Posts

Showing posts from March, 2026


नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट, 21 डॉयरेक्टर्स के खिलाफ केस, 9 गिरफ्तार:दो और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़, मृतक संख्या 19 हुई

महाराष्ट्र में नागपुर जिले के राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार को हुए धमाके से घायल दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। उधर, पुलिस ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के नौ डॉयरेक्टर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कंपनी के 21 डॉयरेक्टर्स और शेयरधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 23 अन्य घायल श्रमिकों का यहां के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। धमाका नागपुर जिले की कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में हुआ। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह जल चुके हैं और उनकी पहचान करने के लिए परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने लिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विस्फोट के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की 5 तस्वीरें… ---------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी आंध्र प्...

भारत रूस से 5 S-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा:पाकिस्तान-चीन सीमा पर तैनात किया जाएगा; वायुसेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर में गेम चेंजर बताया था

भारत रूस से 5 नए S-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की तैयारी में है। रक्षा मंत्रालय जल्द ही वायुसेना के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आगे बढ़ाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के आधार पर सोमवार को बताया कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 सिस्टम के प्रदर्शन के बाद और खरीदने का निर्णय लिया गया है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि नए सिस्टम को पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। इससे चीन और पाकिस्तान, दोनों मोर्चों पर भारत की हवाई सुरक्षा क्षमता मजबूत होगी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू विमानों और एक जासूसी विमान को 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर मार गिराया था। वायुसेना ने S-400 को भारत की हवाई सुरक्षा रणनीति का गेम चेंजर बताया था। 2018 में हुआ था पहला समझौता भारत और रूस के बीच 2018 में S-400 सिस्टम के 5 स्क्वाड्रन खरीदने का समझौता हुआ था। अब तक इनमें से 3 स्क्वाड्रन भारतीय वायुसेना में शामिल होकर ऑपरेशनल हो चुके हैं, जबकि बाकी की आपूर्ति प्रक्रिया जारी है। वायुसेना S-400 सिस्टम के लिए बड़ी संख्...

महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल-प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव:इलाके में मची अफरा-तफरी, 2600 लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया

महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक केमिकल प्लांट में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ओलियम गैस का रिसाव हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और आपातकालीन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमें प्लांट से गैस रिसाव रोकने की कोशिश में लगी हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके से करीब 2600 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… पालघर के एसपी यतीश देशमुख ने बताया- बोइसर स्थित भगेरिया केमिकल्स कंपनी में सोमवार दोपहर 2 बजे ओलियम गैस लीक होने की सूचना मिली। जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल रिसाव जारी है। ओलियम गैस के कारण बोइसर के ऊपर सफेद धुएं जैसा बादल बन गया है। उन्होंने बताया कि हवा की दिशा में आने वाले रिहायशी और औद्योगिक इलाकों को खाली कराया जा रहा है और इलाके में नाकाबंदी भी की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे हवा और धुएं की दिशा के विपरीत ओर जाएं, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें औ...

देशभर में होलिका दहन, उज्जैन में महाकाल की विशेष आरती:भोपाल में CM यादव ने होली जलाई; मुंबई में लव-जिहाद की थीम पर होलिका दहन

देशभर में आज होलिका दहन किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, कई शहरों में पूजा के बाद होलिका दहन किया गया। भोपाल में सीएम मोहन यादव ने अपनी पत्नी के साथ और अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने होली जलाई। वहीं मुंबई के वर्ली में लव जिहाद की थीम पर होलिका दहन किया गया। मध्य प्रदेश में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शाम को विशेष आरती की गई। ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में होली पर्व डोला पूर्णिमा के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा ‘सुना भेषा’ (स्वर्ण वेश) में दर्शन देंगे। भगवान श्री भुज, श्री पयर, रत्न कीरट, रत्न मुकुट, कंठी, बाहुटी जैसे 138 प्रकार के सोने के जेवर पहनेंगे। इनका वजन 200 किलो से अधिक होता है। मंगलवार को ग्रहण काल दोपहर 3:20 से शाम 6:47 बजे तक है। इसके चलते सुना भेषा रात 8 से 9 बजे के बीच होगा। देशभर में होलिका दहन की 3 तस्वीरें… डोला मंडप में बैठाकर लगाएंगे गुलाल जगन्नाथ संस्कृति प्रचारक पंडित पद्मनाभ त्रिपाठी शर्मा ने बताया कि यह महाप्रभु की 12 बड़ी यात्राओं में से एक है। पूरे देश में डोला के दौरान राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है, ल...

