2019 से मोदी की जीवनी पर बनेगी फिल्म ,विवेक ओवरोय निभाएंगे रोल



दिल्ली /बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है.अब ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है और विवेक ओवरोय पीएम मोदी का रोल निभाएंगे.

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी की जल्द बायोपिक बनने वाली है. फिल्म में एक्टर विवेक ओवरोय पीएम मोदी का किरदार अदा करेंगे. फिल्म की शूटिंग 2019 से शुरू होगी.  फिल्म की शूटिंग दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी. ऐसी खबरे भी हैं कि विवेक ने अपने किरदार को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है. फिल्म का टाइटल अभी फिक्स नहीं हुआ है. लेकिन डायरेक्टर और किरदार फाइनल हो गए हैं. फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट करेंगे.

बता दें कि पहले खबर आई थी कि एक्टर परेश रावल को प्राइम मिनिस्टर का किरदार निभाने के लिए कंसीडर किया जा रहा है. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से इस बात को कंफर्म करते हुए कहा था कि वो लोग स्क्रिप्ट को लॉक करने वाले हैं. सितंबर- अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे. परेश रावल ने आगे ये भी कहा था कि नरेंद्र मोदी के किरदार को उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता.

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है