गेरुआ वस्त्र धारण किया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य घेराबंदी करके गोहत्या बंदी की मांग करने वालों पर तरह-तरह के हमले कर रहे। अगर आप सच में हिंदू हैं, तो गो-माता को राज्य माता घोषित करें। यूपी से गोमांस का निर्यात बंद करें, नहीं तो गैर हिंदू घोषित कर देंगे। शंकराचार्य की बड़ी बातें पढ़िए 1- लखनऊ में जुटेंगे संत, तय करेंगे कौन असली हिंदू शंकराचार्य ने कहा- 10–11 मार्च को लखनऊ में ...

राजस्थान- साध्वी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद समाधि:पिता बोले- गलत इंजेक्शन से गई जान; भक्तों ने पिता पर ही सवाल उठाए

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23) की विवादित मौत के बाद आज उन्हें समाधि दी गई। बाईसा को बुधवार को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। प्रेम बाईसा के पिता वीरमनाथ का दावा है कि उन्हें केवल मामूली जुकाम था। जोधपुर के ही आश्रम में उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हॉस्पिटल में मौत के बाद उनका एक कथित सुसाइड नोट सामने आया था। इसके बाद साध्वी से जुड़ा पुराना ब्लैकमेलिंग केस फिर चर्चा में आ गया है। वहीं, कई भक्तों ने उनके पिता की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। सबसे पहले पढ़िए - क्या है साध्वी से जुड़ा विवाद 13 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर साध्वी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे एक व्यक्ति से गले मिलते नजर आ रही थीं। इसे अश्लील बताकर प्रचारित किया गया था। साध्वी ने 16 जुलाई को बोरानाडा थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी एफआईआर में बताया था कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति उनके पिता वीरमनाथ (गुरुजी) हैं। यह वीडियो 2021 का था, जब वे अवसाद में थीं ...

अजित पवार की पत्नी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग:NCP नेता फडणवीस से मिले, विभाग भी मांगे; NCP के विलय पर फैसला शरद पवार लेंगे

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बन सकती हैं। पार्टी के नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को बताया, 'पार्टी के विधायक दल की बैठक कल होगी। सुनेत्रा के नाम पर चर्चा हो रही है। अगर कल कोई फैसला होता है, तो शपथ ग्रहण समारोह कल ही होगा।' अजित की प्लेन क्रैश में मौत के बाद उप मुख्यमंत्री पद खाली हो गया है। यह पद पत्नी को दिए जाने, NCP के दोनों गुट के विलय और विभागों के बंटवारे को लेकर अटकलें जारी हैं। इन्हीं मांगों को लेकर आज NCP के नेता CM देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके घर वर्षा बंगले पहुंचे। इसमें प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे शामिल हुए। मीटिंग आधे घंटे तक चली। महाराष्ट्र सरकार में अजित के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग के साथ-साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद भी था। NCP नेताओं में इस बात पर चर्चा चल रही है कि ये विभाग और पार्टी की नेशनल लीडरशिप किसे दी जाए। यह दावा भी किया जा रहा है कि अजित पवार NCP के दोनों गुट के जिस मर्जर पर बातचीत कर रहे थे, उस पर आखिरी फैसला शरद पवार लेंगे। अजित की 28 जनवरी को बारामती में एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी...

सुप्रीम कोर्ट बोला-स्कूलों में लड़कियों को फ्री सैनेटरी पैड मिले:लड़के-लड़कियों के अलग टॉयलेट हों; आदेश न मानने पर स्कूल की मान्यता रद्द होगी

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को निर्देश दिया कि हर स्कूल में लड़कियों को फ्री में सैनेटरी पैड बांटना अनिवार्य होगा। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग वॉशरूम बनाने होंगे। जो स्कूल ऐसा नहीं कर पाएंगे, उनकी मान्यता रद्द की जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि हर स्कूल में दिव्यांगों के अनुकूल (डिसेबल फ्रेंडली) टॉयलेट बनाए जाएं। केंद्र सरकार की मासिक धर्म स्वच्छता नीति (Menstrual Hygiene Policy) को पूरे देश में लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में पिछले 4 सालों से सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने आज सिर्फ फैसला सुनाया है। सोशल वर्कर जया ठाकुर ने 2022 में एक जनहित याचिका लगाई थी। उनकी मांग थी कि मेन्स्ट्रुयल हाइजीन पॉलिसी को पूरे देश में लागू किया जाए। कोर्ट के 2 सवाल… कोर्ट ने कहा- लड़कियों के शरीर को बोझ के रूप में देखा जाता है कोर्ट ने कहा कि यह आदेश सिर्फ कानूनी व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए नहीं है। यह उन क्लासरूम के लिए भी है, जहां लड़कियां मदद मांगने में झिझकती हैं। यह उन टीचर्स के लिए ह...