इजराइली राजदूत बोले- मोदी को पता नहीं था हमला होगा:PM का इजराइल दौरा खत्म होने के बाद ईरान पर अटैक को मंजूरी दी

PM मोदी इजराइल दौरे पर 25 और 26 फरवरी को थे, इसके ठीक बाद 28 फरवरी को इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर स्ट्राइक्स कर दीं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इजराइल दौर पर होते हुए पीएम मोदी को इसकी जानकारी दी गई थी? क्या हमले के बाद इजराइल ने भारत के विदेश मंत्रालय से इसके बारे में बात की है? कहीं पीएम मोदी के दौरे को इजराइल ने कवर की तरह तो इस्तेमाल नहीं किया? इजराइल ने सबसे पहले ईरान पर प्रिएंपटिव स्ट्राइक का नाम देकर हमले किए। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इन हमलों में अमेरिकी भागेदारी की जानकारी की पुष्टि की। लेकिन एक साल में दूसरी बार इजराइल ने क्यों ईरान पर हमला किया? और इजराइल में इस युद्ध को लेकर क्या माहौल है? हमने ये सवाल भारत में इजराइल के राजदूत रुवेन अजार से पूछे। सवाल: इजराइल ने साल में दूसरी बार प्रिएंपटिव स्ट्राइक की हैं, ईरान पर हमले का अंतिम लक्ष्य क्या है? जवाब: सबसे पहले हम सामने दिख रहे खतरे ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म करना चाहते हैं। ईरान दशकों से मिलिट्री न्यूक्लियर प्रोग्राम चलाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा बैलेस्टिक मिसाइल की ताकत बढ़ा...

अजित पवार के बेटे ने वीडियो शेयर किया:इसमें प्लेन कंपनी मालिक मेन पायलट सीट पर सोते दिखे, लिखा- ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स की उड़ानों को तुरंत रोकने की मांग की। 28 जनवरी 2026 को इसी कंपनी के प्लेन क्रैश में जय के पिता अजित पवार का निधन हुआ था। जय पवार ने वीडियो शेयर कर लिखा- मैंने अपने पिता को खो दिया है... यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला है। तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए जय ने लिखा कि मैं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से मांग करता हूं कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। पूरी जांच होने तक VSR की सभी उड़ानों को तत्काल ग्राउंड किया जाए और रोहित सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यह एक बेटे की पुकार है... मेरे पिता के लिए और हर यात्री की सुरक्षा के लिए। VSR के प्लेन पहले ही ग्राउंड 28 जनवरी 2026 को महा...

सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत:इसका सीधा असर न्याय प्रक्रिया पर पड़ता है; बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) की मदद से बनाए गए सबूतों पर फैसला लिखना गलत काम है। कोर्ट ने कहा कि ये कोई गलती से होने वाला काम नहीं है। जस्टिस पी एस नरसिम्हा और आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि इसके नतीजों और जवाबदेही की जांच करना चाहते हैं क्योंकि इसका सीधा असर फैसले की प्रक्रिया की ईमानदारी पर पड़ता है। कोर्ट ने इस मामले में अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है। दरअसल, पिछले साल अगस्त में आंध्र प्रदेश की एक ट्रायल कोर्ट ने विवादित प्रॉपर्टी के केस में AI से बनी तस्वीर के आधार पर फैसला दिया था। फैसले के खिलाफ आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसी साल जनवरी में हाइकोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा… सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिए बेंच पिटीशन पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई और उस पर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा, स्पेशल लीव पिटीशन...

