छात्र छात्रओ को दिलाई मतदान की शपथ , किया जागृत 





कोटड़ी @ (भेरू चौधरी )  ग्राम पंचायत गहुली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कार्मिक को मतदान करने हेतु  जागृत करने के लिए विद्यालय में  हस्ताक्षर युक्त शपथ दिलाई ! एवं 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव  में मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित करने का अह्वान किया । कक्षा 12 के मतदाता छात्र-छात्राओं ने मतदान अवश्य करने की शपथ ली एवं अपने माता-पिता आसपास पड़ोसी को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने की बात कई ! साथ ही संस्था प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र उपाध्याय ने भी छात्र-छात्राओं से अपने अभिभावकों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए अपील की ।स्वीप प्रभारी कोटडी पंकज कुमार ने कक्षा 12 के मतदाता छात्र-छात्राओं को मतदान कैसे किया जाता है जिसकी जानकारी दी एवं ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. मशीन की विश्वसनीयता के बारे में बताया ।

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है