80% वेतन किताबों पर खर्च कर बनाई सबसे बड़ी लाइब्रेरी:इसमें 20 लाख से ज्यादा किताबें, फर्श पर ही सोते हैं; अब पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा

कर्नाटक के मांड्या जिले में हरलहल्ली गांव के 77 वर्षीय एन्के गौड़ा ने अपने वेतन का 80% किताबों पर खर्च कर घर में ही देश की सबसे बड़ी निजी लाइब्रेरी बनाई है। उन्होंने इसका नाम पुस्तक माने रखा है। उनकी इस लाइब्रेरी में 20 लाख से ज्यादा किताबे हैं। उनका सारा दिन इन किताबों के बीच गुजरता है। अब केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान देने का एलान किया है। ये एलान गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को किया गया। हर प्रमुख किताब लाइब्रेरी में मौजूद सड़क किनारे मौजूद उनकी इस लाइब्रेरी को बाहर से देखने से ज्यादा कुछ पता नहीं चलता। लेकिन अंदर जाते ही किताबों का भंडार देखने को मिलता है। गौड़ा की लाइब्रेरी में दुनियाभर में छपी शायद ही ऐसी कोई प्रमुख किताब है, जो यहां नहीं है। एन्के गौड़ा बताते हैं कि यहां तमाम भाषाओं के पांच हजार शब्दकोश हैं। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स समेत कई संगठनों ने इसे मान्यता दी है। बस कंडक्टर रहे, चीनी मिल में काम किया उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में वह बस कंडक्टर रहे। चीनी कारखाने में करीब 30 साल काम किया। किताबों के प्रति जुनून के चलते ही वेतन का...

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी राजघाट पहुंचे:राहुल गांधी ने लिखा- राष्ट्रपिता ने मूलमंत्र दिया कि सत्ता से बड़ी सत्य की ताकत होती है

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी राज घाट पर पुष्पांजलि अर्पित किए। PM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। राहुल गांधी ने लिखा कि राष्ट्रपिता ने हमें मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। राज घाट की 4 तस्वीरें देखें… राहुत गांधी बोले- सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती राहुल गांधी ने X पर लिखा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं। वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफरत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की। मगर राष्ट्रपिता ने हमें आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की श...

देहरादून-'ये कश्मीर नहीं, इन्हें मार दो' बोलकर कश्मीरियों को पीटा:नाबालिग का हाथ तोड़ा, आरोपी बोले- तुमने पहलगाम में हमारे लोगों को मारा

देहरादून में दो कश्मीरी लड़कों को दुकानदार ने रॉड से पीटा। घायलों का आरोप है कि दुकानदार को जैसे ही पता लगा कि वो मुस्लिम हैं और कश्मीर से हैं तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करता हुआ मारपीट करने लगा। इस दौरान दुकान के पास बैठे कुछ और लोग भी वहां पर पहुंच गए और फिर सबने मिलकर लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल लड़के ने बताया कि मारपीट करने वालों में दुकानदार के साथ एक महिला भी थी। वे कह रहे थे- ये कश्मीर नहीं है, यहां कश्मीरी नहीं चलेगी, ये मुस्लिम हैं, इनको जिंदा मार दो। तुमने पहलगाम में हमारे लोगों को मारा है, अब तुम्हें बताएंगे। ये घटना बुधवार शाम को देहरादून के विकास नगर में हुई है, हमले में 18 साल का दानिश और एक नाबालिग लड़का घायल हुआ है। नाबालिग का हाथ टूट गया है और सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। दानिश को भी कई जगहों पर चोटें आई हैं। यह नाबालिग, रिश्ते में दानिश का भाई है। इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं, इन्हें हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात ...