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन-यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमानत:दिल्ली कोर्ट बोली- नारे भड़काऊ नहीं थे, लोगों को डराने का सबूत नहीं

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नौ कार्यकर्ताओं को सोमवार को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ सरकार की आलोचना करने का तरीका था। इसलिए मुकदमा शुरू होने से पहले किसी को जेल में रखना कानून के मूल सिद्धांतों के खिलाफ होगा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि प्रदर्शन के समय लगाए गए नारे भड़काऊ नहीं थे। उनमें कोई धार्मिक या क्षेत्रीय रंग नहीं था। किसी तरह की तोड़फोड़ या लोगों को डराने का भी कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने यह भी बताया कि प्रदर्शन करने वालों को सुरक्षा के साथ बाहर ले जाया गया था। कोर्ट ने कहा- आजादी अधिकार है और जेल केवल खास स्थिति में होनी चाहिए। अगर ट्रायल से पहले किसी को बिना जरूरी कारण के जेल में रखा जाए तो यह बिना सजा तय हुए ही सजा देने जैसा होगा। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) रवि ने कृष्ण हरि, नरसिंह यादव, कुंदन कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, राजा गुर्जर, अजय कुमार विमल उर्फ बंटू, सौरभ सिंह और अरबाज खान की जमानत याचि...

अमित शाह बोले-ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया:अभी उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर किया, सत्ता में आने पर राज्य से बाहर करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में एक सभा में कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया है। उन्होंने कहा कि एक बार BJP की सरकार बन जाए, तो हम बंगाल से हर घुसपैठिए की पहचान करके उसे निकाल देंगे। शाह ने आगे कहा कि अभी वोटर रोल से सिर्फ घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में पार्टी के पूरी बहुमत के साथ सत्ता में आने पर उन्हें राज्य से बाहर कर देंगे। अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी(BJP) की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के दैरान ये बातें कहीं। अमित शाह की स्पीच की बड़ी बातें… परिवर्तन यात्रा में 5000 किमी का सफर परिवर्तन यात्रा 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राज्यव्यापी कैंपेन है। यह 5,000 किमी से ज्यादा का सफर तय करेगा, जिसमें 63 बड़ी रैलियां और 282 छोटी सभाएं शामिल हैं। इसका अंत कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली में होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस कैंपेन का टारगेट 1 करो...

हरियाणा CM ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया:केसरिया पगड़ी पहनकर विधानसभा पहुंचे; बोले- 5 हजार सुझावों को शामिल किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री आज (2 मार्च) दूसरी बार बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर समाज के हर वर्ग के साथ बैठकें की हैं। 5 हजार सुझावों को बजट में शामिल किया है। सोमवार सुबह उन्होंने CM आवास पर बजट की कॉपी पर साइन किए। इस दौरान नायब सैनी केसरिया पगड़ी पहने हुए थे। नायब सैनी विधानसभा पहुंच गए हैं। बजट से जुड़ी तस्वीरें… बजट से जुड़े पल-पले के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

राजस्थान का गांव, जो पंचायत चुनाव पर लेगा बड़ा फैसला:डीजे, शराब-आतिशबाजी पर पाबंदी, होलिका दहन की लपटें बताती हैं कि मानसून कैसा रहेगा

राजस्थान का एक ऐसा गांव, जहां होली पर पूरा गांव इकट्‌ठा होता है। बुजुर्गों की अगुवाई में यहीं पर लिए जाते हैं सामाजिक सरोकार से जुड़े फैसले। ये फैसले पंच नहीं, बल्कि पूरा गांव मिलकर लेता है। इस बार ये गांव पंचायत और शराब से जुड़े दो बड़े फैसले लेने की तैयारी कर रहा है। ये गांव है नागौर जिले का ईनाणियां। नागौर से 13 किलोमीटर दूर ये गांव मूंडवा पंचायत समिति में आता है। 11 हजार आबादी वाले इस गांव में करीब साढ़े सात हजार वोटर हैं, जो इस होली पर पंचायत चुनाव से जुड़ा फैसला लेंगे। सालों से चली आ रही इस परंपरा का असर ये रहा कि गांव में डीजे से लेकर शराब और आतिशबाजी तक बैन है। एक खास बात ये भी है यहां के लोग अपने नाम के साथ जाति की जगह गांव का नाम ‘ईनाणियां’ लगाते हैं। इतना ही नहीं, यहां होलिका दहन के दिन अंगारों पर चल कर और आग की लपटों को देखकर मानसून का आकलन किया जाता है। होली पर पढ़िए इस गांव से जुड़ी यह खास रिपोर्ट… होलिका दहन के दिन चलते हैं अंगारों पर, बारिश का शगुन देखते हैं होलिका दहन से पहले खेजड़ी की पूजा कर उसे लाया जाता है। होलिका दहन के दिन गांव के रूपावतों के बास,...

