फिर मिली सचीव मारपीट प्रकरण के आरोपीतो को राहत 




कोटड़ी (भैरू चौधरी ) मुख्यालय के पंचायत समिति परिसर मे ककरोलिया घाटी के तत्कालिन सचिव सत्यप्रकाश चौधरी से मारपीट करने के मामले मे लिप्त आरोपीतो को न्यायलय से राहत मिली है ! अधिवक्ता शिव प्रकाश भट्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ककरोलिया घाटी के सचिव से मारपीट के प्रकरण मामले में आज राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने प्रार्थीगण की गिरफ्तारी पर रोक लगायी , सभी आरोपीतो ने धारा 482 सीआरपीसी के अंतर्गत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया , राजस्थान हाइकोर्ट ने  दिये आदेश मे कहा की प्रार्थीगण अनुसंधान अधिकारी के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करें एवं अनुसन्धान अधिकारी प्रार्थीगण को 15 दिन का नोटिस देगा उसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी ! गौरतलब है की पंचायत समिति कोटड़ी परिसर मे गत दिनो ककरोलिया घाटी सचिव सत्यप्रकाश चौधरी के साथ मारपीट करने के मामले मे करीब एक दर्जन  लोगो के खिलाफ कोटड़ी थाने मामला दर्ज हुआ था

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है