अजित पवार प्लेन क्रैश- कैप्टन सुमित की ड्यूटी नहीं थी:दोस्त बोले- पायलट ट्रैफिक में फंसा था, इसलिए वे बारामती गए; ब्रेसलेट से शव पहचाना

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को प्लेन क्रैश में मौत हो गई। उनके अलावा कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शंभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और अजित पवार के सुरक्षा गार्ड विदिप जाधव की भी जान चली गई। प्लेन की कमान 62 साल के कैप्टन सुमित के हाथों में थी। उनका गुरुवार को दिल्ली के पंजाबी बांग में अंतिम संस्कार किया गया। NDTV के मुताबिक, इस दौरान उनके दोस्तों ने बताया कि हादसे वाले दिन प्लेन उड़ाने की ड्यूटी सुमित की नहीं थी। प्लेन का पायलट ट्रैफिक में फंसा था। हादसे से सिर्फ कुछ घंटे पहले सुमित को ऑर्डर मिला कि उन्हें मुंबई से बारामती तक अजित पवार को चुनावी रैली के लिए ले जाना है। सुमित सीनियर और अनुभवी पायलट थे। उनके पास करीब 20,000 घंटे उड़ान का एक्सपीरिएंस था। हाथ में पहने ब्रैसलेट से शव की पहचान हुई 28 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे, कपूर ने लियरजेट 45 प्लेन से उड़ान भरी। यह विमान दिल्ली की कंपनी VSR वेंचर्स का था। करीब 8:45 बजे, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि पहचानना मुश्किल था। NDTV के मुताबिक, सुमित...

अजित पवार ने कहा था-नियति बुलाए तो जाना पड़ता है:4 दिन बाद प्लेन क्रैश में मौत; बारामती के कान्हेरी की सभा का वीडियो वायरल

यह दुनिया हमेशा के लिए नहीं है। हम सब आज यहां हैं, कल नहीं रहेंगे। अगर समय और नियति से पहले बुलावा आ जाए, तो सबको जाना ही होगा। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने बारामती के कान्हेरी में 24 जनवरी को एक चुनावी रैली में यह बात कही थी। महज 4 दिन बाद, यानी 28 जनवरी को बारामती जाते समय प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में गुरुवार को हुआ। अब अजित के बयान का वही वीडियो सामने आया है। वे मराठी में सभा को संबोधित कर रहे थे। पढ़िए अजित क्या कह रहे थे… “यह दुनिया हमेशा के लिए नहीं है। हम सब आज यहां हैं, कल नहीं रहेंगे। अगर समय और नियति से पहले बुलावा आ जाए, तो सबको जाना ही होगा। लेकिन जब तक हम अपने जीवन में काम कर रहे हैं, राजनीति ही सब कुछ नहीं है। राजनीति चलती रहती है। चुनाव के बाद राजनीति को भुला देना चाहिए। हमें यह देखना चाहिए कि उस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि कैसे आए। मैं जनता के प्यार के बल पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। आप सब मेरे साथ हैं। आपका प्यार और विश्वास ही मेरी ताकत है। यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैं इसी प्रेम के बल प...

खबर हटके- सड़क किनारे सोना लूटने की होड़ मची:दुबई में बन रही सोने की सड़क; फिल्म देखने के लिए निकली नौकरी

मध्य प्रदेश के खजुराहो के एक गांव में सड़क किनारे मिट्टी से सोने के सिक्के निकले हैं। वहीं दुबई दुनिया की पहली सोने की सड़क बनाने जा रहा है। उधर, एक अरबपति महिला ने अपने साथ फिल्में देखने और डिनर करने के लिए नौकरी निकाली है। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ************* रिसर्च सहयोग: किशन कुमार खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में मिड-डे मील खाने से 22 छात्र अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद लगभग 22 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, छात्रों ने दोपहर में सांभर और चावल खाया था और जल्द ही उन्हें पेट दर्द और बेचैनी जैसे लक्षण महसूस होने लगे। छात्रों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। बाद में, अधिकारी ने बताया कि सभी 22 छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… अरुणाचल प्रदेश के लोहित घाटी में लगी आग बुझाने के लिए एयरफोर्स ने गिराया 12,000 लीटर पानी भारतीय वायु सेना (IAF) ने अरुणाचल प्रदेश की लोहित घाटी में जंगल की आग से लड़ने के लिए कम से कम 12,000 लीटर पानी गिराया। यह ऑपरेशन लगभग 9,500 फीट की ऊंचाई पर किया गया। IAF ने इस ऑपरेशन के लिए Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तैनात किए। X पर शेयर किए गए एक पोस्ट में, IAF ने लिखा, अरुणाचल प्रदेश की लोहित घाटी में लगभग 9,500 फीट की ऊंचाई पर जंगल की आग से लड़ते हुए। IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों ने हिमालय की हवा में 12,000 लीटर पानी गिराया, जो असाधारण साहस...