बिहार में होली पर न्यूड डांस की डिमांड:एजेंट बोले- जैसा कस्टमर वैसी लड़की देंगे, नेताओं के लिए भी अरेंजमेंट, मोबाइल-CCTV हटवा लीजिएगा

18 से 20 साल की लड़कियां हैं। सब एक से बढ़कर एक हैं। होली के लिए बाहर से लाए हैं। बैचलर पार्टी के लिए पूरी तरह फिट हैं। एक लड़की का रेट 8 हजार रुपए लग जाएगा। हम तुरंत आपके लिए 5 लड़कियों को सेट कर देते हैं। बस आप हमको टोकन मनी दे दीजिए, एक्स्ट्रा सर्विस के लिए डांसर डील कर लेगी। लड़कियों की लोकेशन पर पहुंचने से पहले शराब पहुंच जाएगी। आप तो गेस्ट की जेब ढीली कराइए, हम होली पर फुल इंजॉय की गारंटी लेते हैं..। होली पर फुल इंजॉय की गारंटी ले रहे एजेंट बैंड पार्टी की आड़ में शराब और लड़कियों की डील कर रहे हैं। ऑफिस के बाहर अलग-अलग बैंड पार्टी का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर डर्टी होली की तैयारी चल रही है। ऐसे एजेंट्स को एक्सपोज करने के लिए भास्कर के अंडरकवर रिपोर्टर कस्टमर बनकर पहुंचे। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए और देखिए होली पर शराब के साथ लड़कियों का सौदा करने वाले एजेंट्स से डील… DJ ने धंधा कम किया तो लड़कियों की डील शुरू की शादी और पार्टी में बैंड बाजों की जगह अब DJ ने ले ली है। बदलाव के इस ट्रेंड में खाली हुए अधिकतर बैंड पार्टियों ने अपना धंधा भी शिफ्ट कर दिया है। वह शराब और लड़क...

भास्कर अपडेट्स:Loc के पास ड्रोन घुसपैठ के चलते जम्मू-कश्मीर में 2-3 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ के कई प्रयासों के चलते जम्मू और कश्मीर के सभी स्कूल 2 और 3 मार्च को बंद रहेंगे। कश्मीर के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी कर कहा है कि शीतकालीन अवकाश के बाद आज से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। रविवार तड़के जम्मू और कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने 2-3 छोटे ड्रोन मार गिराए थे। इन्हीं ड्रोन की घुसपैठ के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली के 4 स्कूलों को बम की धमकी, बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी राजधानी दिल्ली के स्कूलों में आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय समेत कई स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया। जिसके बाद बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीमें स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में तलाशी अ...

MP में मार्च में ही तापमान 40°C रहने का अनुमान:पंजाब-हरियाणा में पारा 32°C के पार, छत्तीसगढ़ में 35°C; उत्तराखंड में भी गर्मी में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह से गर्मी असर दिखाने लगेगी। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी। पंजाब और हरियाणा दोनों में ही पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बठिंडा में भी 32.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में 32.2°C, भिवानी में 32.4°C, गुरुग्राम में 32.6°C, नूंह में 32.7°C तापमान रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पारा 35.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान के साथ दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा। उधर, उत्तराखंड में भी गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी देहरादून में पारा 29°C दर्ज किया गया है। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…

खबर हटके- पतंग से लटककर 250 मीटर की छलांग लगाई:बाज को शराब पिलाने पर शख्स को जेल; युवाओं में खुद को जानवर मानने का क्रेज

इटली के काइटसर्फर ने पतंग से लटककर 250 मीटर ऊंचाई से छलांग लगाई। वहीं अमेरिका में एक शख्स को बाज को शराब पिलाने के आरोप में जेल हुई। जबकि अर्जेंटीना के युवाओं में खुद को जानवर मानने का क्रेज बढ़ रहा है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

ईरान-इजराइल जंग: PM मोदी के घर सुरक्षा समिति की बैठक:मोदी ने UAE प्रेसिडेंट से कहा- मुश्किल में आपके साथ, भारतीयों का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार दो दिन से जंग जारी है। मिडिल ईस्ट के देशों में फंसे भारतीयों और भारत में सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी के आवास पर सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान CDS अनिल चौहान भी मौजूद रहे। मीटिंग में वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों और वहां फंसे लोगों की सुरक्षा, हालात बिगड़ने पर उससे कैसे निपटा जाए, इस पर चर्चा हुई। फिलहाल, वेस्ट एशिया का एयरस्पेस लगभग बंद है। ईरान में करीब 10,000 भारतीय नागरिक रहते हैं, पढ़ते और काम करते हैं। जबकि 40,000 से ज्यादा इजराइल में रहते हैं। गल्फ और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय हैं। पीएम ने X पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। उन्होंने UAE पर हुए हमलों की निंदा की। पीएम ने लिखा- ‘भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। वहां रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।’ दरअसल, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजराइली हमलों में मौत हो गई है। देश-दुनिया भर में इसे लेकर...

प. बंगाल, 60 लाख वोटर जांच के घेरे में:मुर्शिदाबाद और मालदा में 19 लाख के डॉक्यूमेंट्स पेंडिंग; भाजपा ने कहा- घुसपैठियों पर कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक, राज्य के करीब 60.06 लाख वोटर्स के दस्तावेज अभी भी जांच के घेरे में हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या मुस्लिम बहुल और सीमावर्ती जिलों की है। आयोग ने राज्य की मतदाता सूची से कुल 63.66 लाख नाम हटा दिए हैं। बंगाल के कुल वोटर्स की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गई है। वहीं भाजपा ने इसे 'घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक जंग' करार दिया है। मुर्शिदाबाद और मालदा पेडिंग केसेस में टॉप पर चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 11.01 लाख वोटर्स ऐसे हैं जिनकी स्क्रूटनी अभी पेंडिंग है। इसके ठीक बाद मालदा का नंबर आता है, जहां 8.28 लाख वोटर्स के दस्तावेजों की न्यायिक अधिकारियों द्वारा जांच की जानी बाकी है। 2011 की जनगणना के अनुसार मुर्शिदाबाद में 66% और मालदा में 51% मुस्लिम आबादी है और ये दोनों ही जिले बांग्लादेश की सीमा से सटे हुए हैं। बॉर्डर वाले जिलों में सबसे ज्यादा 'संदिग्ध' उत्तर 24 परगना (5.91 लाख), दक्षिण 24 परगन...

भास्कर अपडेट्स:CJI जस्टिस सूर्यकांत ने तिरुपति में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी

भारत के चीफ जस्टिस, जस्टिस सूर्यकांत ने रविवार को तिरुपति जिले के दमिनेदु में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी। CJI ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया और फाउंडेशन प्लाक का भी अनावरण किया। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस इवेंट में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर, सुप्रीम कोर्ट के जज पीएस नरसिम्हा, प्रशांत कुमार मिश्रा, एसवी एन भट्टी और जॉयमाल्या बागची भी शामिल हुए। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 पर रही तीव्रता रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिले में 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह 01:25 बजे महसूस किया गया। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को आबकारी नीति मामले में CBI की याचिका पर करेगा सुनवाई दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)...