80% वेतन किताबों पर खर्च कर बनाई सबसे बड़ी लाइब्रेरी:इसमें 20 लाख से ज्यादा किताबें, फर्श पर ही सोते हैं; अब पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा

कर्नाटक के मांड्या जिले में हरलहल्ली गांव के 77 वर्षीय एन्के गौड़ा ने अपने वेतन का 80% किताबों पर खर्च कर घर में ही देश की सबसे बड़ी निजी लाइब्रेरी बनाई है। उन्होंने इसका नाम पुस्तक माने रखा है। उनकी इस लाइब्रेरी में 20 लाख से ज्यादा किताबे हैं। उनका सारा दिन इन किताबों के बीच गुजरता है। अब केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान देने का एलान किया है। ये एलान गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को किया गया। हर प्रमुख किताब लाइब्रेरी में मौजूद सड़क किनारे मौजूद उनकी इस लाइब्रेरी को बाहर से देखने से ज्यादा कुछ पता नहीं चलता। लेकिन अंदर जाते ही किताबों का भंडार देखने को मिलता है। गौड़ा की लाइब्रेरी में दुनियाभर में छपी शायद ही ऐसी कोई प्रमुख किताब है, जो यहां नहीं है। एन्के गौड़ा बताते हैं कि यहां तमाम भाषाओं के पांच हजार शब्दकोश हैं। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स समेत कई संगठनों ने इसे मान्यता दी है। बस कंडक्टर रहे, चीनी मिल में काम किया उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में वह बस कंडक्टर रहे। चीनी कारखाने में करीब 30 साल काम किया। किताबों के प्रति जुनून के चलते ही वेतन का...

कश्मीर में पारा माइनस 11.2°C, हरियाणा में पारा 2°C:MP के 20 जिलों में कोहरा, राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। सोनमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2°C दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान माइनस 0.6°C रहा। 1 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में ओले और बारिश का दौर थमने के बाद सर्दी और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा। चंडीगढ़ के डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार शाम 5 बजे तक हिमस्खलन का गंभीर खतरा बताया है। वहीं, मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के 16 जिलों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। जींद में रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो रही। प्रदेश में 23 ट्रेनें लेट हुईं। प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया। राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद बदले मौसम से सर्दी फिर से तेज हो गई है। पाली में न्यूनतम तापमान 4.1°C और माउंट आबू में 3.3°C रहा। मौस...

बजट सत्र का आज तीसरा दिन:इकोनॉमिक सर्वे पर हो सकती है चर्चा, कल लोकसभा में पेश हुआ था; 1 फरवरी को आएगा बजट

बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। संसद में इकोनॉमिक सर्वे पर चर्चा हो सकती है। गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया था। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा। यह दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें होंगी। 28 जनवरी और 1 फरवरी को कोई शून्यकाल नहीं होगा। बजट सत्र में पिछली 2 कार्यवाही… 29 जनवरी 2026: पीएम बोले- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। पीएम ने गुरुवार को कहा, ‘हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा, 'यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। यह दूसरे चौथाई की शुरुआत है। 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लि...

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में फैसला सुरक्षित:कहा- हर दिन 100 कुत्तों की नसबंदी करना भूसे के ढेर में सुई खोजने जैसा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आवारा कुत्तों की नसबंदी और दूसरी जगह शिफ्ट करने के 7 नवंबर के आदेश में बदलाव की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा। कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार हर दिन सिर्फ 100 आवारा कुत्तों की नसबंदी कर रही है जो नाकाफी है। यह भूसे के ढेर में सुई खोजने जैसा है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया की बेंच ने कहा कि पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने कोर्ट के निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं किया है। राजस्थान की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि राज्य में नसबंदी केंद्र और शिक्षा संस्थानों के आसपास बाड़ लगाई गई है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि राज्य के पास केवल 45 वाहन हैं जो आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। जस्टिस मेहता ने कहा कि जब तक पर्याप्त वाहन और स्टाफ नहीं होंगे, तब तक कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी करने, टीकाकरण और छोड़ने की प्रक्रिया कैसे पूरी होगी? कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर समस्या को आज नहीं सुलझाया गया तो हर साल आवारा कुत्तों की संख्या 10-15 फीसदी बढ़ती जाएगी। AWBI के पास ...