पश्चिम बंगाल में 50 लाख घुसपैठिए वोटर लिस्ट से हटाए:भाजपा अध्यक्ष का दावा- ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा, इन्हें बाहर करने का समय आया

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने दावा किया कि बंगाल में 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद जारी वोटर लिस्ट से 63.66 लाख नाम हटाए गए हैं। नवीन ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, वे घुसपैठिए थे और वे असली नागरिकों के लिए बनी सरकारी नौकरियों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे। ये लोग न सिर्फ असली नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा थे। घुसपैठियों के लिए हमारा संदेश है कि अब समय आ गया है कि उन्हें बंगाल की धरती से बाहर किया जाए। हमें न सिर्फ घुसपैठियों को हटाना है, बल्कि एक मजबूत सरकार भी बनानी है जो विकास ला सके भ्रष्ट टीएमसी सरकार सिर्फ घुसपैठियों के लिए काम करती है- नवीन ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर:63 लाख लोगों के ना...

केजरीवाल बोले- कोर्ट का फैसला भाजपा के मुंह पर तमाचा:हमें खत्म करने के लिए मोदी खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे थे

आम आदमी पार्टी(AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कथित शराब घोटाले में कोर्ट का फैसला भारतीय जनता पार्टी के मुंह पर जोरदार तमाचा है। उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार को एक रैली में कहा कि AAP को खत्म करने के लिए मोदी जी खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने मोदी और शाह पर 4 साल तक परेशान करने का आरोप लगाया। शराब घोटाले के में बरी होने के बाद इस रैली का आयोजन किया गया था। उन्होंने रैली में शराब घोटाले केस में कोर्ट के फैसले की तारीफ की। उन्होंने इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के लोगों के पक्ष में बताया। केजरीवाल के भाषण की बड़ी बातें… एक दिन पहले कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे केजरीवाल दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में शनिवार को पूजा की। उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बरी किया था। कल शाम केज...

गोकुल में गोपियों ने पुलिसवालों पर बरसाईं छड़ियां, VIDEO:विदेशियों को भी नहीं छोड़ा, दुल्हन की तरह सजकर खेली छड़ीमार होली

ब्रज में चारों ओर होली की धूम है। गोकुल में रविवार को छड़ीमार होली खेली गई। दुल्हन की तरह सजी महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बाल स्वरूप को रंग लगाया। घूंघट में गोपियों ने भगवान पर गोटेदार कपड़ों से लिपटी छड़ियां बरसाईं। गोपियों ने बड़ी संख्या में पहुंचे विदेशी सैलानियों पर भी दनादन छड़ियां बरसाईं। पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ा। उन्हें देखकर लोग चिल्लाते हुए बोल रहे थे- और मारो, और मारो। बलदेव विधानसभा के बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश ने राधा-कृष्ण बने कलाकारों संग डांस किया। इससे पहले, नंदभवन से दोपहर 12.30 बजे भगवान श्रीकृष्ण का डोला निकला। इस पर कन्हैया और बलराम के बाल स्वरूप सवार थे। लोग रंग-गुलाल उड़ाते हुए डोले के आगे-पीछे चलते दिखे। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। फूल, रंग और अबीर बरसाए गए। चौराहों पर बड़े-बड़े स्टेज तैयार किए गए। उन पर महिलाएं सज-धजकर डांस करते दिखीं। गलियों में होली के गीत और ‘जय राधे, जय कृष्णा’ के भजन गूंजते रहे। इससे पहले, नंदगांव में गुरुवार (26 फरवरी) को लट्‌ठमार होली खेली गई थी। सजी-धजी राधारानी की सखियों ने बरसाना से आए हुरि...

इवेंट कैलेंडर:रंगों के त्योहार होली की धूम, T20 वर्ल्ड कप फाइनल और IPL-19 की शुरुआत, मार्च में आपके काम की तारीखें

मार्च की शुरुआत होली से हो रही है। इसके बाद T20 वर्ल्ड कप का फाइनल होगा और महीने के आखिर में IPL का 19वां सीजन शुरू होगा। धुरंधर 2 की रिलीज, आईफोन 17E की लॉन्चिंग संभव है। इसके अलावा 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होंगे। जानिए इस महीने में आपके काम की तारीखें…

पीएम पुडुचेरी पहुंचे, 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया:मदुरै में 4400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

PM नरेंद्र मोदी रविवार को पुडुचेरी पहुंचे हैं। पीएम पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इसके बाद मोदी तमिलनाडु में आठ नए बने रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। वे चेन्नई बीच चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन देश को समर्पित करेंगे। इस मौके पर पीएम वहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। NH-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और NH-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन की फोर-लेनिंग का दोपहर करीब 3 बजे आधारशिला रखेंगे। पीएम कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन भी करेंगे। तमिलनाडु और पुडुचेरी में मोदी इन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे: मोदी के पुडुचेरी और तमिलनाडु दौरे से जु़ड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

महाराष्ट्र- नागपुर में बारूद कंपनी में ब्लास्ट,17 की मौत:18 लोगों की हालत गंभीर, मटेरियल बनाते वक्त धमाका हुआ

महाराष्ट्र में नागपुर जिले राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे भीषण धमाका हो गया। हादसे में 17 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फायर ब्रिगेड ने बताया कि ब्लास्ट से कंपनी में चारों तरफ मलबा फैल गया है। मलबे में दबे कुछ कर्मचारियों को निकाला गया है। 15 घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है। क्या विस्फोट डेटोनेटर तैयार करते समय हुआ था नागपुर के कलमेश्वर में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्योगिक विस्फोटकों की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर जैसे विस्फोटक बनाती है। रविवार सुबह कर्मचारियों ने काम शुरू ही किया था, तभी प्लांट में डेटोनेटर बनाने की प्रोसेस के दौरान एक तेज धमाका हो गया। विस्फो...

शराब घोटाले से रिहाई, अब क्या करेंगे केजरीवाल:पंजाब-गुजरात-गोवा पर नजर, AAP मजबूत हुई तो BJP को फायदा

दिल्ली में BJP सरकार का एक साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी ने कैंपेन शुरू किया है। इसका नारा है- एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल। एक मार्च को जंतर-मंतर पर पार्टी BJP के खिलाफ रैली करने वाली थी। इससे दो दिन पहले 27 फरवरी को AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को शराब घोटाले से डिस्चार्ज यानी आरोप तय होने से पहले आरोपमुक्त कर दिया गया। कोर्ट के फैसले के बाद जंतर-मंतर पर होने वाली रैली शक्ति प्रदर्शन की तरह हो गई है। पहले ये सिर्फ दिल्ली तक सीमित थी, अब इसमें देशभर से नेता आ रहे हैं। शराब घोटाले के आरोप की वजह से अरविंद केजरीवाल की ईमानदार वाली छवि पर गहरा दाग लगा और पार्टी विधानसभा चुनाव हार गई थी। ऐसे में तीन सवाल हैं- 1. कोर्ट के फैसले से क्या केजरीवाल की वापसी हो पाएगी? 2. दिल्ली में हार के बाद सभी सीनियर लीडर पंजाब शिफ्ट हो गए थे, क्या वे दिल्ली लौटेंगे? 3. पंजाब के अलावा दिल्ली और गुजरात में पार्टी का आगे का प्लान क्या होगा? पार्टी नेताओं का कहना है कि अब अरविंद केजरीवाल नेशनल पॉलिटिक्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे। अगले...

इजराइल-ईरान जंग,दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक,बुर्ज खलीफा के पास धमाका:यहां फंसी इंडियन शटलर सिंधु बोलीं- मेरे पास धमाका हुआ; श्रीनगर-UP में विरोध प्रदर्शन

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- यहां हर घंटे हालात और डरावने होते जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर जहां हम ठहरे थे, उसके करीब विस्फोट हुआ। हम वहां से भागे। सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है। एअर इंडिया ने आज 22 और इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। एक दिन पहले 28 उड़ानें रद्द की गई थीं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। एयरलाइन इंडिगो ने भी अपनी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट को 2 नंबर रात 11.59 तक सस्पेंड किया है। इधर, दिल्ली में इंदि...

इजराइल-ईरान जंग...MP के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे:इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और बिल्डर भी शामिल; एयर इंडिया की फ्लाइट कल भी कैंसिल

ईरान पर इजराइल और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। हमले के बाद दुबई के सभी एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है। यहां से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। इजराइल-ईरान जंग का असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर भी पड़ा है। दुबई के शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256 रद्द हो गई है। कल की फ्लाइट IX255 (IDR–SHJ) और IX256 (SHJ–IDR) भी कैंसिल कर दी गई हैं। इससे मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा यात्री दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शारजाह से इंदौर के लिए फ्लाइट UAE टाइम के हिसाब से दोपहर 12:20 बजे निकलने वाली थी, लेकिन आखिरी मिनट में कैंसल कर दी गई। पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पहुंचने पर इस बारे में पता चला। कई पैसेंजर्स पहले ही दुबई पहुंच चुके थे। शारजाह से इंदौर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स तय थीं। वे भी वहीं फंसे हुए हैं। ये तस्वीरें देखिए… शादी में गए इंदौर के नेता, बिल्डर और सेठ फंसे जानकारी के अनुसार दुबई में एक शादी समारोह में शामिल ...

राजस्थान-MP में पारा 33°C पार:हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट; हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है और कई शहरों में तापमान 33°C से ऊपर पहुंच गया है। एमपी में सबसे गर्म खरगोन में तापमान 34.8 डिग्री पहुंच गया। हालांकि राजस्थान में शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। हरियाणा में भी पारा 31°C पार कर गया है, हालांकि आज से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटक बड़ी संख्या में अटल टनल के पास बर्फबारी देखने पहुंचे, जिससे वहां जाम लग गया। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध व तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई है। आज कई जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -25.8°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अगले 2 दिन मौसम का हाल:

अजित का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया:AAIB की प्राइमरी रिपोर्ट में दावा- विजिबिलिटी कम थी, फिर भी रनवे पर उतरा

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बारामती प्लेन क्रैश पर 22 पेज की प्राइमरी रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 28 जनवरी को मुंबई से बारामती जा रहे लियरजेट 45 XR एयरक्राफ्ट ने कम विजिबिलिटी के बावजूद रनवे पर लैंडिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक एयरक्राफ्ट पहले दायीं ओर मुड़ा, पेड़ों से टकराया और फिर जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार और 4 और लोगों की मौत हो गई थी। AAIB ने क्रैश साइट के पास के गांव में लगे CCTV फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि हादसे से पहले प्लेन दायीं ओर मुड़ा, पेड़ों और फिर जमीन से टकराया। इससे उसमें आग लग गई और पूरा कॉकपिट, केबिन जल गया। हादसे की एक तस्वीर, जिसमें प्लेन के मलबे के पास शव दिख रहा था… पोस्ट-फ्लाइट चेक में कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी AAIB की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 27 जनवरी को प्लेन एक उड़ान पूरी करके मुंबई लौटा था। पोस्ट-फ्लाइट चेक के बाद टेक्नीशियन को उसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। दरअसल, 26 जनवरी को VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट VT-SSK ने मुंबई-सूरत-मुंब...

खबर हटके- मरी हुई महिला की बच्चेदानी से जन्मा बच्चा:सरकारी कर्मी ने 14वीं बार बोर्ड परीक्षा दी; लोगों ने डस्टबिन से होली की मिठाई लूटी

यूके में एक मरी हुई महिला की बच्चेदानी से स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ है। इधर यूपी में एक सरकारी कर्मचारी ने 14वीं बार 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा दी। वहीं एक डस्टबिन से होली की मिठाई लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

ईरान-इजराइल जंग, भारत ने एडवाइजरी जारी की:खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील; कश्मीरी छात्रों को वापस लाने की मांग

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने शनिवार को ईरान और इजराइल समेत खाड़ी देशों में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर घरों में रहने की अपील की है। ईरान, इजराइल समेत यूएई, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन और फिलिस्तीन में भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। जॉर्डन में भारतीय पर्यटकों को संभावित उड़ान बाधा से पहले देश छोड़ने की भी सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन (JKSA) ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। एसोसिएशन ने छात्रों को वापस लाने की मांग की है। दरअसल शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया। जवाब में ईरान ने करीब 400 मिसाइलें दागकर इजराइल के साथ कुवैत, कतर, बहरीन, सऊदी अरब में अमेरिकी ठिकानों और दुबई को निशाना बनाया। इजराइल में 41 हजार से ज्यादा भारतीय ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा कि जन...